spot_img

तेजस्वी का पटना आने पर जूता-चप्पल से स्वागत करने वाले मामा साधु पर गरजे लालू के बड़े लाल, कहा-कंस मामा का वध मैं ही करूंगा, मुझे पटना आने दो गर्दा उड़ा दूंगा, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

तेजस्वी यादव की शादी के 24 घंटे भी पूरा नहीं हुए हैं. इससे पहले ही रचेल से विवाह पर बवाल शुरु हो गया है। तेजस्वी के मामा साधु यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दूसरे धर्म में शादी करने के बाद अब तेजस्वी बिहार का मुख्यमंत्री बनने का सपना छोड़ दें।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

पटना आने पर उनका जूते-चप्पलों से स्वागत किया जाएगा। वे यहां ही नहीं रुके लालू की एक-एक बेटियों का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि मैं सब जानता हूं, सारी भांजियों की पोल खोल दूंगा. इस दौरान उन्होंने बिहार राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह को यूपी का अमर सिंह बताया। पढ़िए फिर लालू के बड़े लाल तेजप्रताप ने कैसे गर्दा छुड़ा दिया।

- Advertisement -

इधर, तेजस्वी और उनकी नवविवाहिता पत्नी पर मामा साधु यादव के ओछे और मर्यादाविहीन टिप्पणी से बेहद नाराज तेजप्रताप यादव ने अपने मामा को कंस करार दिया है। इतना ही नहीं तेज ने उन्हें हत्यारा तक कहा।

तेजप्रताप ने कहा है कि अपने कंस मामा का वध वे ही करेंगे. तेजप्रताप वृंदावन में हैं, उन्होंने कहा है कि वे पटना लौट कर आते ही साधु यादव का गर्दा छुड़ा देंगे।

तेजप्रताप यादव आज साधु यादव पर जमकर भड़के। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, ये साधु यादव हत्यारा है। शिल्पी कांड में इसी का नाम आया था। इसकी औकात कैसे हो गयी कि वह हमारे परिवार पर ऐसी बयानबाजी करें। मैं उसका भूत उतार दूंगा।

हालांकि, साधु यही तक नहीं रूके हैं। साधु ने कहा कि लालू दूसरों को भकचोन्हर कहते हैं, असली भकचोन्हर तो उनका बेटा तेजस्वी है। साधु ने लालू-राबड़ी की बेटियों का नाम लेते हुए कहा कि किसने क्या-क्या किया है मैं सब जानता हूं। एक-एक करके सबकी पोल खोल दूंगा। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने राजद को सींचा है, अगर ऐसा ही चलता रहा तो आरजेडी में ताला लगा देंगे।

हालांकि आज से कुछ साल पहले भी तेज प्रताप ने मामा साधु को कंश कहा था। लालू के बड़े लाल तेजप्रताप यादव नेसाफ तौर पर अपने मामा साधु यादव से किनारा करते भरी समाज में यह कह दिया था कि मेरा मामा कंस है।

तेजप्रताप यादव से जनता दरबार में जब यह सवाल पूछा गया था कि फुलवारी थाना घेराव के दौरान मामा साधु यादव कैसे पहुंच गए तो उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि मामा डेरी मिल्क लेने आए थे या क्रेडिट मुझे पता नहीं। उसके बाद तेजप्रताप यादव ने कहा कि जब मामा भांजे के काम नहीं आएगा तो वो कंस ही होगा।

अब ऐसे माहौल में साधु के तेजस्वी की शादी पर हमला करने के बाद तेजप्रताप ने बड़ा आरोप लगाते हुए बड़ी बात कह दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सावधान, घर से निकलने से पहले पढ़ें! बिहार के इन जिलों में वज्रपात और 50 KMPH तूफानी तेज आंधी का खतरा, तो कहीं 42°C...

Bihar Weather Alert: बिहार में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 28 जून के लिए राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट ज#BiharWeather,#MonsoonBihar,#WeatherAlert

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate