spot_img

Darbhanga में एक ही परिवार के चार लोग Kolkata-Darbhanga Express से कटे, दो महिलाओं की मौत, दो बच्चे नाजुक

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। दरभंगा में भीषण ट्रेन हादसा हुआ है। यहां दरभंगा दोनार गुमटी संख्या 25 पर रेलवे क्रॉसिंग के पास भीषण हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है। वहीं, कई बच्चे जख्मी हो गए हैं। सभी पीड़ित एक ही परिवार के हैं। पढ़िए रितेश कुमार सिन्हा की रिपोर्ट…

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहे चार लोग ट्रेन की चपेट आ गए। जिससे दो महिलाओं की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। वहीं दो बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। दोनों बच्चों को स्थानीय लोगों के सहयोग से डीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहा दोनों बच्चों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  आप भी हो सकते हैं शिकार! दरभंगा में BJP अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना का WhatsApp हैक!, साइबर अपराधियों ने मांगे पैसे; पुलिस ने दिया अलर्ट, पढ़िए

बताया जाता है कि दोनार चौक स्थित गुमटी संख्या 25 पर रेवबे क्रॉसिंग पार करते समय कोलकाता दरभंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से ये घटना घटी है। मरने वाले सभी एक ही परिवार से है। मृतका आपस दोनो सास और पुतोहू है। जबकि मृतका के दोनो बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  सनसनीखेज खुलासा! भोजपुर में SDM पर लगा गंभीर आरोप, क्या मिलेगी भारत तिवारी के परिवार को इंसाफ?

मृतकों की पहचान दरभंगा जिला के सकतपुर थाना क्षेत्र के कवाही गांव निवासी शहजादी खातून,55 और रौशन खातून,45 वर्ष है। शहजादी खातून सास है है जिबकी रौशन खातून उनकी पूतोह है।

दोनों जख्मी बच्चे रौशन खातून के है। जिनमे उनका एक पुत्र है जबकि एक पुत्री है। एक बच्चे का स्थानीय लोगो ने बताया कि दोनों हाथ कट कर अलग हो गया है जबकि दूसरे बच्चे को चोट लगा है।

यह भी पढ़ें:  DMCH में Emergency, NICU के ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टर साहेब...हुई बड़ी कार्रवाई, जानिए ' 'सरप्राइज चेक ' का क्या रहा इंपैक्ट

इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शी शरफराज आलम ने बताया कि कोलकाता एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। मृतका के दोनो घायल बच्चे को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है।

उसने बताया कि लहेरियासराय की तरफ कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन काफी तेजी से आ रही थी। लेकिन लोगो ने ट्रेन की आवाज को नही सुनी और रेलवे लाइन पार करने के दौरान टक्कर हो गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सावधान, घर से निकलने से पहले पढ़ें! बिहार के इन जिलों में वज्रपात और 50 KMPH तूफानी तेज आंधी का खतरा, तो कहीं 42°C...

Bihar Weather Alert: बिहार में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 28 जून के लिए राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट ज#BiharWeather,#MonsoonBihar,#WeatherAlert

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate