spot_img

सरकारी स्कूलों में 13 मार्च से वार्षिक परीक्षा, 31 को रिजल्ट, मॉनीटरिंग के लिए बनेगा नियंत्रण कक्ष

spot_img
- Advertisement -

बिहार सरकार के तरफ से संचालित शिक्षा परियोजना परिषद ने बिहार के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए सालाना परीक्षा 2023 की तारीख घोषित कर दी है।

- Advertisement -

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार कक्षा पांच और आठवीं तक की वार्षिक परीक्षा 13 से 16 मार्च तक होंगी। इसके अलावा कक्षा एक से चार और कक्षा छह से सातवीं तक विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा 17 से 21 मार्च करायी जाएंगी। यह परीक्षाएं दो पाली में होगी।

- Advertisement -

परीक्षा की मॉनीटरिंग के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किये जाएंगे। इसके बाद 31 मार्च को राज्य के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में शिक्षक अभिभावक बैठक बुलायी जायेगी। इस दिन कक्षा पांच से आठवीं के विद्यार्थियों की रिजल्ट जारी किया जाएगा। उन्हें रिजल्ट कार्ड दिए जायेंगे। वहीं, इस परीक्षा परिणाम में ई ग्रेड लाने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षा का संचालन एक अप्रैल से शुरू किया जाएगा। पढ़िए पूरी शिड्यूल

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार SC ST Posts: विधानसभा समिति ने मांगा सभी विभागों से एससी-एसटी पदों का ब्योरा, जानें क्या है नया आदेश

पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली अपराह्न 1 बजे से 3 बजे तक आयोजित की जायेंगी। कक्षा पांच और आठवीं की परीक्षा के पहले दिन 13 मार्च को पहली पारी में भाषा (हिंदी/उर्दू/बांग्ला) और दूसरी पाली में अंग्रेजी की परीक्षा होगी। इसके बाद दुसरे दिन यानी 14 मार्च को पहली पारी में गणित दूसरी पाली में पर्यावरण/सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी। इसके बाद 15 मार्च को पहली पाली में कक्षा आठ के लिए विज्ञान दूसरी पाली में कक्षा आठ के लिए संस्कृत एवं अन्य की परीक्षा करायी जाएंगी।

 

वहीं, 16 मार्च को पहली पारी में राष्ट्रभाषा हिंदी और दूसरी पाली में सह शैक्षिक गतिविधियां का अवलोकन किया जायेगा।इसी तरह कक्षा एक से चार और कक्षा छह से सातवीं तक की वार्षिक परीक्षाएं 17 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित की जायेंगी। 17 मार्च को पहली और दूसरी पाली में उर्दू विद्यालयों को छोड़ कर सभी कक्षाओं की सह शैक्षिक गतिविधियों को परखा जाएगा।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar Train Cancel: बिहार में ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, 26 अप्रैल तक हजारों यात्रियों को झेलनी होगी बड़ी परेशानी! जानिए रूट, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द, कब तक रहेगी क्या -क्या परेशानी?

18 मार्च को भाषा (हिंदी/उर्दू/बांग्ला) और दूसरी पाली में अंग्रेजी की परीक्षा होगी। इसके बाद अगले दिन यानी 19 मार्च को दोनों पालियों में सह शैक्षिक गतिविधियों का अवलोकन, 20 मार्च को पहली पारी में गणित और दूसरी पाली में पर्यावरण/सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी। 21 मार्च को संस्कृत/राष्ट्रभाषा हिंदी/अन्य और दूसरी पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा होगी।परियोजना निदेशक द्वारा विद्यालय प्रधानों से उत्तर पुस्तिका देते समय गोपनीयता की शपथ दिलायी जायेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: पीरपैंती में क्राइम, युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर वार कर हुए फरार, हवाई फायरिंग का पढ़िए सच!

Pirpainti Crime: बिहार के भागलपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई...

Darbhanga News: दरभंगा में हर घर में मुफ्त बिजली, ‘पीएम सूर्य घर’ से रौशन होगा Darbhanga दो बड़े वादों के साथ.. विशेष लोन कैंप,...

पीएम सूर्य घर योजना: बिजली बिल से आजादी और पर्यावरण को नया जीवन, इन...

Bihar News: बिहार पुलिस आयोग अध्यक्ष पर केएस द्विवेदी को मिला कार्यकाल विस्तार, अब इस उम्र तक संभालेंगे पद

बिहार पुलिस आयोग अध्यक्ष: बिहार सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए बिहार...