spot_img

जमीन के भीतर से निकला ट्रैक्टर…ऊपर मवेशी पालन का काम

spot_img
- Advertisement -

मधेपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां जमीन के अंदर से ट्रैक्टर निकला है। मामला चोरी से जुड़ा है। अपराधियों ने शातिराना अंदाज से चोरी के सामान को जमीन के अंदर गाड़कर छुपाने की कोशिश की है। चोरी का सामान जमीन के अंदर से पुलिस ने निकालकर पूरा खुलासा किया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय से कुछ दिनों पूर्व सदर थाना क्षेत्र के भिरखी वार्ड नंबर 26 में संजय यादव के दरवाजे पर लगी ट्रैक्टर की चोरी हुई थी। इस ट्रैक्टर को अपराधियों ने शंकरपुर थाना क्षेत्र के सिरसिया में जमीन अंदर छिपा दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। अपराधियों ने ट्रैक्टर को जिस जगह जमीन में दबाया था उसके ऊपर वे मवेशी पालन का काम करता था।

- Advertisement -

सदर एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने मीडिया को बताया कि पचीस दिसंबर की रात संजय यादव के दरवाजे से ट्रैक्टर की चोरी हो गई थी। एसपी मधेपुरा राजेश कुमार ने मामले में टीम का गठन कर तत्काल एक्शन लिया था जिसके बाद शंकरपुर थाना क्षेत्र के सिरसिया के विकास कुमार के दरवाजे पर जमीन के भीतर से ट्रैक्टर बरामद किया है। मामले में पुलिस पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में सिरसिया निवासी गुड्डू कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, मोहन कुमार यादव, विकास कुमार, और परिहारी निवासी सुशिल कुमार यादव को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें:  Patna MLC News: MLC चुनाव: अरबों की संपत्ति से लेकर अधूरी पढ़ाई तक, उम्मीदवारों के हलफनामों ने खोली पोल!
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Pension News: बड़ी खबर! पेंशनभोगियों को राहत, 10 जून को खातों में आएगी सीधे राशि

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 जून को लाखों सामाजिक सुरक्षा पेंशनभोगियों के खातों में मई 2026 की पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे। दरभंगा में विशेष का#DarbhangaNews,#BiharPension,#DBTTransfer

Bihar Education News: बिहार की शिक्षा में क्रांति! केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिथिलेश तिवारी की मुलाकात के बाद उम्मीद जगी, छात्रों को मिलेगा...

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर राज्य में शिक्षा सुधारों पर चर्चा की। इस बैठक में शिक्#BiharEducation,#MithileshTiwari,#DharmendraPradhan

Bihar BPSC News: BPSC परीक्षा पर बड़ा खुलासा: ये नियम भूले तो नहीं दे पाएंगे एग्जाम, अभी चेक करें पूरी जानकारी!

Patna BPSC News: बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक और आशुलिपिक भर्ती परीक्षा 2026 के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। एडमिट कार्ड, फोटो और पहच#PatnaNews,#BPSCExam,#BiharRecruitment

Darbhanga Health News: जाले अस्पताल की लापरवाही! दवा न मिलने से मिर्गी पीड़ित किशोर की मौत, जानें पूरी घटना

दरभंगा के जाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मिर्गी से पीड़ित 16 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में आवश्यक इंजेक्शन न होने का आरोपDarbhangaNews,HealthCrisis,JaleHospital