spot_img

विधानसभा में मंत्री लेसी सिंह और राजद विधायक भाई वीरेंद्र के बीच जमकर तकरार, माले का भी हंगामा, प्रदर्शन, पढ़िए अध्यक्ष को क्यों आया गुस्सा

spot_img
- Advertisement -

बिहार विधानसभा में शुक्रवार को मंत्री लेसी सिंह और राजद विधायक भाई वीरेंद्र के बीच तकरार के बाद विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक की स्थगित की गई। दुबारा जब सदन 12 बजे शुरू हुई तो एक बार फिर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया।

- Advertisement -

राजद के विधायक वेल में पहुंच गए और मंत्री लेसी सिंह के बयान को लेकर सदन में प्रदर्शन करने लगे। राजद विधायक भाई वीरेन्द्र ने सीएजी की रिपोर्ट के माध्यम से खाद्य आपूर्ति विभाग में बड़ी गड़बड़ी की ओर इशारा करते कहा कि विभाग में 2013-14 से 2017-18 तक ऑडिट नहीं होने की वजह और अधिकारियों की गलती से बिहार को 48 करोड़ ब्याज भऱना पड़ा है। उपयोगिता प्रमाण पत्र सही समय पर नहीं दिया गया। इस वजह से बिहार का भारी नुकसान हुआ।

- Advertisement -

इस पर खाद्य आपूर्ति विभाग के मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि सीएजी की रिपोर्ट ही गलत है। केंद्र को उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं देने की बात है तो अगले वित्तीय वर्ष में ऑडिट कराकर रिपोर्ट केंद्र को भेज दी जाएगी। मंत्री सदन में जवाब देती रहीं. लेकिन इसके बाद भी न भाई वीरेंद्र और अध्यक्ष संतुष्ट नहीं हुए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Division में पुलिसिंग की बढ़ेगी कैपेसिटी ! दरभंगा- मधुबनी- समस्तीपुर में 5 नए पुलिस अनुमंडल| पुलिसिंग होगी तेज - जानिए कौन होंगे नए अनुमंडल में!

अध्यक्ष ने मंत्री को डांट लगाई कि आपके अधिकारी बिना गंभीरता से जबाब दिए हैं। यह आसन के समय बर्बाद करने वाला जवाब है। कैग की रिपोर्ट आपने पढ़ी लेकिन यह तो विधानसभा के लोक लेखा समिति के पास है। अध्यक्ष ने साफ कर दिया कि मंत्री के जवाब के वजह से आज अल्पसूचित प्रश्न समय खत्म हो गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News असली हकदार फूस में | PM आवास योजना पर बड़ा सवाल: पक्के मकान वाले मालामाल, गरीब वंचित! | पढ़िए - चौंकाने वाला खुलासा

इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्षी विधायकों को समझाने का प्रयास किया लेकिन विपक्ष लगातार सदन की वेल में खड़ा रहें।हंगामे के बीच स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा की तरफ से दिए गए कार्य स्थगन प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।

इसी दौरान वित्त मंत्री उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने विभागीय अनुदान सदन में पेश किया।विधानसभा अध्यक्ष राजद के आलोक मेहता को बोलने के लिए इजाजत भी दे रहे थे लेकिन राजद के विधायक नहीं माने तो शोर शराबे के बीच विधानसभा की कार्यवाही को स्पीकर ने दोपहर 2:00 बजे तक स्थगित कर दिया।

इससे पहले बिहार विधानसभा में आज प्रश्नकाल की शुरूआत होते ही एआईएमआईएम व भाकपा माले के विधायकों ने भारी हंगामा किया। विपक्षी विधायक वेल में पहुंच कर हंगामा करने लगे। इसके बाद स्पीकर विजय सिन्हा बिफर गए। अध्यक्ष ने साफ कहा कि वेल में आने से आसन दबाव में नहीं आयेगा। विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होते है माले के विधायकों शिक्षक नियुक्ति को लेकर हंगामा कर रहे थे जिस पर अध्यक्ष ने कहा कि आप नियम से सवाल उठाइयेगा।अभी अपने सीट पर जाए हम सत्ता या विपक्ष के दवाव में नहीं आएंगे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News सरकारी स्कूल निर्माण में 11 हजार वोल्ट तार ने ली मजदूर की जान! गर्भवती पत्नी, 2 साल की बेटी का क्या होगा?

बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने वेल में आये विधायकों से साफ कहा कि आपकी कोई बात सुनी नहीं जायेगी। आपलोग बार-बार वेल में आकर सदन में गतिरोध पैदा कर रहे हैं। हम ऐसा नहीं होने देंगे। स्पीकर ने कहा कि पक्ष हो या विपक्ष हम किसी के दबाव में नहीं आयेंगे। आसन कभी किसी के दबाव में नहीं आता। स्पीकर के तल्ख तेवर के बाद विपक्षी विधायक शांत हुए। तब जाकर प्रश्नकाल की शुरूआत हो सकी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion