- Advertisement -
🔥 आज की सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
1 

70वीं BPSC का बड़ा धमाका: दरभंगा के 3 श्रम अधिकारी रातों-रात बने SDM और Tax Commissioner, जानें कैसे?
2 

NEET Re-Exam: क्या दूसरी बार भी लीक हुआ पेपर? NTA और PIB ने दी बड़ी जानकारी, छात्रों को किया सावधान!
3 

Nepal में तख्तापलटने की भविष्यवाणी करने वाले लक्की बिष्ट ने वीडियो में क्या कहा: बिहार के भरत तिवारी एनकाउंटर में पूर्व RAW एजेंट का ‘बड़ा ऐलान’, क्या होगा अब?
4 

बिहार के खूंखार अपराधी लल्लन सिंह का यूपी में ‘गेम ओवर’, 7 हत्याएं कर मचाया था आतंक, पुलिस ने किया ढेर!
5 

Bihar Politics: नीतीश के उत्तराधिकारी पर Bihar Politics में न्यू ट्वीस्ट… उबाल! ‘लव-कुश’
6 

DARBHANGA की ‘लेडी सिंघम’: काम्या मिश्रा की सियासत में एंट्री? खान सर को बताया ‘क्रांतिदूत’, इन बातों पर खुलकर बोलीं, जानिए क्यों छोड़ी थी नौकरी और क्या है ‘ प्लान ‘?
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर चुनाव पूर्व वादे के मुताबिक किसानों के खाते में 18 हजार रुपये देने की मांग की है।
गुरुवार को उन्होंने खुद बताया कि बंगाल में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की पात्रता वाले किसानों की सूची केंद्रीय वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। ममता ने अपने पत्र में यह भी लिखा है कि वेबसाइट पर अपलोड किए गए सभी किसानों की सूची को वेरीफाई किया गया है।
विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर भारतीय जनता पार्टी के हर छोटे-बड़े नेता ने वादा किया था कि बंगाल में चुनाव के बाद किसानों को 18 हजार रुपये की मदद पीएम किसान सम्मान निधि के तहत एक मुफ्त दी जाएगी।
इसके बाद ममता ने पत्र में लिखा है कि 21.79 किसानों में से लगभग 14.91 लाख किसानों को पोर्टल पर पंजीकृत कर दिया गया है और इसके लिए नोडल अधिकारी की भी नियुक्ति की गई है। राज्य सरकार की ओर से केंद्रीय कृषि मंत्रालय को पत्र भी भेजा गया है लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।
ममता ने अपने पत्र में कहा है कि सरकार ने नोडल अधिकारी, नोडल बैंक और बैंक अकाउंट के नंबर के दिए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी संबंध कृषि मंत्रालय को निर्देश दिए ताकि पीएम किसान सम्मान निधि की राशि किसानों के खाते में स्थानांतरण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए।
इसके अलावा उन्होंने यह भी घोषणा की है कि उनकी सरकार किसानों को 10 हजार रुपये की मदद देगी। महामारी के बाद उन्हें पेंशन भी दिया जाएगा।
- Advertisement -








