spot_img

बिहार में कोरोना की स्थिति विस्फोटक, पटना सबसे बड़ा हॉट स्पॉट, मंत्री जनक राम, नित्यानंद राय, राकेश सिन्हा, 3 माह के नवजात समेत 1,599 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, यह डराने वाले आंकड़े सिर्फ 4 घंटे के हैं, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

spot_img
- Advertisement -

बिहार में कोरोना की स्थिति विस्फोटक हो गई है। पटना सबसे बड़ा हॉट स्पॉट बन गया है। गुरुवार दोपहर 12 बजे तक 1599 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसमें से 396 लोग पटना से बाहर के हैं लेकिन उनकी जांच यहां हुई थी। 1203 लोग राजधानी के हैं, जिसमें 17 साल से कम उम्र के 18 बच्चे भी शामिल हैं। यह डराने वाले आंकड़े सिर्फ चार घंटे के हैं। शाम तक आंकड़ा बढ़ जाएगा।

- Advertisement -

इधर, भाजपा के राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। साथ ही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और मंत्री जनक राम की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पटना में तीन माह का मासूम भी संक्रमित मिला है। उसे एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि बिहार में कोरोना मरीज तीन से पांच दिन में ठीक हो रहे हैं। घबराने की जरूरत नहीं है। सिर्फ 63 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। 98 प्रतिशत होम आइसोलेशन में ही ठीक हो रहे हैं।

कोई मरीज 60 साल से अधिक उम्र का है और पहले से बीमारी है तो ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग करते रहें। कोरोना का बढ़ता ट्रेंड इंडीकेट करता है कि यह कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन है। बिहार में डेल्टा व डेल्टा प्लस वैरिएंट के केस भी हैं। नए वैरिएंट की पहचान के लिए आईजीआईएमएस में एक और मशीन लगेगी।

बुधवार को 1659 नए केस आए, यानी हर घंटे 69 पॉजिटिव। जो बीते 7 महीने में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 28 मई को 1785 नए मरीज एक दिन में मिले थे। वहीं, अगर आंकड़ों को देखे तो राज्य में कोरोना की स्पीड करीब छह गुना तेज है। एक जनवरी को 281 नए केस आए थे। पांच जनवरी को यह संख्या 1659 पहुंच गई है। आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 184 संक्रमितों के ठीक होने के बाद भी एक्टिव मरीजों की संख्या 2222 से बढ़कर 3697 हो गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

BPSC पेपर लीक में MBBS डॉक्टर का नाम! 30 छात्रों को हजारीबाग ले जाकर पढ़ाया था पेपर

Bihar BPSC Paper Leak: बिहार BPSC TRE-3 शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU ने बड़ी कार्रवाई की है। एक MBBS डॉक्टर मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया है।#BiharNews,#BPSCExam,#PaperLeak

बांकीपुर में नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक! NDA के लिए ये संदेश बदल देगा खेल?

Bankipur By-Election: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंन#BankipurByElection,#NitishKumar,#BiharPolitics

पटना मेट्रो की बड़ी खुशखबरी! इस महीने से खेमनीचक स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन, 8 टनल भी तैयार

Patna Metro: पटना मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खबर! खेमनीचक स्टेशन पर अक्टूबर-नवंबर तक मेट्रो का ठहराव शुरू हो जाएगा. 8 टनल का काम नवंबर तक पूरा होगा, जिससे भूमिगत मेट्रो का#PatnaMetro,#BiharNews,#MetroUpdate

Bihar Shravani Mela देवघर यात्रा होगी अब और आसान! रेलवे ने बिहार के लिए चलाईं 12 नई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

Bihar Shravani Mela: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने बिहार के लाखों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है। 28 जुलाई से 30 सितंबर तक 12 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे बाबा#BiharShravaniMela,#DeogharSpecialTrains,#IndianRailways