अप्रैल,27,2024
spot_img

शराब तस्करों से प्यार पड़ा पुलिस कर्मियों पर भारी, ASI समेत 5 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

मुंगेर से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां सीएम नीतीश कुमार के आदेश का ऐसा असर हुआ है कि पांच पुलिसकर्मियों को ही गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब अवैध उगाही के आरोप में एक एएसआई, तीन सिपाही और एक चालक को गिरफ्तार किया है।

 

जानकारी के अनुसार, स्थानीय पुलिस प्रशासन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस निर्देश पर अमल करते हुए जिसमें उन्होंने कहा और राज्य के सभी पुलिसकर्मियों को यह निर्देश दिया था कि शराब पीने वालों से अधिक शराब के अवैध कारोबार करने वालों की धड़-पकड़ करें। इसके लिए अभियान शुरू करें।

इसके बाद  मुंगेर में पांच पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। यह कार्रवाई एसपी जग्गूनाथ रेड्डी के विशेष निर्देश पर हुई है। एसपी जग्गूनाथ रेड्डी के निर्देश पर अवैध उगाही के मामले में मुंगेर के पांच पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनपर अवैध उगाही का आरोप है। साथ ही शराब कारोबार में इनकी संलिप्ता उजागर हुई है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Gaya News | बिहार में विदेशी महिला से दिनदहाड़ 2 लाख की लूट

मौके से इन पुलिसकर्मियों को शराब तस्करी में शामिल एक वाहन को छोड़ते हुए पकड़ा गया। इसकी जानकारी मिलते ही एसपी जग्गूनाथ रेड्डी ने तत्काल इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक एएसआई, तीन सिपाही और एक चालक को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। इसके बाद यह बड़ी कार्रवाई हुई। इससे शराब तस्करों में भी हड़कंप मचा है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें