spot_img

चल रहा था फोरलेन सड़क निर्माण…नो इंट्री का बोर्ड नहीं…घुसा बेलगाम ट्रक…सब्जी बेचने जा रहे दो किसानों की कुचलकर मौत…विरोध में सड़क जाम

spot_img
- Advertisement -

नवादा से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां मुफस्सिल थाने के निकट शुक्रवार को ट्रक ने दो किसानों को रौंदकर मार डाला। दोनों किसान ओरैना गांव के निवासी कृष्ण नंदन सिंह के 48 वर्षीय पुत्र किशोरी सिंह व स्व. सुकलाल रविदास के 30 वर्षीय पुत्र राकेश रविदास की मौके पर मौत हो गई। इससे आक्रोशित लोग पुलिस पर लापरवाही की बात कहते हुए सड़क पर उतर आए और भीषण सड़क जाम करते हुए जमकर नारेबाजी करने लगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: जेडीयू रणनीति में ज़ोरदार तेज़ी, नीतीश के 'सिपाही' घर-घर पहुंचाएंगे बात, फ्लोर टेस्ट पर क्या बोले निशांत

जानकारी के अनुसार, दोनों किसान सब्जी बिक्री करने के लिए गांव से शहर आ रहे थे इसी दौरान सुबह-सुबह दोनों किसानों को धक्का मारकर ट्रक फरार हो गए। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर रास्ता बाधित कर दिया।

- Advertisement -

आक्रोशित लोगों का कहना था कि फोरलेन कंपनी सड़क निर्माण करवा रही है लेकिन कंपनी की ओर से कहीं पर दिन में नो एंट्री और गति सीमा तय करने के लिए कोई भी बोर्ड नहीं लगाया गया है। यह हादसा उसी का परिणाम है। वाहन मालिक बेलगाम तरीके से जिधर से पाते हैं उधर से घुसा देते हैं, और आम लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Railway News: रक्सौल हावड़ा स्पेशल ट्रेन: बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी! 22 अप्रैल से चलेगी ये ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इधर, आक्रोशित लोगों ने दोनों को उचित मुआवजा देने की मांग करते हुए सड़क को जाम कर विरोध  जताया। प्रशासन के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी की। बाद में पहल पर सभी मानें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: लालू आवास पर Digital Census, पहुंची टीम, तेजस्वी ने अमित शाह से पूछे सवाल

Digital Census: पटना में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के आवास पर रविवार को...

Bihar News: बाबा बैद्यनाथ के दरबार में CM सम्राट चौधरी, देवघर से मांगी बिहार की समृद्धि! पढ़िए क्यों ख़ास है यह दौरा?

बिहार सीएम: बिहार के मुखिया सम्राट चौधरी ने बाबा बैद्यनाथ के दरबार में हाजिरी...

तमिलनाडु पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: विरुधुनगर में भयंकर धमाका, 19 की मौत, कई घायल

पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक भीषण हादसे ने पूरे देश...

Bhagalpur News: भागलपुर रेलवे सुरक्षा से अवैध एक्टिविटी पर लगाम, Bhagalpur में RPF का एक्शन, पिस्टल और शराब के साथ पकड़े गए लोग

रेलवे सुरक्षा: अगर आप ट्रेन में सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए...