- Advertisement -
🔥 आज की सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
1 

70वीं BPSC का बड़ा धमाका: दरभंगा के 3 श्रम अधिकारी रातों-रात बने SDM और Tax Commissioner, जानें कैसे?
2 

NEET Re-Exam: क्या दूसरी बार भी लीक हुआ पेपर? NTA और PIB ने दी बड़ी जानकारी, छात्रों को किया सावधान!
3 

Nepal में तख्तापलटने की भविष्यवाणी करने वाले लक्की बिष्ट ने वीडियो में क्या कहा: बिहार के भरत तिवारी एनकाउंटर में पूर्व RAW एजेंट का ‘बड़ा ऐलान’, क्या होगा अब?
4 

बिहार के खूंखार अपराधी लल्लन सिंह का यूपी में ‘गेम ओवर’, 7 हत्याएं कर मचाया था आतंक, पुलिस ने किया ढेर!
5 

Bihar Politics: नीतीश के उत्तराधिकारी पर Bihar Politics में न्यू ट्वीस्ट… उबाल! ‘लव-कुश’
6 

DARBHANGA की ‘लेडी सिंघम’: काम्या मिश्रा की सियासत में एंट्री? खान सर को बताया ‘क्रांतिदूत’, इन बातों पर खुलकर बोलीं, जानिए क्यों छोड़ी थी नौकरी और क्या है ‘ प्लान ‘?
दीघा,देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। कोविड-19 महामारी ने ना केवल इंसानियत को बिलखने पर मजबूर किया है बल्कि कई जगह ऐसी भी घटनाएं सामने आ रही हैं जो मानवता को शर्मसार करने वाली हैं। ऐसी ही एक घटना पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में स्थित मशहूर दीघा समुद्र तट पर घटी है।
यहां एक पौत्र अपनी कोविड संक्रमित दादी को ताजपुर समुद्र तट पर यह कह कर छोड़ गया कि वह दवा लेने जा रहा है। जब स्थानीय लोगों ने बीमार वृद्धा को देखा, तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उक्त वृद्धा को स्थानीय कोरोना अस्पताल में भर्ती कर पौत्र की तलाश शुरू की है। उक्त महिला कोलकाता के श्यामबाजार की रहने वाली हैं ।
पूर्व मेदिनीपुर जिले में स्थित ताजपुर के समुद्री किनारे पर स्थानीय लोगों ने एक वृद्ध महिला हाथ में स्लाइन लगाए और खांसते हुए बैठा देखा। वृद्धा को बहुत देर तक बैठे देखकर स्थानीय लोगों ने जब उनसे पूछताछ की तो वृद्धा ने बताया कि उनका पौत्र दवा लाने गया है, लेकिन बहुत इंतजार के बाद जब कोई नहीं आया, तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उक्त वृद्धा को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।
महिला गुरुवार रात से मरीन ड्राइव के किनारे बैठी थी। कई लोग कोरोना के भय से उनके पास आने से डर रहे थे। बाद में, कुछ स्थानीय युवकों ने उससे दूर से पूछताछ करने की हिम्मत की और पता चला कि वह वास्तव में कोलकाता के श्यामबाजार की निवासी है।
उसका पोता दवा खरीदने की बात कह कर छोड़ कर चला गया। स्थानीय लोगों से जानकारी मिलने के बाद, मंदारमनी कोस्टल पुलिस स्टेशन की पुलिस ने वृद्ध महिला को बचाया और उसे दीघा राजकीय सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल वृद्ध महिला का इलाज चल रहा है। पुलिस परिवार के सदस्यों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।
- Advertisement -








