spot_img

Darbhanga के बिरौल में सौतेली बहन से शादी, फिर उसकी हत्या कर प्रेमिका के प्यार और शादी में फंसा सिरफिरा-पति जिसकी आशिकी भी प्रेमिका को रास ना आई…

लिट्टी में जहर मिलाकर अपनी पत्नी को खिलाया, मरी नहीं तो गला घोंटकर मार डाला। फिर, प्रेमिका पर शादी का दबाव, मगर, कहां मानने वाली थी वह। एसएसपी अवकाश कुमार बताते हैं, पूछताछ चल रही है।

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। ये कैसी मोहब्बत, कहां के फंसाने, प्रेमिका की खातिर घर उजाड़ बैठा आशिक अब सलाखों के पीछे है। पहले सौतेली बहन से शादी, फिर उसकी बर्बादी की कहानी यूं आगे बढ़ती है, जहां पत्नी की हत्या भी है, प्रेमिका की बेवफाई भी…

- Advertisement -

आरोप है, उसने प्रेमिका की खातिर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। सिरफिरा आशिका अब प्रेमिका के इनकार के बाद आसमां और जमीं के बीच लटका पड़ा, पुलिस के हत्थे खामोश बैठा है, जहां उसने प्रेमिका की चाहत में पत्नी की हत्या कर, प्रेमिका से शादी

- Advertisement -

की चाहत बैठा रहा, लेकिन नसीब में कुछ और लिखा था, प्रेमिका भी शादी से मुकर गई। हालात, सलाखों में है, गमजदा है। पढ़िए रितेश कुमार सिन्हा की यह रिपोर्ट, जहां पत्नी की हत्या और प्रेमिका के मनुहार, इनकार के डेढ़ महीने बाद आरोपी पति को पुलिस गिरफ्तार कर लाई है…

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान की बेटी सीमा बनी DSP, भाजपा महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह और प्रथम हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. राजेश झा ने किया सम्मानित

जानकारी के अनुसार, मामला, बिरौल थाना क्षेत्र के आसी गांव का है। आरोपी युवक मो. हामिद उर्फ तुफैल ने अपनी ही सौतेली बहन से प्रेम विवाह किया था। तब से वह अपनी मां और पत्नी के साथ रहा करता था। जबकि, इस शादी से नाराज उसके पिता दूसरी पत्नी के साथ बिरौल बाजार में रहा करते थे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

इस बीच एक बार फिर मो. हामिद उर्फ तुफैल को अपनी एक पड़ोस में रहने वाली युवती से प्यार हो गया। इस बात की खबर पहली पत्नी को चल गई। वह इसका विरोध करने लगी तो आरोपी ने अपने प्यार में खलल डालने से नाराज हो गया। उसने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने का प्लान करने लगा।

उसने खाने के दौरान लिट्टी में जहर मिलाकर अपनी पत्नी को खिला दिया। लेकिन जब वह देर रात नही मरी तो उसने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। लेकिन वह ग्रामीणों को सामान्य मौत बताकर अंतिम संस्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में शिक्षा क्रांति! बच्चों को मिलेगी केंद्रीय विद्यालय की वर्ल्ड क्लास पढ़ाई, सोमवार सुबह होगा नवनिर्मित 'केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3' का भव्य उद्घाटन

कहानी में ट्विस्ट तब आया जब एक ऑडियो आरोपी और इसकी प्रेमिका बीच बातचीत का वायरल हुआ है। इसमें आरोपी प्रेमिका को शादी करने के लिए दबाव बना रहा है। और, कह रहा है कि तुम्हारे कारण ही हम अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिए हैं। पहले उसे जहर देकर मारने का प्रयास किए उससे नहीं मरी तो गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। अब तो तुम शादी करो हमसे।

इस ऑडियो के वायरल होने के बाद घटना के डेढ़ महीने बाद आरोपी के खिलाफ बिरौल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई । पुलिस ने आरोपी युवक को उसके घर आसी से गिरफ्तार कर लिया है।

इस बात की जानकारी देते हुए एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा कि आरोपी मो. हामिद उर्फ तुफैल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर में बड़ा फैसला! DM और प्रभारी सचिव ने सीधे सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, अब विकास को मिलेगी रफ्तार

Bihar Panchayat Vikas Diwas: भागलपुर के सबौर प्रखंड में 'पंचायत विकास दिवस' का आयोजन हुआ। इसमें प्रभारी सचिव दीपक आनंद और DM अलंकृता पांडे ने विकास कार्यों की समीक्षा की और ग्रामीणों की समस#BiharNews,#BhagalpurUpdate,#PanchayatVikas

दरभंगा में भीषण हादसा: 10 साल के बच्चे की तालाब में डूबने से मौत, इकलौते बेटे को खोया!

Darbhanga News: दरभंगा के बहादुरपुर में 10 साल के अविनाश कुमार की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। वह अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था, पिता मजदूरी करते हैं। परिवार में मातम#DarbhangaNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

दरभंगा पुलिस परीक्षा में बड़ा खेल! ब्लूटूथ से नकल करते 7 लोग दबोचे गए| बहन दे रहीं थी Exam भाई निकला नकलची !

Bihar Police Exam Cheating: बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली का खुलासा हुआ है। दरभंगा में विभिन्न केंद्रों से ब्लूटूथ और वॉकी-टॉकी के साथ 7 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।#BiharPoliceExam,#DarbhangaNews,#ExamCheating

भीषण गर्मी का कहर: बच्चों की सेहत पर बड़ा खतरा, 30 जून तक स्कूल बंद, DM का आदेश

Patna News: पटना में भीषण गर्मी के कारण जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों, प्री-स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को 30 जून तक बंद रखने का आदेश#PatnaNews,#BiharHeatwave,#SchoolClosed