spot_img

सीएसपी संचालक से 5.89 लाख की लूट, पीछा करने पर पीड़ित के दो भतीजे को अपराधियों ने मार दी ताबड़तोड़ गोली

spot_img
- Advertisement -

सहरसा जिले से बड़ी खबर है जहां दिन-दहाड़े अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक से 5 लाख 89 हजार रुपया लूट लिया। सीएसपी संचालक के विरोध करने पर अपराधियों ने उसे गोली मार दी। इसमें दो लोग जख्मी हो गए हैं। जख्मियों को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है। घटना की जानकारी मिली है। जख्मी का इलाज चल रहा है। पीड़ित सीएसपी संचालक के बयान पर शिकायत दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। बहुत जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सोनबरसा राज थाना क्षेत्र के देहद गांव के रहने वाले चंदन पासवान और नंदन पासवान को  अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया और करीब 5 लाख 89 हजार रुपया लूटकर फरार हो गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  अनंत सिंह का राजनीतिक करियर खतरे में! दिल्ली में दिखी सियासी केमिस्ट्री, ललन सिंह का इशारा | संजय झा मौन

बताया जाता है कि पीड़ित ने इसकी जानकारी भतीजे चंदन पासवान को दी। इसके बाद चंदन और नंदन ने अपराधियों का पीछा किया। इस दौरान दोनों में हाथापाई भी हुई, जिसके बाद अपराधियों ने दोनों भाई को गोली मारकर जख्मी कर दिया।

दोनों घायल युवकों को डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए घायल पीड़ितों को सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टर विजय शंकर ने बताया कि अभी दोनों भाई की स्थिति गंभीर बनी हुई है। एक घायल के बांए पंजरे में गोली फंसी है, जिसके ऑपरेशन की तैयारी की जा रही है ताकि जल्द से जल्दअ इलाज किया जा सके।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics विधानसभा में जेडीयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की स्पीकर प्रेम कुमार से मुलाकात! | 10 पेज के सबूत| पढ़िए - अनंत सिंह पर JDU का 'विधायकी' वार का क्या है पूरा सच?|क्विक एक्शन

पीड़ित के चाचा चिंतु पासवान ने बताया कि हम एसबीआई का सीएसपी ग्रहाक सेवा केंद्र सोनबरसा में चलाते हैं। नजदीकी सेवा केंद्र सोनबरसा राज से 5 लाख 89 हजार रुपया केस लेकर अपने बैंक जा रहे थे। रास्ते मे पुरुलिया के समीप पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने हथियार दिखार कर सारा रुपया लेकर चलते बने।

यह भी पढ़ें:  बिहार में वोटों की गिनती पर बवाल! कांग्रेस प्रत्याशी बैठे धरना पर | लगाए गंभीर आरोप, डीएम ने दी सफाई | कहां है CCTV

जानकारी के अनुसार, घटना के बारे में जख्मी के चाचा चिन्तु पासवान ने बताया कि वह सोनबरसा में एसबीआई का सीएसपी चलाते हैं। नजदीक सेवा केंद्र सोनबरसा राज से 5 लाख 89 हजार रुपया कैश लेकर अपने बैंक जा रहे थे। रास्ते मे पुरुलिया के समीप पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने हथियार दिखा कर सारा रुपए लूट लिए।

इधर, परिजनों ने  दोनों घायल युवकों को नजदीकी पीएचसी सोनबरसा में भर्ती कराया है। यहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए घायल पीड़ितों को सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां, परिजनों ने दोनों भाई की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अभी दोनों भाई की स्थिति गंभीर बनी हुई है। एक घायल के बांए पंजरे में गोली फंसी है, जिसके ऑपरेशन की तैयारी की जा रही है। ताकि जल्द से जल्द इलाज किया जा सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

हैरान करने वाला किराया! दिवाली-छठ पर पटना आने का हवाई टिकट ₹30,000, सामान्य से 4 गुना महंगा के करीब, कैसे लौटेंगे बिहारी?

Bihar Flight Ticket Price: दिवाली और छठ पर घर लौटने की तैयारी कर रहे बिहारियों की जेब पर भारी पड़ रहा हवाई सफर। बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई से पटना आने वाली फ्लाइट्स के टिकट ₹30,000 तक पहुंच#BiharFlight,#DiwaliChhath,#PatnaAirfare

MLC चुनाव परिणाम LIVE: बिहार की इन 8 सीटों पर आज होगा फैसला, कौन बनेगा सिकंदर?

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद (MLC) की 8 सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से जारी है। 150 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा, जिसमें पटना स्नातक सीट पर JDU के नीरज#BiharMLCElection,#BiharPolitics,#ElectionResults

पटना MLC काउंटिंग में बड़ा बवाल! मतगणना केंद्र में CCTV क्यों नहीं? EC से जनसुराज का सीधा सवाल | क्या बोलीं -दिव्या ज्योति

Bihar MLC Election: पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की MLC मतगणना में CCTV कैमरे न होने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। महागठबंधन और जन सुराज के प्रत्याशियों ने निर्वाचन आयोग से जवाब मा#BiharMLCElection,#PatnaNews,#ElectionCommission

MLC चुनाव में ‘बड़ी गड़बड़ी’ का डर! RJD प्रत्याशी ने CCTV न होने पर मचाया बवाल, कहा- ‘उल्टा-पुल्टा होगा’

Bihar MLC Election: पटना में बिहार MLC चुनाव की मतगणना के बीच बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। RJD प्रत्याशी डॉ. संजीव ने काउंटिंग सेंटर पर CCTV न होने पर 'गड़बड़ी' की आशंका जताई है।#BiharMLCElection,#RJD,#PatnaNews