spot_img

ICC Men’s ODI Team Of The Year: आईसीसी ने चुनी साल 2022 की वनडे टीम, जानिए किस भारतीय क्रिकेटर को शामिल किसे बनाया कप्तान

spot_img
- Advertisement -

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने साल 2022 के लिए वनडे टीम ऑफ द ईयर चुनी है। आईसीसी की इस 11 सदस्यीय टीम में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को जगह नहीं मिली है। आईसीसी ने अपनी टीम की कप्तानी पाकिस्तानी कैप्टन बाबर आजम के हाथों में दी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,आईसीसी ने मंगलवार (24 जनवरी) को 2022 के लिए वनडे टीम ऑफ द ईयर का एलान कर दिया है। इस टीम में भारत के दो खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को जगह मिली है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को आईसीसी ने इस टीम की कमान सौंपी है। उन्हें टी20 टीम ऑफ द ईयर में जगह नहीं मिली थी। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
इससे पहले सोमवार को आईसीसी ने टी20 टीम ऑफ द ईयर का एलान किया था। उसमें भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को जगह मिली थी। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या को भी चुना गया था। आईसीसी द्वारा चुनी गई वनडे टीम में ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, भारत और न्यूजीलैंड के दो-दो खिलाड़ियों को रखा गया है। वहीं, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के एक-एक खिलाड़ी को जगह मिली है।
जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा को टी20 के बाद वनडे टीम में भी शामिल किया गया है। वह दोनों टीमों में शामिल होने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। उन्होंने पिछले साल वनडे में 49.61 की औसत और 87.16 की स्ट्राइक रेट से 645 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने आठ विकेट भी हासिल किए थे।

आइसीसी ने पिछले साल यानी 2022 की बेस्ट वनडे टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम का कप्तान पाकिस्तान के बाबर आजम को बनाया गया है। वहीं, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को इस टीम में जगह ही नहीं मिली है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: ... चलो बुलावा आया है छोटे सरकार को बुलाया है.... अनंत सिंह चले मुंबई, बाहुबली को आया बॉलीवुड मसीहा का कॉल !

भारत से सिर्फ दो खिलाड़ी श्रेयस अय्यर और मोहम्मद सिराज आईसीसी की वनडे टीम ऑफ द ईय़र में जगह बनाने में सफल रहे हैं। इस टीम में ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ी ट्रेविस हेड और एडम जाम्पा शामिल हैं। वहीं, पाकिस्तान से सिर्फ एक बाबर आजम का नाम है। वहीं, न्यूजीलैंड से दो खिलाड़ी टॉम लाथम और ट्रेंट बोल्ट को भी टीम में जगह मिली है।

बाबर आजम ने 2022 में 9 वनडे में 8 मैच में 50 प्लस स्कोर किया था। इसमें से तीन पारियों को वो शतक में तब्दील करने में सफल रहे थे। उन्होंने 2022 में 84.87 की औसत से 679 रन बनाए थे। श्रेयस अय्यर पिछले साल भारत के लिए वनडे में सबसे अधिक रन बनाने वाले बैटर थे। उन्होंने कैलेंडर ईयर में 17 मैच में 55 की औसत से 724 रन बनाए थे। उन्होंने 1 शतक और 6 अर्धशतक जमाए थे।

  1. बाबर आजम (कप्तान), पाकिस्तान)
  2. ट्रैविस हेड- ऑस्ट्रेलिया
  3. शाई होप- वेस्टइंडीज
  4. श्रेयस अय्यर- भारत
  5. टॉम लाथम (विकेटकीपर)- न्यूजीलैंड
  6. सिकंदर रजा- जिम्बाब्वे
  7. मेहदी हसन मिराज- बांग्लादेश
  8. अल्जारी जोसेफ- वेस्टइंडीज
  9. मोहम्मद सिराज- भारत
  10. ट्रेंट बोल्ट- न्यूजीलैंड
  11. एडम जाम्पा- ऑस्ट्रेलिया
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पेड़ से लटकी मिली लाश, मां ने बताई आखिरी मुलाकात की बात, अब SIT करेगी...

प्रेम प्रसंग: बिहार के मधुबनी में एक खौफनाक वारदात सामने आई है, जहां एक...

Samrat Choudhary: पुनौरा धाम में CM सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, 2028 तक बन जाएगा भव्य जानकी मंदिर

Samrat Choudhary: बिहार की राजनीति में इन दिनों हर दिन कुछ नया देखने को...

Darbhanga Good News: केंद्रीय विद्यालय दरभंगा-2 में 320 छात्रों का होगा नामांकन, 50 करोड़ से बनेगा Kendriya Vidyalaya Darbhanga का भव्य भवन

Kendriya Vidyalaya Darbhanga: मिथिलांचल को शिक्षा का हब बनाने की दिशा में एक और...