- Advertisement -
रणजी खेल चुके क्रिकेटर प्रेम रंजन पाठक और खिलाड़ी प्रतिनिधि रणवीर कुमार ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बलबूते कई मैच में भारत को जिताने में अहम योगदान किया है। उनकी कप्तानी ने भारत को क्रिकेट में एक नई ऊंचाई दी है।
बेगूसराय,देशज टाइम्स। बेगूसराय के क्रिकेट खिलाड़ी और क्रिकेट प्रेमियों ने रविवार को गांधी स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 38 वां जन्मदिन केक काटकर मनाया।
बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत में शिखर पुरुष के रूप में स्थापित हुए हैं। लंबे अरसे से क्रिकेट में भारत को एक नई ऊंचाई पर ले जाने के साथ-साथ कई क्रिकेटरों को भी आगे बढ़ाने में भूमिका निभायी है। धोनी अनुशासन के साथ-साथ एक अच्छे खिलाड़ी को परिभाषित करते हैं। उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत बिहार से की। इस अवसर पर दिलजीत कुमार, पुष्पेश गर्ग, नवनीत, रंजीत पासवान, मो शकील, मो सोहेल, सुधीर गुप्ता, मो दानिश, मो रियाज समेत दर्जनों क्रिकेट खिलाड़ी और क्रिकेट प्रेमी ने भी साथ मिलकर केक काटते हुए जन्मदिन मनाया।


- Advertisement -








You must be logged in to post a comment.