spot_img

बेटी हो तो… पटना की ग्रेजुएट चाय वाली, फर्राटे अंग्रेजी और हिंदी के तड़के के साथ पिलाती है कई फ्लेवर वाली चाय

spot_img
- Advertisement -

टना में एक चाय वाली है। यह खुद एक मिसाल है। इन दिनों वह पटना वीमेंस कॉलेज के बाहर ठेला लगाकर चाय बेच रही है। उसके चाय के कई फ्लेवर है। पान और चाकलेट के साथ गुल्लक में चाय लोगों को खूब भा रहे। वह पटना आई थी बैंक की तैयारी करने मगर दो से तीन बार असफल होने के बाद वह बिना मां-बाप को बताए चाय का ठेला लगाकर आज युवाओं की रॉल मॉडल बन चुकी है। वहीं, पिछले दो दिनों से वह ठेला लगाकर चाय बेच रही है।

- Advertisement -

मूलत पूर्णिया की रहने वाली इस 24 साल की लड़की में अजब का उत्साह और विश्वास है। वह कहती है, इस चाय के लिए वह शादी तक नहीं करेगी। इसे वह उस मुकाम पर ले जाएगी जहां से पीछे मुड़कर देखना संभव नहीं होगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बड़ा हादसा! दो बाइक की टक्कर में घनश्यामपुर के युवक की मौत, दूसरा जख्मी

वह आत्मनिर्भर बन चुकी है। पूरे तेवर के साथ पूर्णिया की ग्रेजुएट लड़की प्रियंका गुप्ता फर्राटेदार अंग्रेजी के साथ हिन्दी का तड़का लगाकर राजधानी पटना के बेली रोड पर स्थित वीमेंस कॉलेज के सामने चाय बेच रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  अनुभव बताइए: मगध यूनिवर्सिटी में बड़ा खेल! नए शिक्षकों का वेतन रुका, फर्जीवाड़े की जांच से हड़कंप

प्रियंका ने बताया कि उसने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है। प्रियंका ने बताया कि अभी ये शुरुआत है। आगे अभी इसी में बहुत कुछ करना है।

उसने कहा कि पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा देती रही लेकिन सफलता नहीं मिली। नौकरी भी नहीं मिल रही थी। इसलिए स्टार्टअप शुरू किया। एक हफ्ते से दुकान चला रही हूं। प्रियंका ने अपने प्लान के बारे में बताया और कहा कि एक साल के अंदर वह पटना में तीन-चार और दुकान खोलना चाहती है।

यह भी पढ़ें:  Bihar AI Policy: बड़ी छलांग लगाने की तैयारी! बिहार में अब 'ब्रेन ड्रेन' नहीं, AI से आएगा 'ब्रेन गेन', नीतीश मिश्रा ने बताया पूरा प्लान

कंपनी खोलकर उसका रजिस्ट्रेशन कराना है। प्रियंका ने कहा कि इसके बाद पूरे देश भर में आउटलेट खोलना है। उसने कहा कि पूरे देश में चाय की दुकान खोलूंगी। पढ़ाई के बाद चाय बनाने के इस काम ने प्रियंका को सुर्खियों में ला दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में खेल क्रांति! अगस्त से शुरू होगा बिहार का पहला इंटरनेशनल हॉकी ग्राउंड | बिछेगा एस्ट्रो टर्फ

Patna Sports News: पटना के राजेंद्र नगर में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी ग्राउंड का काम तेज हो गया है, अगस्त तक उद्घाटन का लक्ष्य है। FIH की टीम ने गुणवत्ता जांची है।#PatnaSports,#BiharHockey,#RajendraNagar

भोजपुर एनकाउंटर: ‘बेटे के हत्यारों को फांसी दो’, मां की इस बात से हिला जांच आयोग, SDM पर भी गंभीर आरोप | बिहार स्टेट...

Bihar Encounter: भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। मां आशा देवी ने रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा से हत्यारों को फांसी देने#BiharEncounter,#BhojpurNews,#BharatTiwari

बिहार के गांवों में बड़ा बदलाव: हर महीने मनेगा ‘पंचायत विकास दिवस’, जानिए आपको क्या मिलेगा लाभ?

Bihar Panchayat: बिहार सरकार ने ग्रामीण शासन को मजबूत करने के लिए 'पंचायत विकास दिवस' की घोषणा की है। यह हर महीने की आखिरी रविवार को मनाया जाएगा, जिसकी शुरुआत 28 जून से होगी।#BiharPanchayat,#PanchayatVikasDiwas,#SamratChoudhary

चौंकाने वाला दावा: RJD MLA भाई बीरेंद्र बोले- बिहार में हुए सभी एनकाउंटर ‘फर्जी’, पुलिस की भेदभाव | Bihar Politics HOT

Bihar Police: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में हुए सभी एनकाउंटर फर्जी हैं और पुलिस जाति-धर्म के आधार पर भेदभाव करती ह#BiharPolice,#BhaiVirendra,#RJD