spot_img

पटना जंक्शन पर चारों तरफ फैला है 40 महिलाओं और दलालों का सेक्स रैकेट, 4 महिलाओं समेत 2 दलाल धराए…बड़ा खुलासा

spot_img
- Advertisement -

पटना में लगातार सेक्स वर्कर सक्रिय हैं। इसमें कई सफेदपोश हैं। कई सामान्य घरों के लोग और महिलाएं हैं जो मिलकर सेक्स रैकेट चला रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा कोतवाली पुलिस ने किया है। इसमें बताया गया है कि कैसे पटना जंक्शन के चारों ओर 40 महिलाओं और दलालों का सेक्स रैकेट चल रहा है। कैसे यह लूटपाट की वारदात को भी अंजाम दे रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने 4 महिलाओं समेत 2 दलालों को दबोच कर इसके मास्टरमाइंड की तलाश तेज कर दी है।

- Advertisement -

वैसे, बता दें कि सिर्फ गत अक्टूबर महीनें में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर कई चौंकाने वाले पर्दे हटाएं हैं। बताया है कि कैेसे सेक्स रैकेट सरगना नीलू उर्फ नूरजहां रैकेट में कोलकाता से लड़कियों को बुलाती था। राजधानी में उसके कई अड्डे हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार के सबसे बड़े टेंडर घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, 7 IAS अधिकारियों को नोटिस! |रिशु की फॉरेंसिक जांच में आए अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव समेत सात के नाम

छापेमारी के बाद नीलू का गिरोह अंडरग्राउंड हो गया। उसका बेटा पटना से बाहर भाग निकला है। गिरफ्तार किये गए लोगों से तफ्तीश में यह बात सामने आयी है कि सेक्स रैकेट सरगना कोलकाता से लड़कियों को अपने स्पा सेंटर तक बुलवाती थी।

उन्हें सैलेरी के साथ ही प्रत्येक ग्राहक पर कमीशन भी दिया जाता था। पुलिस टीम ने बुधवार की सुबह नीलू की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी की, लेकिन वह नहीं मिली। वहीं एसके पुरी थाने की पुलिस सरगना और उसके बेटे की कॉल डिटेल भी खंगालने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें:  अनंत सिंह का राजनीतिक करियर खतरे में! दिल्ली में दिखी सियासी केमिस्ट्री, ललन सिंह का इशारा | संजय झा मौन

इसके अलावे छह नवंबर को पुलिस ने भंडाफोड़ किया कि कैसे किराए के फ्लैट में सजता था जिस्म का बाजार। पटना में चल रहे इस सेक्स रैकेट का खुलासा बेउर थाना क्षेत्र में हुआ था। इलाके के एक किराए के मकान में ये अवैध धंधा चल रहा था। लोगों ने घटनास्थल से तीन महिला और एक पुरुष ग्राहक को पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया।

पढ़िए पूरी खबर

पुलिस ने सेक्स रैकेट में शामिल चार महिलाओं समेत दो पुरुष दलालों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने इस रैकेट को लेकर कई चौंकानेवाले खुलासे किए हैं। पुलिस ने बताया कि इस गैंग को पटना जंक्शन स्थित गोलंबर के पास से पकड़ा गया है। महिलाओं और दलालों की गिरफ्तारी पटना जंक्शन से करते हुए पुलिस ने सभी धंधेबाजों को दबोचा है। इतना ही नहीं, उनके पास से आपत्तिजनक सामान और पैंतीस सौ रुपए भी पुलिस के हाथ लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, सेक्स रैकेट में शामिल ये महिलाएं पटना जंक्शन पर उतरे ट्रेन से यात्रियों के साथ लूटपाट की वारदाता को भी अंजाम देते हैं वहीं, सेक्स रैकेट भी चलाते हैं। इसके लिए इनका अड्‌डा बदल जाता है। सेक्स रैकेट में संलिप्त चार महिलाओं और दो दलालों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इनके नेटवर्क की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें:  हैरान करने वाला किराया! दिवाली-छठ पर पटना आने का हवाई टिकट ₹30,000, सामान्य से 4 गुना महंगा के करीब, कैसे लौटेंगे बिहारी?

बताया जाता है कि पुलिस को पटना जंक्शन इलाके से सेक्स रैकेट संचालित होने की पूर्व से सूचना थी। सभी सेक्स वर्कर पटना आसपास के रहने वाले हैं। महिलाओं ने पुलिस के समक्ष खुलासा करते हुए बताया कि वह काफी दिनों से इस धंधे में थी। ग्राहक लाने पर दलालों को मोटा कमीशन दिया जाता था।

 

बीती शाम जंक्शन इलाके में गश्ती के दौरान संदिग्ध चार महिलाओं समेत कुल छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर इसका भंडाफोड़ कर दिया।

फिलहाल गिरफ्तार महिला और पुरुष दलालों को न्यायिक कार्रवाई के बाद जेल भेजने की कवायद में जुट गई है। वही कोतवाली थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया है कि पटना जंक्शन के करीब सेक्स रैकेट में 40 महिला और दलालों का माया जाल है, जिसे निरंतर कार्रवाई करते हुए इसे खत्म करने का कार्रवाई किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

हैरान करने वाला किराया! दिवाली-छठ पर पटना आने का हवाई टिकट ₹30,000, सामान्य से 4 गुना महंगा के करीब, कैसे लौटेंगे बिहारी?

Bihar Flight Ticket Price: दिवाली और छठ पर घर लौटने की तैयारी कर रहे बिहारियों की जेब पर भारी पड़ रहा हवाई सफर। बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई से पटना आने वाली फ्लाइट्स के टिकट ₹30,000 तक पहुंच#BiharFlight,#DiwaliChhath,#PatnaAirfare

MLC चुनाव परिणाम LIVE: बिहार की इन 8 सीटों पर आज होगा फैसला, कौन बनेगा सिकंदर?

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद (MLC) की 8 सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से जारी है। 150 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा, जिसमें पटना स्नातक सीट पर JDU के नीरज#BiharMLCElection,#BiharPolitics,#ElectionResults

पटना MLC काउंटिंग में बड़ा बवाल! मतगणना केंद्र में CCTV क्यों नहीं? EC से जनसुराज का सीधा सवाल | क्या बोलीं -दिव्या ज्योति

Bihar MLC Election: पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की MLC मतगणना में CCTV कैमरे न होने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। महागठबंधन और जन सुराज के प्रत्याशियों ने निर्वाचन आयोग से जवाब मा#BiharMLCElection,#PatnaNews,#ElectionCommission

MLC चुनाव में ‘बड़ी गड़बड़ी’ का डर! RJD प्रत्याशी ने CCTV न होने पर मचाया बवाल, कहा- ‘उल्टा-पुल्टा होगा’

Bihar MLC Election: पटना में बिहार MLC चुनाव की मतगणना के बीच बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। RJD प्रत्याशी डॉ. संजीव ने काउंटिंग सेंटर पर CCTV न होने पर 'गड़बड़ी' की आशंका जताई है।#BiharMLCElection,#RJD,#PatnaNews