
पटना के बिहटा से भ्रष्टाचार की बड़ी खबर है जहां एक निजी मकान में अवैध रूप से अंचल कार्यालय चल रहा था। संबंधित कार्य वहां निबटाएं जा रहे थे वह भी एक दलाल की ओर से।
इसका भंडाफोड़ तब हुआ जब गुप्त सूचना के आधार पर दानापुर एसडीएम और एएसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान मकान से कई सरकारी दस्तावेज और अन्य सामान बरामद हुए हैं। इसके बाद लगातार पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, वैसे भी पूर्व से बिहटा अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार की बातें पुरानी हो चुकी है क्योंकि यहां भ्रष्टाचार के कई खिस्से चरम पर रहे हैं। पैसे के लालच में अधिकारी और कर्मचारी कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। ताजा मामला बिहटा अंचल कार्यालय अंतर्गत आया है। यहां दाखिल-खारिज के नाम पर फर्जीवाड़ा का खेल सामने आया है। यहां अंचल कार्यालय कथित एक दलाल के घर पर चल रहा था।
जानकारी के अनुसार, बिहटा प्रखंड के लई गांवों में कई सालों से चल रहे मिनी अंचल कार्यालय का भंडाफोड़ होने से महकमा में खलबली मची है। बताया जा रहा है कि बिहटा प्रखंड के लई गांव में कई सालों से मिनी अंचल कार्यालय संचालित था।
अंचल बिहटा के सीओ के डोंगल के अवैध इस्तेमाल की गुप्त सूचना पर दानापुर एसडीओ जितेंद्र कुमार सिंह व एएसपी अभिनव धीमान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गयी। लई गांव में हुई छापेमारी के दौरान बिहटा अंचल का दलाल उदय कुमार डोंगल लेकर फरार हो गया। उसके घर से भारी मात्रा में अंचल कार्यालय के सरकारी दस्तावेज के साथ दाखिल-खारिज के कागजात मिले हैं।
इस मामले में बिहटी सीओ कन्हैया लाल को हिरासत में अधिकारियों ने कई घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान लई से बरामद कागजात व लैपटॉप में सीओ के डोंगल के इस्तेमाल सहित अन्य सवाल किया गया लेकिन उन्होंने सही जवाब नहीं दिया। पढ़िए पूरी खबर
इसका खुलासा बिहटा के लई गांव में दानापुर एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह व एएसपी अभिनव धीमान के नेतृत्व में छापेमारी में हुआ है। गौरतलब है कि बिहटा के लई स्थित टोला पर छापेमारी कर उदय कुमार के घर से कई सरकारी राजस्व की कागजात सहित लैपटॉप, डोंगल एवं नगद रुपया बरामद किया गया है।
दानापुर एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जो कागजात अंचल कार्यालय में गुप्त तरीके से रखा जाना चाहिए था, वह छापेमारी के दौरान बरामद किए गए हैं। साथ हीं फर्जी कार्यालय से मिले लैपटॉप में अंचला अधिकारी का डोंगल इस्तेमाल किया जा रहा था। इसके अलावा कई ऐसे कागजात भी मिले हैं जो अंचल कार्यालय तक ही रहने चाहिए। इस मामले में अंचल कार्यालय राजस्व कर्मचारी की भी संलिप्तता की जांच कराई जाएगी।
इसकी एक रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा, ताकि इस मामले में कार्रवाई कर सकें। दानापुर एएसपी अभिनव धीमान ने बताया कि एक युवक को भी नामजद करते हुए थाने में मामला दर्ज किया गया है। इसमें कर्मचारियों की संलिप्तता की भी जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि प्रशासन को चकमा देकर उदय भाग निकलने में सफल हो गया। उदय कुमार बिहटा अंचल का कथित दलाल है। इस मामले में सीओ की मिलीभगत से रुपये की उगाही की भी जांच कराई जाएगी।







