spot_img

बालू लदे ट्रैक्टर और हाइवा में भीषण टक्कर, ऑटो-ट्रैक्टर भी आया चपेट में, 3 की दर्दनाक मौत, लोगों का बवाल, पुलिसे ने पीटा

spot_img
- Advertisement -

छपरा में भीषण हादसा हुआ है। यहां, ट्रैक्टर और हाईवा के बीच टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इसके विरोध में लोगों ने जमकर बवाल काटा है। हादसा दाउदपुर बाजार के पास की है। हादसे में दो अन्य लोग जख्मी हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने छपरा एकमा मार्ग पर यातायात बाधित कर दिया। हालांकि बाद में पुलिस प्रशासन के समझाने के बाद लोग शांत हुए, तब जाकर यातायात शुरू हुआ।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर अनियंत्रित हाईवा से हो गई और एक ऑटो ट्रैक्टर की चपेट में आ गया, जिस कारण यह हादसा हुआ। हादसे के बाद दो लोग बालू में दब गए, जिनकी मौत हो गई। घटना के पीछे ड्राइवर के तेज गति से गाड़ी चलाने को कारण बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया।

- Advertisement -

दाउदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी है। इस घटना के पीछे का कारण ड्राइवर के तेज गति से गाड़ी चलाने को कारण बताया गया है। इस घटना के बाद लोगों ने घटनास्थल पर जमकर हंगामा किया। हालांकि, पुलिस मौके ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Violence: दरभंगा के बिरौल में मामूली टक्कर बनी बवाल, पथराव, हिंसक झड़प, कई ज़ख्मी, आखिर छोटी सी बहस कैसे बड़ा सांप्रदायिक रूप लिया, क्या हुआ !

इस हादसे के बाद छपरा-एकमा मार्ग पर यातायात बाधित हो गया है। इससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। वहीं मृतकों में ऑटो ड्राइवर और बाइक से गुजर रहे लेजुआर निवासी सुशील कुमार राम और अनिकेत कुमार राम का नाम शामिल हैं।

परिजनों ने बताया है कि मुन्ना महतो ऑटो चलाने का काम करते थे। घर से सुबह ही निकले थे। इसके बाद दाऊद पुर के पास हाईवा ने ट्रैक्टर को टक्कर मारा और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलट गया।  इस हादसे में मुन्ना महतो की मौत ट्रैक्टर के नीचे दबने की वजह से हो गई। इसके अलावा घटनास्थल पर चार से पांच अन्य लोग ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने छपरा एकमा मार्ग पर यातायात बाधित कर दिया। हालांकि बाद में पुलिस प्रशासन के समझाने के बाद लोग शांत हुए, तब जाकर यातायात शुरू हुआ। घटनास्थल पर चार पांच अन्य लोग ट्रैक्टर की चपेट में आ गए थे।

जाम में फंसे बस चालक ने बस को साइड से निकालने की कोशिश की तो पुलिस वालों ने बस चालक की जमकर पिटाई कर दी। दरअसल रॉन्ग साइड में ट्रकों की कतार लगी थी। दूसरा लेन जाम भी जाम था। बस में बैठे यात्री बिलबिला रहे थे। ऐेसे में चालक ने ट्रकों के साथ वह भी रॉन्ग दिशा में बस घुसा दिया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Cabinet Expansion: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज, जानिए किसे मिलेगा मौका और क्यों चर्चा में हैं निशांत कुमार?

ताकि पैसेंजर को जल्दी छपरा पहुंचा दें। मौके पर ट्रकों के कतार का मूकदर्शक बन नाजारा देख रही पुलिस बस चालक पर ही टूट पड़ी। एक दारोगा और सात सिपाही बस चालक को बीच रोड पर उतार कर बेरहमी से लाठी बरसाने लगे। बस चालक यह कहता रहा कि सर चोट लग रही है, पैर टूट जायेगा। हम मर जायेंगे। मत मारिए,आगे ऐसा नहीं करेंगे। पर दारोगा साहब और सिपाही एक न सुनी और गालियां बकते रहे और लाठियां बरसाते रहे।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Railway: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर लगातार अगलगी की घटनाओं पर Samastipur DRM ज्योति प्रकाश का बड़ा एक्शन, दो स्टेशन अधीक्षक हटाए गए

करीब 30 मिनट तक यह खेल चला। बीच रोड पर ऐसा होने से जाम और बढ़ गया। ट्रक चालकों से कोई पूछने तक का जहमत नहीं उठाया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग पुलिस के इस कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur News: समस्तीपुर मंडल में Fire Safety Audit का बड़ा फैसला, रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा होगी मजबूत

Fire Safety Audit: पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में आग की घटनाओं से...

Daebhanga News: दरभंगा में ‘फर्जी पुलिस फ्रॉड’, मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से लाखों के जेवर ठगे, लहठी थमाकर हुए फरार

फर्जी पुलिस फ्रॉड: बिहार के दरभंगा में एक बार फिर शातिर ठगों ने पुलिस...

Bhagalpur News: राज्यपाल सैयद अता हसनैन की मौजूदगी में Bihar Agricultural University Convocation 443 छात्रों को मिली उपाधि, तकनीक से लैस थे डिग्री सर्टिफिकेट!

Bihar Agricultural University Convocation: भागलपुर में बिहार कृषि विश्वविद्यालय का नौवां दीक्षांत समारोह भव्य...

Tejashwi Yadav Slip of Tongue: ‘टंग ऑफ स्लिप’ कहकर तेजस्वी ने खींची NDA की लाइन, ठहाकों से गूंजा सदन

Tejashwi Yadav Slip of Tongue: बिहार विधानसभा का विशेष सत्र, आरोप-प्रत्यारोप और तीखी बहस....