spot_img

नीतीश कुमार ने मंच पर एक शख्स को पहना दीं 3 मालाएं! लोग बोले- ये कैसा ‘प्यार’? गज़बे है नीतीश बाबू!

Nitish Kumar: पटना में जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के दौरान पूर्व सीएम का अनोखा अंदाज दिखा। सोशल मीडिया पर नेटिजन्स उनके इस 'प्यार' की तुलना पुराने असहज व्यवहार से कर रहे हैं।

spot_img
- Advertisement -

Nitish Kumar: बिहार की राजधानी पटना में आयोजित जेडीयू की राष्ट्रीय एवं राज्य परिषद की बैठकों में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंच पर मौजूद सभी नेताओं से एक-एक कर अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। तभी एक ऐसा पल आया जिसने सबका ध्यान खींचा और अब वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

- Advertisement -

नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले जेडीयू नेता छोटू सिंह, जो अक्सर तस्वीरों में उनके और मंत्री अशोक चौधरी के साथ दिखते हैं, अभिवादन के लिए मंच पर पहुंचे। जैसे ही छोटू सिंह, पूर्व सीएम नीतीश कुमार के सामने आए, वे तुरंत खड़े हो गए। इसके बाद उन्होंने वहां रखी एक माला उठाकर छोटू सिंह के गले में डाली।

- Advertisement -

छोटू सिंह पर नीतीश कुमार ने बरसाया प्यार

एक माला पहनने के बाद छोटू सिंह हंसते हुए जाने लगे, लेकिन नीतीश कुमार ने उन्हें फिर बुलाया। उन्होंने दूसरी माला उठाई और छोटू सिंह के गले में पहना दी। जब छोटू सिंह दोबारा जाने लगे, तो नीतीश कुमार ने उन्हें फिर रोका और तीसरी माला भी उनके गले में डाल दी। इस दौरान नीतीश कुमार नीचे झुककर और माला उठाने लगे। यह पूरा वाकया सोशल मीडिया पर छा गया है। नेटिजन्स इस पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं और कह रहे हैं कि नीतीश कुमार अगर किसी को चाहते हैं, तो भरपूर चाहते हैं, वरना नहीं चाहते। लोगों ने इस घटना को पूर्व सीएम का स्नेह बताया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  गंगा ने ली 3 मासूमों की जान! दानापुर में नहाने गए बच्चों की दर्दनाक मौत

जब-जब सुर्खियों में आया नीतीश कुमार का असहज व्यवहार

एक ओर जहां नीतीश कुमार का यह स्नेह भरा अंदाज चर्चा में है, वहीं उनके ‘असहज व्यवहार’ के पुराने वाकये भी सोशल मीडिया पर फिर से याद किए जा रहे हैं। पूर्व सीएम का सार्वजनिक मंचों पर कई बार ऐसा बर्ताव देखने को मिला है, जिसने उन्हें सुर्खियों में ला दिया।

यह भी पढ़ें:  EX - CM नीतीश कुमार का अगला कदम! JDU की बैठक में होगा बड़ा फैसला, निशांत को नई जिम्मेदारी
समय/वर्षअसहज व्यवहार का वाकया
नवंबर 2023विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर बात करते हुए महिलाओं और शिक्षा पर एक बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके बाद भारी विरोध हुआ और उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।
जुलाई 2024विधानसभा में विपक्ष से बहस के दौरान आरजेडी की महिला विधायक रेखा देवी से कहा, ‘आप महिला हैं। आपको पता होना चाहिए कि हमारे सत्ता में आने के बाद ही महिलाओं को उनका अधिकार मिला है। आप महिला होकर कुछ नहीं जानतीं।’
दिसंबर 2025पटना के एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद मुस्लिम महिला डॉक्टर के चेहरे से उनका हिजाब हटाने की कोशिश की, जिसकी देश भर में आलोचना हुई और उनके मानसिक स्वास्थ्य पर सवाल उठे।
मई 2025पटना के एक संस्थान में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान एक अधिकारी की ओर से दिए गए स्वागत के पौधे को अचानक उस अधिकारी के सिर पर ही रख दिया, जिससे लोग दंग रह गए।
एक अन्य अवसरराष्ट्रीय गान के दौरान बगल में खड़े मंत्री विजय कुमार चौधरी के टोकने पर भी इधर-उधर की बातें करते रहे। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

ये घटनाएं दिखाती हैं कि नीतीश कुमार का सार्वजनिक व्यवहार कई बार अप्रत्याशित रहा है, जो अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाता है।

यह भी पढ़ें:  जून के अगले हफ़्ते 4 दिन बैंक बंद: कहीं आपका काम न रुक जाए, अभी चेक करें लिस्ट!

जेडीयू की बैठक में हुए ये अहम फैसले

इन निजी पलों के अलावा, जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण राजनीतिक प्रस्तावों पर भी विचार किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने मीडिया को बताया कि बैठक में नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के निर्वाचन का अनुमोदन किया गया। राजनीतिक प्रस्ताव में यह भी कहा गया कि मुख्यमंत्री पद छोड़कर सहर्ष सत्ता हस्तांतरण का निर्णय लेकर नीतीश कुमार ने राजनीतिक शुचिता, विश्वास और सहयोग का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है।

प्रस्ताव में दावा किया गया कि वर्ष 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू ने 101 सीटों पर चुनाव लड़कर 85 सीटों पर जीत हासिल की, जो पार्टी के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। बैठक में अति पिछड़ा, पिछड़ा वर्ग तथा अनुसूचित जाति-जनजाति समुदायों को व्यापक प्रतिनिधित्व दिए जाने का भी उल्लेख किया गया। राजनीतिक प्रस्ताव में रोजगार सृजन, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास को नीतीश कुमार मॉडल की प्रमुख उपलब्धियां बताया गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर ईरान-अमेरिका संघर्ष विराम का स्वागत किया गया और भारत-नेपाल सीमा विवाद के द्विपक्षीय समाधान की दिशा में हुए प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया गया। बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

राजगीर मॉब लिंचिंग: ‘बिहार में गुंडाराज!’ पप्पू यादव का सरकार पर सीधा हमला, संसद तक गूंजेगी आवाज

Rajgir Mob Lynching: राजगीर मॉब लिंचिंग मामले में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बिहार सरकार और पुलिस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देते हुए 'गुंडाराज'#RajgirMobLynching,#PappuYadav,#BiharCrime

बिहार के छात्रों-शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! अब हर स्कूल में मिलेंगे विषयवार शिक्षक, TRE-4 बहाली पर आया बड़ा अपडेट

Bihar Teacher Vacancy: बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए राज्य सरकार ने TRE-4 के तहत बंपर बहाली की तैयारी की है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सुपौल में यह#BiharTeacherVacancy,#TRE4,#MithileshTiwari

मुहर्रम पर DARBHANGA में बड़ा फैसला: SDPO बोले- डीजे बजाया तो खैर नहीं, ये नियम तोड़ा तो सीधे जेल!

Bihar Muharram: बिहार के घनश्यामपुर में मुहर्रम को लेकर SDPO प्रभाकर तिवारी ने सख्त चेतावनी दी है। डीजे बजाने, रूट चार्ट तोड़ने और शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उल्लंघन#BiharMuharram,#GhanshyampurNews,#PeaceCommittee

गरीबी तोड़ बनी तकदीर! Darbhanga में किसान के बेटे ने BPSC में मारी बाजी, गांव में जश्न

Bihar BPSC Result: पंजाब में मजदूरी करने वाले किसान के बेटे बेचन कुमार मुखिया ने BPSC की 70वीं परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। उनकी यह उपलब्धि बिहार के लाखों युवाओं को प्रेर#BiharBPSCResult,#BechanKumarMukhiya,#DarbhangaNews