spot_img

आधी रात में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत, बिहार के यात्री समेत जख्मियों समेत 42 जख्मी, कई की हालत गंभीर

spot_img
- Advertisement -

इटावा जिले के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक बस आगे चल रहे कंटेनर से जा टकराई। हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 42 यात्री घायल हैँ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मियों में बिहार के लोग भी शामिल हैं।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, एक प्राइवेट बस यात्रियों को गोरखपुर से अजमेर जा रही थी। जैसे ही वह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चैनल नम्बर 103 के पास पहुंची आगे चल रहे कंटनेर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

- Advertisement -

हादसे में पांच यात्रियों की मौत और 42 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी, एसएसपी और सैफई इंस्पेक्टर रमेश सिंह मौके पर पहुंचकर। इसके बाद डीएम और एसएसपी पुलिस बल के साथ पहुंचे। तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद बस में फंसे घायलों को रेस्कयू करके निकाला गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार के सबसे बड़े टेंडर घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, 7 IAS अधिकारियों को नोटिस! |रिशु की फॉरेंसिक जांच में आए अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव समेत सात के नाम

हादसे में जिन लोगों की मृत्यु हुई है उनकी पहचान आगरा निवासी आशी उर्फ श्रेया (07), राजस्थान निवासी हामिद अली (35), जयपुर निवासी सुमेर सिंह गुर्जर (52) राजस्थान के रहने वाले सोनू कुमार चतुर्वेदी (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं बिहार की सिरसा बाजार निवासी इकबाल की पत्नी पचीस वर्षीय अफसाना की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में वोटों की गिनती पर बवाल! कांग्रेस प्रत्याशी बैठे धरना पर | लगाए गंभीर आरोप, डीएम ने दी सफाई | कहां है CCTV

हादसे में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। चीखपुकार मची तो एक्सप्रेस वे पर चल रहा यातायात जहां का तहां रुक गया। एक्सप्रेस वे कंट्रोल रूम ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। भीषण हादसे की जानकारी मिलते ही एक दर्जन एंबुलेंस और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। तब तक डीएम अवनीश राय और एसएसपी जेपी सिंह भी पहुंच गए। सुबह पांच बजे तक चले राहत-बचाव कार्य के बाद बस को बीच सड़क से किनारे किया गया और यातायात सुचारु किया जा सका।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga MLC Election Big Breaking| दरभंगा MLC चुनाव में हंगामा! मतगणना केंद्र पर ही भिड़ गए दो बड़े दलों के एजेंट, पुलिस ने उठाया...

Darbhanga MLC Election: दरभंगा एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान बड़ा विवाद हो गया। मतगणना केंद्र पर जन सुराज के सुरेश प्रसाद राय और कांग्रेस के मदन मोहन झा के काउंटिंग एजेंट आपस में भिड#DarbhangaNews,#MLCElectionBihar,#BiharPolitics

बड़ी खबर Bihar Ration Card ! बिहार में 35 लाख राशन कार्ड अचानक रद्द, अब इन करोड़ों को मिलेगा पूरा अनाज

Bihar Ration Card: बिहार में खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 35 लाख से ज्यादा फर्जी राशन कार्ड रद्द किए गए हैं। इस कार्रवाई से 8.45 करोड़ पात्र लोगों को लाभ मिल रहा है, वहीं ला#BiharRationCard,#FakeRationCards,#AshokChoudhary

Darbhanga Crime आपसी बंटवारे का विवाद-मारपीट और लूटपाट! 2 जानलेवा हमलावर गिरफ्तार

Kamtoul Crime: कमतौल थाना क्षेत्र में जमीन बंटवारे को लेकर हुए जानलेवा हमले के दो मुख्य आरोपी आदित्य कुमार और शिवम कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायिक हिरा#KamtoulCrime,#BiharPolice,#LandDispute

बिहार में ‘अर्नब’ तूफान का खतरा! 5 दिन तक मौसम का कहर, जानें आपके शहर में क्या होगा? | पढ़िए -तूफान की ताजा स्थिति...

Bihar Weather Alert: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के कारण बिहार में 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अ#BiharWeather,#CycloneArnab,#BiharRainAlert