spot_img

सता रहा ऑपरेशन लोटस’ का डर…? जवाब में तैयार है ‘रिसॉर्ट पॉलिटिक्स’, झारखंड के विधायकों ने बांधे सामान, जाएंगें छत्तीसगढ़…खुल गई सीएम आवास के बाहर से तीन बसें

spot_img
- Advertisement -

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी गठबंधन सरकार के राजनीतिक भाग्य का फैसला जल्द होने वाला है।इस बीच शनिवार को कुछ विधायक सामान लेकर सीएम आवास पहुंचे। सत्तारूढ़ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के विधायक आज छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो सकते हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि हॉर्स ट्रेडिंग रोकने के डर से उन्हें कांग्रेस शासित राज्यों में भेजा जा सकता है।

- Advertisement -

अभी मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को सीएम हाउस में महागठबंधन के विधायकों की बैठक खत्म होते ही तीन लग्जरी बसों से विधायकों को सीएम हाउस से कहीं और शिफ्ट किया जा रहा है। बसों में कांग्रेस और जेएमएम के विधायक सवार हैं। तीनों बसों को पुलिस सुरक्षा में ले जाया जा रहा है। पीछे से सीएम हेमंत सोरेन का काफिला भी चल रहा है। बसें अभी खूंटी की ओर जा रही हैं। बताया जा रहा है कि विधायकों को छत्तीसगढ़ शिफ्ट किया जाएगा।

- Advertisement -

तमाम राजनीतिक अटकलों के बीच कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री निवास में विधायकों का आने का सिलसिला जारी है। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री निवास में दो बसें पहुंच चुकी है। सारे विधायकों का आने का इंतजार हो रहा है और किसी भी क्षण मुख्यमंत्री आवास से दोनों बस निकल सकती हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  हैरान करने वाला किराया! दिवाली-छठ पर पटना आने का हवाई टिकट ₹30,000, सामान्य से 4 गुना महंगा के करीब, कैसे लौटेंगे बिहारी?

राजनीतिक उठापटक के बीच लगातार यूपीए विधायकों के बैठकों का दौर जारी है। शुक्रवार को यूपीए विधायकों की दो बार बैठक हुई थी। शनिवार को भी मुख्यमंत्री आवास में यूपीए विधायकों की बैठक शुरू हो गई है।

बताया जाता है कि यूपीए विधायकों को जल्द ही छत्तीसगढ़ शिफ्ट किया जा सकता है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा कि क्योंकि, मुख्यमंत्री आवास में पहुंचे विधायक अपने साथ लगेज लेकर आये हैं। सभी के गाड़ी के अंदर सूटकेस भी देखा जा रहा है। जितने भी विधायक पहुंच रहे हैं सभी की गाड़ी के अंदर कमोबेश एक एक सूटकेस दिख रहा है। माना जा रहा है विधायक सूटकेस में जरूरी सामानों के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंच रहे हैं। कारण,तेजी से बदलते राजनीतिक परिदृश्य में विधायकों की संख्या को बरकरार रखने के लिए ‘रिसॉर्ट पॉलिटिक्स’ का सहारा लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics अनंत सिंह पर ' अनंत ' आफ़त -कुर्सी जाएगी! सदस्यता रद्द | अब सुप्रीम कोर्ट से जेल का खतरा! | पढ़िए - छोटे सरकार पर JDU का 'विधायकी' वार का क्या है पूरा सच?|क्विक एक्शन

सरकार में सब कुछ ठीक : स्वास्थ्य मंत्री
मुख्यमंत्री आवास पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सरकार में सबकुछ ठीक है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा सपने देख रही है तो देखते रहे, उसके सपने मुंगेरीलाल के हसीन सपने ही साबित होंगे। उन्होंने कहा कि जब से सरकार बनी है तभी से भाजपा सरकार गिराने में लगी है लेकिन हमारी सरकार पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। तीन साल पूरा कर चुकी है और अगले दो साल पूरा करने के बाद हम फिर से सरकार बनाकर वापस सत्ता में आएंगे। उन्होंने कहा कि यूपीए का कॉन्फिडेंस लेवल पूरा हाई है, क्योंकि हमारी सरकार मजबूत है।

यह भी पढ़ें:  अनंत सिंह का राजनीतिक करियर खतरे में! दिल्ली में दिखी सियासी केमिस्ट्री, ललन सिंह का इशारा | संजय झा मौन

इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि भाजपा वाले पिछले पांच माह से उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहे हैं। राजभवन में क्या षड्यंत्र रचा जा रहा है, पता नहीं कल क्या होगा। उन्होंने कहा- मैं आश्वस्त करता हूं कि भाजपा को हर मोर्चे पर सका मुंहतोड़ जवाब दूंगा। आपका साथ और विश्वास ही मेरी ताकत है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

BPSC TRE-4.0: शिक्षक भर्ती के आवेदन की तारीख बढ़ी…! बिहार में शिक्षक बनने का एक और मौका, BPSC ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तारीख...

Bihar Teacher Recruitment: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 3 नवंबर 2026 तक बढ़ा दी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब#BiharTeacherRecruitment,#BPSC,#TRE4_0

Bihar Politics अनंत सिंह पर ‘ अनंत ‘ आफ़त -कुर्सी जाएगी! सदस्यता रद्द | अब सुप्रीम कोर्ट से जेल का खतरा! |...

Bihar Anant Singh: मोकामा विधायक अनंत सिंह पर संकट गहरा गया है। एक तरफ जेडीयू ने उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने के लिए पत्र लिखा है, वहीं 30 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में उनकी जमा#BiharPolitics,#AnantSingh,#SupremeCourt

हैरान करने वाला किराया! दिवाली-छठ पर पटना आने का हवाई टिकट ₹30,000, सामान्य से 4 गुना महंगा के करीब, कैसे लौटेंगे बिहारी?

Bihar Flight Ticket Price: दिवाली और छठ पर घर लौटने की तैयारी कर रहे बिहारियों की जेब पर भारी पड़ रहा हवाई सफर। बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई से पटना आने वाली फ्लाइट्स के टिकट ₹30,000 तक पहुंच#BiharFlight,#DiwaliChhath,#PatnaAirfare

MLC चुनाव परिणाम LIVE: बिहार की इन 8 सीटों पर आज होगा फैसला, कौन बनेगा सिकंदर?

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद (MLC) की 8 सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से जारी है। 150 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा, जिसमें पटना स्नातक सीट पर JDU के नीरज#BiharMLCElection,#BiharPolitics,#ElectionResults