- Advertisement -
🔥 आज की सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
1 

70वीं BPSC का बड़ा धमाका: दरभंगा के 3 श्रम अधिकारी रातों-रात बने SDM और Tax Commissioner, जानें कैसे?
2 

NEET Re-Exam: क्या दूसरी बार भी लीक हुआ पेपर? NTA और PIB ने दी बड़ी जानकारी, छात्रों को किया सावधान!
3 

Nepal में तख्तापलटने की भविष्यवाणी करने वाले लक्की बिष्ट ने वीडियो में क्या कहा: बिहार के भरत तिवारी एनकाउंटर में पूर्व RAW एजेंट का ‘बड़ा ऐलान’, क्या होगा अब?
4 

बिहार के खूंखार अपराधी लल्लन सिंह का यूपी में ‘गेम ओवर’, 7 हत्याएं कर मचाया था आतंक, पुलिस ने किया ढेर!
5 

Bihar Politics: नीतीश के उत्तराधिकारी पर Bihar Politics में न्यू ट्वीस्ट… उबाल! ‘लव-कुश’
6 

DARBHANGA की ‘लेडी सिंघम’: काम्या मिश्रा की सियासत में एंट्री? खान सर को बताया ‘क्रांतिदूत’, इन बातों पर खुलकर बोलीं, जानिए क्यों छोड़ी थी नौकरी और क्या है ‘ प्लान ‘?
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के कसबा थाना इलाके में टीकाकरण अभियान आयोजित करने वाले फर्जी आईएएस अधिकारी देवांजन देब से पूछताछ में कई तथ्य सामने आ रहे हैं। कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने गुरुवार सुबह बताया कि अभी तक की जांच में उसके पास से बरामद सारे वैक्सीन सही सलामत मिले हैं और कोई भी एक्सपायर नहीं थी।
दरअसल इसी कैंप में तृणमूल सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती ने भी टीका लगाया था लेकिन मैसेज नहीं मिलने के बाद संदेह होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। देवांजन ने खुद को नगर निगम का जॉइंट कमिश्नर बताया था और बिना अनुमति टीकाकरण कैंप लगवाया था।
मुरलीधर शर्मा ने बताया कि अभी तक, हमें ऐसी कोई शिशी नहीं मिली है जिसकी एक्सपायरी डेट हो। हालांकि, आगे की जांच जारी है। जब्त की गई शीशियों को जांच के लिए भेजा जाएगा ताकि पता लगाया जा सके कि वे असली हैं या नहीं। आरोपित से पूछताछ कर पता लगाया जाएगा कि उसने कितने कैंप लगाए थे?
अब तक हम जान सके हैं कि उसने उत्तर कोलकाता के एक कॉलेज में और कसबा में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया था। उन्होंने ऐसे शिविर क्यों आयोजित किए? फंड किसने दिया? उसने वैक्सीन कहाँ से प्राप्त किया? उसने अपनी नकली पहचान का उपयोग करके कौन से कार्य किए? उसके साथ कोई और जुड़ा है या नहीं?, आदि के बारे में पता लगाया जा रहा है।
- Advertisement -








