spot_img

फर्जी सिपाही बहाली का भंडाफोड़, DGP कार्यालय से जारी सिपाही की नियुक्ति पत्र निकला जाली, नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

बेरोजगार युवकों को मोटी सैलरी पर पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने वाले फर्जी हवलदार के खिलाफ गोपालगंज के दर्जनों युवकों ने पुलिस अधीक्षक काे आवेदन देकर फर्जी पुलिस में बहाली का पर्दाफाश किया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दिया है। दिए गए आवेदन में सिधवलिया थाना के करसधाट गांव के खुर्शीद खान पिता अकबर खान, उचकागांव थाना अरना गांव के ताज मोहम्मद,अरना गांव के धीरज पासवान, अरना गांव के अफताब आलम, नगर थाना के चौराव गांव के गुड्डू पासवान ने आरोप लगाया है कि जिसमें

- Advertisement -

आरोप लगाया गया है कि गोपालगंज नगर थाना के श्रीराम नगर वार्ड 26 के शेखर कुमार श्रीवास्तव ने मुजफ्फरपुर जोन के साइबर क्राइम (सीआएसई) में अधिकारी होने के बात बताया।

पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर दो से तीन लाख रुपये लेने के बाद 23 फरवरी 21 को बिहार के डीजीपी के कार्यालय से जारी लेटर 80710 टोकन नंबर 113,बैच नंबर 255 जारी तिथि 2 फरवरी 21 को नियुक्ति पत्र खुर्शीद खान पिता अकबर खान के नाम जारी किया। इसके साथ प्रशिक्षण केन्द्र में जारी पास को लेकर जब गया तो उक्त कागज फर्जी पाया गया। नौकरी पर नाम पर दर्जनों लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो फर्जी हवलदार ने लिए गए पैसे को लौटाने को कहा।

ठगी करने वाले शेखर श्रीवास्तव ने वैसे ठगी के शिकार खुर्शीद खान को बैंक ऑफ बड़ौदा का चेक संख्या 004732 दिनांक 25 दिसंबर 21 को एक लाख रुपये को दिया। उसी प्रकार ताज महमद काे उसी बैंक से 25 हजार रुपये 26 अक्टूबर 21 को दिया। जो उस खाता में राशि नहीं होने के कारण चेक बाउंस हो गया।

इसी प्रकार अन्य लोगों ने फर्जी करने का कागजात लगाकर पुलिस अधीक्षक को दिया है। आवेदन देने वाले युवकों ने बताया कि पुलिस के नौकरी देने के नाम पर बेरोजगार युवकों को लाखों रुपये की ठगी करने वाला शेखर अपने को पुलिस का बड़ा अधिकारी बताकर भोले भाले युवकों को ठगने का काम करता है।

पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन पत्र के साथ शेखर श्रीवास्तव के पुलिस का प्रहचान पत्र, आधार कार्ड, डीजीपी कार्यालय से जारी नियुक्ति पत्र, दर्जनों जारी किया गया गया चेक जो बैंक ने खाते में पैसे नहीं होने का प्रमाण पत्र को संलग्न किया है। समाचार लिखे जाने तो युवकों की ओर से लगाए गए आरोप के संबंध में शेखर श्रीवास्तव से मोबाइल से संपर्क किया गया,लेकिन उनका मोबाईल स्वीच बंद आ रहा था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion