spot_img

आजाद, मीर को श्रीनगर हवाई अड्डे पर रोका, लाठीचार्ज, उमर-महबूबा की सरकारी सुविधाएं बंद

spot_img
- Advertisement -
    • करगिल में बंद का आह्वान के बीच उग्र प्रदर्शन को पुलिस ने बल प्रयोग करके रोका 
    • कश्मीर घाटी में धारा 144 लागू होने के बीच धीरे-धीरे हालात सामान्य, दुकानें खुलीं 
    • घाटी की शांति भंग करने की आशंका में करीब 400 लोगों को हिरासत में लिया गया 
    • जम्मू संभाग में मोबाइल इंटरनेट बंद, शिक्षा संस्थान बंद, परीक्षाएं रद 
    • लेह-लद्दाख में जनजीवन आम दिनों की तरह सामान्य, स्कूल, कॉलेज खुले आजाद, मीर को श्रीनगर हवाई अड्डे पर रोका, लाठीचार्ज, उमर-महबूबा की सरकारी सुविधाएं बंद

जम्मू, देशज न्यूज। केन्द्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को समाप्त करने व जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो केंद्र शासित प्रदेश बना दिए जाने के चलते गुरुवार को भी जम्मू-कश्मीर व करगिल में धारा 144 लागू है जिसके चलते स्कूल-कॉलेज बंद हैं। आज कुछ संगठनों ने करगिल बंद का आह्वान किया था जिसके बीच कुछ शरारती तत्वों ने उग्र प्रदर्शन किया जिसे रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग भी किया। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार पहुंचे कांग्रेस सांसद और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आज़ाद और जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस प्रमुख गुलाम अहमद मीर को श्रीनगर हवाई अड्डे पर रोक दिया गया।

- Advertisement -
कश्मीर व जम्मू में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। इसके अलावा डोडा, किश्तवाड़, बनिहाल और रामबन में 10 बजे से सायं 4 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षाबलों की 40 कम्पनियां जम्मू संभाग के जम्मू, डोडा, उधमपुर, रामबन, किश्तवाड़, राजौरी तथा पुंछ जिलों में अभी भी तैनात हैं। हालात को सामान्य रखने के मद्देनजर और हर तरह के हालात पर नजर बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी अभी कश्मीर घाटी में ही हैं। कश्मीर घाटी में धारा 144 लागू होने के बीच धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं। गुरुवार सुबह श्रीनगर के बाजारों में लोग जरूरी सामान खरीदते दिखाई दिए। श्रीनगर में फल की दुकानें, डेयरी, पेट्रोल पंप और मेडिकल दुकानें खुली हुई हैं और आम लोग आसानी से आ-जा रहे हैं।

केन्द्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को समाप्त करने से कश्मीर घाटी के ज्यादातर लोगों को इस बात की खुशी भी है कि अब वह राहत की सांस लेंगे। घाटी के स्थानीय लोगों का कहना है कि हमें कश्मीर घाटी में अमन और शान्ति चाहिए। 12 अगस्त को ईद के चलते प्रशासन घाटी में ढील की घोषणा कर सकता है और साथ ही लैंडलाइन सेवा को भी बहाल किया जा सकता है ताकि लोग ईद पर अपने रिश्तेदारों से बात कर सकें। कश्मीर घाटी में 20 अगस्त तक पाबंदियां जारी रह सकती हैं।

दूसरी ओर जम्मू में भी धारा 144 लागू है और सुरक्षाबलों को पिछले तीन दिनों की तरह ही भारी संख्या में तैनात किया गया है। गुरुवार को जम्मू के ज्यादातर जिलों में अधिकतम बाजार खुले हुए हैं। लोग बिना किसी डर के खरीददारी करते दिखे व सड़कों पर सीमित संख्या में निजी व सार्वजनिक वाहन दौड़ते नज़र आए। सुरक्षाबलों ने जम्मू की सड़कों से कंटीले तारों को भी हटा लिया है। फिलहाल जम्मू संभाग के राजौरी, पुंछ, डोडा व किश्तवाड़ में मोबाइल के साथ मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद है। श्रीनगर में भी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मोबाइल, इंटरनेट तथा ब्राडबैंड सेवा फिलहाल बंद रखी गई है। राज्य में गुरुवार को भी सभी शिक्षा संस्थानों को अगले आदेश तक बंद रखा गया है। गुरुवार को होने वाली सभी परीक्षाओं को भी रद कर दिया गया है।आजाद, मीर को श्रीनगर हवाई अड्डे पर रोका, लाठीचार्ज, उमर-महबूबा की सरकारी सुविधाएं बंद
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime News: हैरान कर देगा पटना का सैलून संचालक मर्डर केस! पढ़िए – बेवफा पत्नी की ‘ देर रात वाली आशिक़ी...

पटना के गोपालपुर में सैलून संचालक पिंटू शर्मा हत्याकांड का खुलासा। पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश सामने आई। मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध।#PatnaCrime,#BiharNews,#MurderMystery

Darbhanga Boat Rescue News: कोसी नदी में नाव पलटी, ‘अब नहीं बचेंगे’ के शोर में रवींद्र बने देवदूत! जानिए

दरभंगा के गौड़ाबौराम में कोसी नदी में नाव पलटने से मचे हड़कंप के बीच, आपदा मित्र रवींद्र यादव ने अपनी जान जोखिम में डालकर सात लोगों को बचाया। प्रशासन उनके इस सा#DarbhangaNews,#BoatAccident,#AapdaMitra

Darbhanga University News: दरभंगा के दोनों विश्वविद्यालयों में चौंकाने वाला खुलासा: 6 सत्र की देरी से छात्रों का भविष्य दांव पर! जानिए इनसाइड रिपोर्ट

दरभंगा के कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय में छह सत्रों और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में एक सत्र की देरी से हजारों छात्रों का भविष्य खतरे में है। युव#DarbhangaNews,#BiharEducation,#UniversitySessionDelay

Patna Transgender News: पटना में ट्रांसजेंडर समुदाय को मिला सम्मान, ‘सितारा’ योजना बनेगी सहारा!

पटना में ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों और उनके कल्याण पर बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और 'कोलकाता रिश्ता' ने एक ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया। 'सितारा' यो#PatnaTransgender,#BiharNews,#TransgenderRights