spot_img

युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर वासना में हैवान बने प्रेमी जोड़े ने मिलकर दिखाईं दरिंदगी, किया बच्ची पर खुरपी से 40 वार, पत्ते में ढ़ककर फरार

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी जिले से एक दिल दहलानेवाला मामला सामने आया है। एक ग्यारह साल की बच्ची ने एक युवक और युवती को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद युवक ने बच्ची के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

- Advertisement -

आरोपी ने गंभीर घायल बच्ची को पत्तों के नीचे ढंक दिया। मामला, जिले में सुगौली थाना क्षेत्र से है जहां इस दिल दहला देने वाली घटना सामने आने के बाद लोग स्तब्ध हैं जहां प्रेमी जोड़े को संदिग्ध अवस्था में देख लेने पर एक ग्यारह वर्षीय किशोरी पर खुरपी से जानलेवा हमला किया गया।

- Advertisement -

मामला मोतिहारी जिले के सुगौली थाने का है। 11 साल की बेबी कुमारी ने एक युवक-युवती को आपत्तिजनकर हालत में देख लिया। इसके बाद युवक ने पोल खुलने की डर से मासूम पर दाब से हमला कर दिया। युवक ने उसके सिर पर करीब 30-40 बार वार किया गया। वह लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,वासना में हैवान बन चुके प्रेमी जोड़े ने किशोरी के सिर और हाथ के पंजे पर करीब 40 वार किया है।वहीं इस घटना में घायल किशोरी को एक पेड़ के समीप बांस के पत्तों से ढंक कर दोनों भाग निकले।

घायल किशोरी की पहचान सुगौली थाने के श्रीपुर भटौलिया निवासी रत्नेश सिंह की पुत्री बेबी कुमारी के रूप में हुई है।जिसने बताया है,कि वह खेत में घास काटने गयी थी।

इसी दौरान लीची के बगान के समीप उक्त प्रेमी जोड़ा जो रिश्ते में चाचा-भतीजी हैं उन्हें संदिग्ध अवस्था में देखा जिसके बाद प्रेमी प्रेमिका ने उससे कहा कि यह बात किसी को नही कहना है,जिस पर उसने कहा कि यह गलत है यह बात मैं उसके माता पिता को बताऊंगा जिस पर दोनो ने मिलकर खुरपी से हमारे ऊपर ताबडतोड़ करीब 50 से ज्यादा वार कर दिया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Bus Terminal News: Darbhanga समेत पूरे बिहार में होगा कमाल! जब बस अड्डों पर बनेगा हाई टेक मॉल, कैफेटेरिया, होटल और बैंक्वेट हॉल; जानिए खुशखबरी!

बच्ची छटपटाते हुए मुर्छित होने लगी। कुछ देर में उसकी मौत होने की बात सोचकर किशोरी को बांस के पत्ते के नीचे ढंक दिया। इसी बीच घास काटकर कुछ महिलाएं लौट रही थीं। उन्होंने किशोरी को छटपटाते हुए देखा तो पत्ता हटाकर बाहर निकला। उसकी स्थिति देखकर महिलाएं शोर मचाने लगीं।

यह भी पढ़ें:  Bihar RJD News: लालू के जन्मदिन पर 'हीरे' का कंगन बना बवाल, EOU करेगी जांच? लालू परिवार फिर सवालों में

बांस के पत्तों के नीचे घायल बच्ची मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए और प्रेमी युगल में युवती को दबोच लिया। जबकि युवक भाग निकला।

इस हमले में किशोरी के सिर और पंजे में करीब 40 से ज्यादा टांके लगे है।स्थानीय महिलाओं ने बताया कि लीची के बगान में बांस के पत्ते से ढंके उसे छटपटाते देखा उसके बाद किशोरी के परिजन को सूचना दी गयी।

यह भी पढ़ें:  Bihar EOU Raid News: बिहार में EOU का 'महाऑपरेशन': कुख्यात अपराधियों संजय यादव और संतोष डॉन के सिंडिकेट से जुड़े सफेदपोशों के 25 ठिकानों पर छापे, नेताओं की नींद उड़ी!

जिसके बाद उसे इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल लाया गया,जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया।फिलहाल, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वही इस बाबत सुगौली थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

स्थानीय लोगों ने लड़की को पकड़ कर सुपूर्द किया है,जिससे पूछताछ की जा रही है। वहीं लड़का फरार है,जिसकी तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani Crime News: मधुबनी में पुलिस का ‘बड़ा खेल’! 419 किलो गांजा बरामद, थानाध्यक्ष समेत 3 सस्पेंड

मधुबनी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 419 किलो गांजा जब्त कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिसकर्मियों की मिलीभगत सामने आने पर थानाध्यक्ष#MadhubaniCrime,#GanjaSeizure,#PoliceSuspension

Bihar Bus Terminal News: Darbhanga समेत पूरे बिहार में होगा कमाल! जब बस अड्डों पर बनेगा हाई टेक मॉल, कैफेटेरिया, होटल और बैंक्वेट हॉल;...

बिहार के बस अड्डे अब दिल्ली-मुंबई जैसे आधुनिक और विश्वस्तरीय बनेंगे। पटना और मुजफ्फरपुर में हाईटेक टर्मिनल बनेंगे, जिनमें मॉल, होटल और ईवी चार्जिंग जैसी सुविधाए#BiharBusTerminal,#PatnaBusTerminal,#MuzaffarpurTerminal

Kaimur BJP News: मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल! मंगल पांडेय ने गिनाईं उपलब्धियां, विपक्ष को घेरा

कैमूर पहुंचे पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कांग्रेस पर नकारात्मक राजनीति का आरोप लगाया और बंगाल में भ्रष्टाचार#KaimurNews,#BiharPolitics,#MangalPandey

Darbhanga News: दरभंगा में वकीलों ने मनाई बाबाराव सावरकर की जयंती, जानें क्यों भावुक हुए सभी!

दरभंगा में वकीलों ने महान क्रांतिकारी गणेश दामोदर सावरकर उर्फ बाबाराव सावरकर की जयंती मनाई। इस अवसर पर उनके राष्ट्रभक्ति और स्वाधीनता आंदोलन में दिए गए अमूल्य य#DarbhangaNews,#BabaraoSavarkar,#FreedomFighter