spot_img

Big News: बिहार हो जाएगा मालामाल, मिला देश का सबसे बड़ा सोना भंडार, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

Largest Deposit Of Gold Ore: शायद आपको विश्वास नहीं होगा, लेकिन देश का सबसे बड़ा सोने का भंडार बिहार (Bihar) में है. इसके अलावा कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और झारखंड में भी सोने के भंडार हैं। बिहार में देश का करीब 42 फीसदी सोने का भंडार है। हालांकि यहां सोने के खनन का काम उस स्तर पर नहीं हो पाया है जैसा कि देश के बाकी राज्यों में हुआ है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बिहार में सोने का सबसे बड़ा भंडार (Gold Deposit In Bihar) है। देश के किसी भी राज्य में इतना बड़ा सोने का भंडार नहीं है. हालांकि फिर भी बिहार की गिनती देश के गरीब राज्यों में होती है. गया, राजगीर और जमुई में सोने के भंडार हैं।

- Advertisement -

मगर, फिलहाल खबर बिहार के जमुई (Jamui) जिले के सोनो प्रखंड के करमटिया (Karmatiya) इलाके से है जहां सोने का देश का सबसे बड़ा भंडार है। यह बात हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि केंद्रीय खनन मंत्री प्रहलाद जोशी ने खुद इस बात पर मुहर लगा दी है।

प्रहलाद जोशी (Pralhad Joshi) ने खुलासा किया है कि जमुई में देश का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार (Gold Reserve In Jamui) है। अकेले 44 प्रतिशत सोना जमुई जिले के सोनो इलाके में है।

अब ऐसे में इस बात पर मुहर लग जाने के बाद इस इलाके के लोगों का खुश होना तो लाजिमी है. इस शानदार खबर के बाद इस इलाके के लोग खुशी में झूम रहे हैं। यहां के स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि अब सिर्फ यहां के लोग नहीं बल्कि पूरा बिहार मालामाल होगा. अब जल्द ही यहां सोने का खनन शुरू होगा।

प्रहलाद जोशी ने खुलासा किया है कि जमुई में देश का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार है। अकेले 44 प्रतिशत सोना जमुई जिले के सोनो इलाके में है। मंत्री के खुलासे के बाद देश के सबसे गरीब राज्यों में से एक बिहार की उम्मीदें जग गई हैं। स्थानीय लोगों को जल्द ही सोने का खनन शुरू होने की आस भी जगी है।

बिहार बीजेपी अध्यक्ष और बेतिया सांसद संजय जायसवाल ने लोकसभा में बुधवार को केंद्रीय खनन मंत्री प्रहलाद जोशी से बिहार के राज्यों में सोने के भंडार को लेकर सवाल किया था। इसी सवाल के जवाब में प्रहलाद जोशी ने जानकारी देते हुये बताया था कि बिहार में देश का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार है।

इसमें बताया गया कि देश में कुल 501.83 टन का प्राथमिक स्‍वर्ण अयस्‍क भंडार है। इसमें 654.74 टन स्‍वर्ण धातु है, इसमें 44 फीसद सोना तो केवल बिहार में ही पाया गया है। राज्‍य के जमुई जिले के सोनो क्षेत्र में 37.6 टन धातु अयस्‍क सहित 222.885  मिलियन टन स्‍वर्ण धातु से संपन्‍न भंडार मिला है।

15 साल पहले की गयी थी खुदाई
दरअसल जमुई जिले का सोनो प्रखंड के चुरहेत पंचायत का करमटिया इलाका कई दशकों से स्वर्ण भंडार को लेकर चर्चा में रहा है। यहां के लोग बताते हैं कि बहुत पहले से यहां के मिट्टी में सोने के छोटे-छोटे टुकड़े पाए जाते थे।

बहुत पहले लोग करमटीया इलाके के मिट्टी को नदी के पानी में धोकर छानते हुए सोना निकाल लेते थे, जिस कारण ही लगभग 15 साल पहले सरकार की एजेंसी के लोग यहां आए थे और महीनों रहकर सर्वेक्षण का काम हुआ था। बताया जा रहा है कि उसी सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है कि जमुई जिले के सोनो प्रखंड के इसी करमटिया इलाके में देश का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार है, यहां 44 प्रतिशत सोना पाये जाने की बात कही जा रही है।

जमुई में कई दूसरे खनिजों का भी है भंडार
जमुई जिले के सोनो के अलावा अन्य प्रखंडों में भी कई तरह के खनिज अयस्क पाए पाए जाते हैं, जिसमें अभ्रक के अलावा गोमेद समेत कई कीमती पत्थर भी शामिल हैं।

ऐसी स्थिति में बताया जा रहा है कि 15 साल पहले जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के लोगों के सर्वेक्षण के बाद खुदाई महंगी होने के कारण फिर से शुरू नहीं हो पाई। लेकिन, आधुनिक तकनीक के माध्यम से अब खुदाई पहले की अपेक्षा सस्ती होने लगी है तो अब संभावनाएं भी दिख रही हैं कि यहां जल्द सोने का खनन शुरू हो सकता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate

पटना में राहुल गांधी की हुंकार! 11 जुलाई को छात्रों से मिलेंगे, क्या युवाओं का दर्द सुन पाएगी सरकार?

Patna Rahul Gandhi: पेपर लीक, बेरोजगारी और बढ़ती शिक्षा लागत से जूझते युवाओं के लिए राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन करेंगे। 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत वे पार्टी#PatnaRahulGandhi,#ChhatronKiGunj,#BiharYouthCrisis