spot_img

दरभंगा में रूह कंपाने वाला खुलासा! अंतर जिला देह व्यापार के दलदल से बचाई गई किशोरी, Madhubani की महिला गिरफ्तार

Darbhanga Crime News: पुलिस ने शिवसागर मोहल्ले में छापेमारी कर एक नाबालिग लड़की को जबरन देह व्यापार के चंगुल से मुक्त कराया है। इस घिनौने धंधे को चलाने वाली जयनगर की एक महिला को भी पुलिस ने दबोच लिया है, जिससे बड़े नेटवर्क के खुलासे की उम्मीद है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Crime News: बिहार के दरभंगा में देह व्यापार के दलदल से एक किशोरी को बचाया गया है। महिला थाना पुलिस ने शिवसागर मोहल्ले में छापेमारी कर उसे मुक्त कराया और इस घिनौने धंधे को चलाने वाली महिला को भी गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई देर रात की गई, जिसके बाद आरोपित महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

- Advertisement -

किशोरी को झांसा देकर फंसाया जाल में

गिरफ्तार आरोपित की पहचान मधुबनी जिले के जयनगर निवासी पुष्पा देवी के रूप में हुई है। जयनगर की रहने वाली पुष्पा देवी ने दो महीने पहले एक किशोरी के परिजनों को उसे पढ़ाने-लिखाने और अपने घर में रखने का झांसा दिया था। इसके बाद वह किशोरी को दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र स्थित शिवसागर मोहल्ले में अपने किराए के मकान में ले आई। यहां आने के बाद पुष्पा देवी ने किशोरी को जिले के कई अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर जबरन देह व्यापार करवाया। किशोरी के पास मोबाइल नहीं होने के कारण वह अपनी आपबीती किसी को बता नहीं पा रही थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  'सरकारी काम बिना ' खर्चा ' नहीं होता'... टेंडर घोटाले के आरोपी रिशुश्री का बड़ा कबूलनामा, SVU भी रह गई हैरान, जानिए 30 घंटे की पूछताछ में क्या क्या आया सामने?

मौका मिलते ही पुलिस को दी सूचना, फिर हुआ रेस्क्यू

मौका मिलते ही किशोरी ने किसी तरह पुलिस को अपने हालात की सूचना दी। महिला थाने को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की देर रात शिवसागर मोहल्ले के किराए के मकान में छापा मारा गया। पुलिस टीम ने तत्काल किशोरी को सुरक्षित बाहर निकाला और मौके से आरोपित पुष्पा देवी को भी धर दबोचा। पुलिस ने बरामद किशोरी का मेडिकल जांच कराया है और उसके परिजनों को सौंप दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? बढ़ रहा 'साइलेंट हेल्थ खतरा'! बिहार में हर 7वां व्यक्ति विटामिन-D की कमी का शिकार, जानिए क्या है रिपोर्ट

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

पूछताछ में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपित पुष्पा देवी का पति प्रदेश में मजदूरी करता है। वह खुद किशोरी को झांसे में लेकर उससे देह व्यापार का धंधा करवा रही थी। इस मामले में पुलिस अब पुष्पा देवी के पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।

थनाध्यक्ष पुष्पलता कुमार ने जानकारी देते हुए बताया, “आरोपित महिला के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।”

यह कार्रवाई समाज में ऐसे घिनौने अपराधों के खिलाफ पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है, ताकि इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया जा सके और किसी भी अन्य किशोरी को इस दलदल में फंसने से बचाया जा सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नीतीश कुमार ने मंच पर एक शख्स को पहना दीं 3 मालाएं! लोग बोले- ये कैसा ‘प्यार’? गज़बे है नीतीश बाबू!

Nitish Kumar: पटना में जेडीयू की बैठक के दौरान पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने अपने करीबी छोटू सिंह को एक-एक कर तीन मालाएं पहनाईं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसने न#NitishKumar,#BiharPolitics,#JDUMeeting

बिहार के छात्रों-शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! अब हर स्कूल में मिलेंगे विषयवार शिक्षक, TRE-4 बहाली पर आया बड़ा अपडेट

Bihar Teacher Vacancy: बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए राज्य सरकार ने TRE-4 के तहत बंपर बहाली की तैयारी की है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सुपौल में यह#BiharTeacherVacancy,#TRE4,#MithileshTiwari

मुहर्रम पर DARBHANGA में बड़ा फैसला: SDPO बोले- डीजे बजाया तो खैर नहीं, ये नियम तोड़ा तो सीधे जेल!

Bihar Muharram: बिहार के घनश्यामपुर में मुहर्रम को लेकर SDPO प्रभाकर तिवारी ने सख्त चेतावनी दी है। डीजे बजाने, रूट चार्ट तोड़ने और शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उल्लंघन#BiharMuharram,#GhanshyampurNews,#PeaceCommittee

गरीबी तोड़ बनी तकदीर! Darbhanga में किसान के बेटे ने BPSC में मारी बाजी, गांव में जश्न

Bihar BPSC Result: पंजाब में मजदूरी करने वाले किसान के बेटे बेचन कुमार मुखिया ने BPSC की 70वीं परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। उनकी यह उपलब्धि बिहार के लाखों युवाओं को प्रेर#BiharBPSCResult,#BechanKumarMukhiya,#DarbhangaNews