spot_img

दुर्गा पूजा के समय और खूबसूरत दिखेंगी कोलकाता की सड़कें, सजेंगी एलईडी लाइट से, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

spot_img
- Advertisement -

कोलकाता। शक्ति की आराधना की भूमि रहे पश्चिम बंगाल में मां दुर्गा के स्वागत की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बड़े-बड़े पंडाल और विशालकाय मूर्तियों से भव्य होने वाली दुर्गा पूजा में देश दुनिया से लाखों लोग बंगाल की भूमि खासकर कोलकाता में घूमने के लिए आते हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

अक्टूबर महीने के दूसरे सप्ताह से दुर्गा पूजा की शुरुआत हो जाएगी जो करीब एक सप्ताह तक चलेगी और इस दौरान पूरे महानगर को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। हालांकि कोरोना की वजह से इस बार भीड़ को कम करने पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है लेकिन शहर की खूबसूरती को किसी भी तरह से कम नहीं होने दिया जाएगा।

- Advertisement -

इसके लिए कोलकाता नगर निगम ने विशेष पहल की है। महानगर के चप्पे-चप्पे को रोशनी से नहलाने के लिए सड़क के चौक-चौराहों और मुख्य बिंदुओं को एलईडी लाइट से सजाया जा रहा है।

मंजर इकबाल ने बताया

कोलकाता नगर निगम में मेयर परिषद के सदस्य रहे मंजर इकबाल ने बताया कि एलईडी लाइट की रोशनी आंखों को नुकसान भी नहीं पहुंचाती और खूबसूरत भी लगती है। महानगर वैसे भी औपनिवेशिक काल से ही भारत का सबसे सुंदर शहर रहा है और आज तक इस परंपरा को बरकरार रखा गया है।

इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए इस बार दुर्गा पूजा में सड़कों को एलईडी लाइट से सजाया जा रहा है। इसकी दूसरी वजह है कि एलईडी लाइट में बिजली की खपत कम होती है और न केवल निगम के आर्थिक कोष पर बोझ कम पड़ेगा बल्कि महानगर की खूबसूरती में भी चार चांद लगेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी चिंता है : क्यों बदला बिहार में मौसम का स्वभाव! IMD की बड़ी स्टडी से खुलेंगे जलवायु परिवर्तन के राज

Bihar Climate Change: बिहार में जलवायु परिवर्तन के गंभीर प्रभावों को देखते हुए IMD ने एक विशेष वैज्ञानिक अध्ययन शुरू किया है। पिछले 20 साल में 13 बार कम बारिश, 'झपसी' का गायब होना और#BiharClimateChange,#IMDStudy,#BiharMonsoon

बिहार में मुहर्रम पर बड़ा फैसला: बिना लाइसेंस जुलूस नहीं, डीजे-भड़काऊ गाने बैन, जानें मुख्य सचिव प्रत्यय, DGP विनय ने बताया -क्या हैं नए...

Bihar Muharram: मुहर्रम 2026 से पहले बिहार सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बिना लाइसेंस जुलूस, डीजे और भड़काऊ गानों पर प्रतिबंध रहेगा। मुख्य सचिव और डीजीपी ने सभी DM-S#BiharMuharram,#BiharPolice,#LawAndOrder

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का ‘एक्शन मोड’: 6 अधिकारी नपे, 1 निलंबित; Bihar Education में हड़कंप!

Bihar Education Minister: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने कर्तव्य में लापरवाही और वित्तीय अनियमितता के आरोप में 6 अधिकारियों पर अन#BiharEducationMinister,#MithileshTiwari,#BiharNews

शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: बिहार में स्कूलों का टाइम बदला! भीषण गर्मी में बच्चों को मिली बड़ी राहत, जानें नया समय

Bihar School Timings: बिहार में भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब स्कूल सुबह 6.30 से दोपहर 12.30 बजे तक ही संचालित होंगे, जिससे छात्रो#BiharNews,#BiharSchoolTimings,#HeatwaveAlert