spot_img

हरियाणा के करनाल में बब्बर खालसा इंटरनेशनल के 4 आतंकी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में गोलियां, तीन आईईडी बम और विस्फोटक के कंटेनर बरामद, खालिस्तानी आतंकी रिंडा ने ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से फिरोजपुर में भेजे थे बरामद हथियार

spot_img
- Advertisement -

रियाणा पुलिस ने देश को दहलाने वाली खालिस्तानी साजिश बेनकाब करते हुए चार आतंकियों को पकड़ा है। चारों का संबंध पंजाब के आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इनके पास से बड़ी मात्रा में गोलियां, तीन आईईडी बम और विस्फोटक के कंटेनर मिले हैं। इस विस्फोटक के आरडीएक्स होने की आशंका जताई गई है। यह आतंकी फिरोजपुर से हथियार व विस्फोटक लेकर तेलंगाना जा रहे थे।

- Advertisement -

करनाल के एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि आईबी की सूचना के बाद इनको पकड़ने के लिए पंजाब और हरियाणा पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया था। मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान गुरुवार सुबह करीब चार बजे बसताड़ा टोल प्लाजा के पास एक इनोवा गाड़ी में सवार चार युवकों को पकड़ा गया।

इसमें से तीन फिरोजपुर और एक लुधियाना का रहने वाला है। पकड़े गए युवकों के नाम गुरप्रीत, अमनदीप, परमिंदर, भुपिंदर है। इन सभी के पास से एक पिस्टल, करीब ढाई दर्जन कारतूस तथा तीन कंटेनरों में ढाई-ढाई किलो विस्फोटक बरामद किया गया है।

पूनिया ने बताया कि अभी तक हुई जांच में सामने आया है कि इन युवकों का मुख्य हैंडलर हरविंदर सिंह उर्फ़ रिंडा पाकिस्तान में बैठा है। इनसे पूछताछ में पता चला कि बरामद हथियार और विस्फोटक खालिस्तानी आतंकी रिंडा ने ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से फिरोजपुर में भेजे थे।

इसके बाद पकड़े गए युवकों को मोबाइल के जरिए एक लोकेशन भेजी गई। पूनिया ने बताया कि यह हथियार और विस्फोटक कहां लेकर जाना था, इस बारे में पकड़े गए युवकों को भी नहीं पता था क्योंकि वह मोबाइल पर भेजी गई लोकेशन के आधार पर चल रहे थे।

जांच में यह भी पता चला है कि यह युवक पहले भी विस्फोटकों को एक से दूसरे स्थान पर पहुंचाने का काम कर चुके हैं। बरामद विस्फोटक लोकेशन के आधार पर तेलंगाना सीमा पर स्थित एक कस्बे तथा महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब पहुंचाया जाना था। उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को नष्ट कर दिया है।

यह विस्फोटक आरडीएक्स हो सकता है जिसकी जांच एफएसएल टीमें कर रही हैं। पूनिया ने बताया कि ज्यादा विस्फोटक होने की आशंका पर संदिग्धों की गाड़ी की तलाशी रोबोट की मदद से ली गई। उनके मुताबिक बरामद हथियार और विस्फोटक से कई जगहों पर बड़ी वारदातों को अंजाम दिया जा सकता था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में रोटरी क्लब का अद्भुत काम! एक साथ मनाए डॉक्टर्स-CA डे, सैकड़ों की आंखों की हुई मुफ्त जांच

Darbhanga News: दरभंगा में रोटरी क्लब ने डॉक्टर्स डे, सीए डे और वृक्षारोपण के साथ मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। समाज सेवा के इस कदम से सैकड़ों लोगों को लाभ मिला।#DarbhangaNews,#RotaryClubDarbhanga,#CommunityService

बड़ी खबर! दरभंगा की पुरानी रैयाम चीनी मिल फिर होगी गुलजार, DM ने लिया ये ऐतिहासिक फैसला

Bihar Sugar Mill: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने रैयाम चीनी मिल का स्थलीय निरीक्षण कर पुनरुद्धार के लिए अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है। यह क#BiharSugarMill,#DarbhangaNews,#IndustrialDevelopment

DARBHANGA के केवटी में बड़ा बदलाव! नए बीडीओ-सीओ की एंट्री, आपकी सरकारी सेवाओं पर क्या होगा असर?

Darbhanga BDO CO Transfer: दरभंगा के केवटी प्रखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। बिहार सरकार ने नए बीडीओ और सीओ की नियुक्ति की है, जबकि पुराने अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।#BiharNews,#DarbhangaNews,#AdministrativeReshuffle

दरभंगा में महीनों से जला ट्रांसफार्मर, सूख रहे खेत… आखिर कब जागेगा बिजली विभाग?

Darbhanga News: दरभंगा के जाले प्रखंड में किसानों को पिछले कई महीनों से गंभीर बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। सनहपुर पावर सब-स्टेशन से जुड़े रतनपुर, ब्रह्मपुर पूर्वी व पश्#DarbhangaNews,#BiharFarmers,#ElectricityCrisis