spot_img

बिहार पुलिस में जिला पुलिस बल के 173 दारोगा और जमादार का तबादला,

spot_img
- Advertisement -

बिहार पुलिस में जिला पुलिस बल के 173 दारोगा और जमादार का तबादला किया गया है। इसमें कई महिला पुलिस अधिकारी भी हैं। पटना जिले के लगभग सभी 75 थानों में पुलिस वालों को इधर से उधर किया गया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इस संबंध में पटना पुलिस कार्यालय ने आदेश जारी किया है। पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो के तबादले के आदेश के अनुसार सात दिन के अंदर इन अफसरों को नए थाने में योगदान देना होगा।

- Advertisement -

तबादला किये गये अधिकारियों में ऐसे ज्यादा अधिकारियों के नाम शामिल हैं जो लगभग तीन साल से एक ही थाना में पदस्थापित हैं। आदेश के अनुसार पटना ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में स्थित थानों में पदस्थापित कुल 173 अफसरों का तबादला किया गया है। इनमें 47 अवर निरीक्षक और 126 सहायक अवर निरीक्षक हैं।

इस लिस्ट में वैसे महिला पुलिस पदाधिकारियों का भी नाम है, जो एक ही थाने में तीन साल से जमी थीं। इन्हें भी उस थाने से हटाते हुए दूसरे थाने में भेज दिया गया है। इस लिस्ट में कुछ थानेदारों का भी नाम शामिल है, जो वैसे थानों में तैनात थे, जहां सब इंस्पेक्टर थानेदार होते हैं।

उल्लेखनीय है कि राजधानी पटना में अभी लगभग 75 थाना हैं। इनमें 35 इंस्पेक्टर थाना और 40 सब इंस्पेक्टर थाना शामिल है। इसके अलावा एक इमामगंज थाना का भी निर्माण हो रहा है। ये भी एसआई, यानी दारोगा थाना ही होगा। इसमें थाना प्रभारी के अलावा चार एसआई, चार एएसआई और पांच सेक्शन जवान की तैनाती हो सकती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion