spot_img

केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाए गए भाजपा सांसद व गायक बाबुल सुप्रियो ने दिए राजनीति छोड़ने के संकेत

spot_img
- Advertisement -

कोलकाता। केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाए गए आसनसोल से सांसद और गायक बाबुल सुप्रियो ने राजनीति छोड़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने फेसबुक पर लिखा है कि कुछ लोगों ने मुझे राजनीति छोड़ने की सलाह दी है जो मुझे अच्छा लग रहा है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

दरअसल छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़े रहे बाबुल सुप्रियो (Babul supriyo can be separated from politicd) जमीनी तौर पर अच्छा जनसमर्थन हासिल करने वाले नेता रहे हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें बहुमत से जीत मिली थी।

- Advertisement -

 

 

हालांकि इस बार 2021 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें कोलकाता की विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था जहां उनकी हार हो गई है। उसके बाद मंत्रिमंडल में कथित तौर पर बेहतर प्रदर्शन नहीं करने के दावे कर उन्हें हटा दिया गया। उसके बाद से लगातार वह राजनीति से अनमने रह रहे हैं। मंत्रिमंडल से हटने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष से भी उनकी जुबानी जंग हुई थी।

 

अब उन्होंने फेसबुक पर अपना एक गाना पोस्ट किया है। साथ ही इसमें उन्होंने लिखा है कि पिछले कई दिनों से मैं यह महसूस कर रहा हूं कि अगर संगीत को लेकर मैं कुछ पोस्ट करता हूं तो लोग काफी प्यार देते हैं। सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। अच्छे-अच्छे कमेंट आ रहे हैं। जब शांत होकर बैठता हूं तो ये कमेंट मुझे याद आते हैं। उसमें कई ऐसे लोग भी होते हैं जो राजनीति के संबंध में मेरे पोस्ट पर कटु कमेंट करते हैं लेकिन संगीत वाले पोस्ट पर काफी अच्छा लिखते हैं। कई लोग मुझे राजनीति छोड़ने की सलाह दे रहे हैं। इसे मैं गंभीरता से सोच रहा हूं। राजनीति में कुछ पाने अथवा पावर की उम्मीद में नहीं आया था।

उनके इस पोस्ट के बाद इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि वह राजनीति से सन्यास ले सकते हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी चिंता है : क्यों बदला बिहार में मौसम का स्वभाव! IMD की बड़ी स्टडी से खुलेंगे जलवायु परिवर्तन के राज

Bihar Climate Change: बिहार में जलवायु परिवर्तन के गंभीर प्रभावों को देखते हुए IMD ने एक विशेष वैज्ञानिक अध्ययन शुरू किया है। पिछले 20 साल में 13 बार कम बारिश, 'झपसी' का गायब होना और#BiharClimateChange,#IMDStudy,#BiharMonsoon

बिहार में मुहर्रम पर बड़ा फैसला: बिना लाइसेंस जुलूस नहीं, डीजे-भड़काऊ गाने बैन, जानें मुख्य सचिव प्रत्यय, DGP विनय ने बताया -क्या हैं नए...

Bihar Muharram: मुहर्रम 2026 से पहले बिहार सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बिना लाइसेंस जुलूस, डीजे और भड़काऊ गानों पर प्रतिबंध रहेगा। मुख्य सचिव और डीजीपी ने सभी DM-S#BiharMuharram,#BiharPolice,#LawAndOrder

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का ‘एक्शन मोड’: 6 अधिकारी नपे, 1 निलंबित; Bihar Education में हड़कंप!

Bihar Education Minister: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने कर्तव्य में लापरवाही और वित्तीय अनियमितता के आरोप में 6 अधिकारियों पर अन#BiharEducationMinister,#MithileshTiwari,#BiharNews

शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: बिहार में स्कूलों का टाइम बदला! भीषण गर्मी में बच्चों को मिली बड़ी राहत, जानें नया समय

Bihar School Timings: बिहार में भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब स्कूल सुबह 6.30 से दोपहर 12.30 बजे तक ही संचालित होंगे, जिससे छात्रो#BiharNews,#BiharSchoolTimings,#HeatwaveAlert