spot_img

मुजफ्फरपुर के सकरा में पिकअप और बाइक में भीषण टक्कर, इंटर की परीक्षा देने जा रहे 4 छात्र बुरी तरह जख्मी, दो की हालत गंभीर

spot_img
- Advertisement -

दीपक कुमार, मुजफ्फरपुर देशज टाइम्स। जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा जिससे आए दिन कहीं ना कहीं सड़क दुर्घटना देखने को मिलती है। वहीं, ताजा मामला जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सबहा चौक का है, जहां इंटर का परीक्षा देने जा रहे चार छात्र सड़क दुर्घटना में बुरी तरह जख्मी हो गए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News : बिहार में Bird Flu का कहर, H5N1 की पुष्टि से 3000 मुर्गियों की मौत, बरारी 'रेड जोन' घोषित!

 

- Advertisement -

जिनका सकरा के एक अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। वहीं दो छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है ।दरअसल मामला जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सबहा चौक स्थित काली मंदिर के पास की है जहां एक पिकअप और बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई है।

- Advertisement -

इसमें इंटर के परीक्षा देने जा रहे 4 छात्र बुरी तरह जख्मी हो गए हैं ।इस घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जिसके बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा घायल चारों छात्र को सकरा के रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:  Samastipur Bank Robbery: बंदूक की नोक पर 1.8 लाख लूटे, महिलाओं के गहने भी छीने; डिप्टी सीएम का कार्यक्रम था पास

 

वहीं स्थानीय लोगों ने पिकअप और पिकअप चालक को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं घटना में घायल छात्र की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के गन्नीपुर बेझा निवासी इंद्रजीत कुमार विक्की कुमार प्रकाश कुमार और मो. राजा उल्लाह के रूप में हुई है। नाध्यक्ष ने बताया कि पूरे मामले में जानकारी मिलने पर छानबीन की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: हनुमान प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा, चकभवानी में निकली भव्य कलश यात्रा, 451 कन्याओं ने उठाया कलश

हनुमान प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा: चकभवानी चौक पर भक्ति का ऐसा सैलाब उमड़ा कि हर...

Jamui News: जमुई को मिली बड़ी सौगात, वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव मंजूर

वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव: जमुई की जनता के लिए खुशखबरी है! लंबे इंतजार...

Bihar News: कुख्यात अपराधी संजीव उर्फ पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या

पुट्टू मिश्रा हत्याकांड: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में एक बार फिर अपराधियों ने...