spot_img

Bihar News: हाजीपुर में छठ मनाने निकले मजदूरों से भरी बस की ट्रक में भीषण टक्कर, सड़क हादसे में मौके पर दो की मौत, अठारह से अधिक जख्मी, कई नाजुक

spot_img
- Advertisement -

वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें दो लोगों की जहां मौत हो गई वहीं अठारह से अधिक जख्मी हैं। मामला, जिले के हाजीपुर दिग्गी ओवरब्रिज के निकट का है। यहां बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। बस पर अधिकांश मजदूर सवार थे। हादसा देर रात की बताई जा रही है। इस जोरदार टक्कर में दो की घटनास्थल पर मौत हो गई, वहीं करीब 18 लोग घायल हो गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Hospital Fire News: सुबह 3 बजे लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत? तड़पते रहे मरीज़, नहीं था कोई अटेंडेंट?

जानकारी के अनुसार, पटना के राइस मिल से छुट्टी मिलने पर मजदूरों से भरी बस पश्चिम चंपारण जिले के बगहा के लिए जा रहा थी तभी यह हादसा हुआ। कई लोगों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है। वहीं, दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर दिग्धी ओवरब्रीज की ये घटना है। जब सुबह के करीब तीन से चार बजे के बीच बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गये। बस में सवार यात्री पटना के बिहटा राइस मिल के मजदूर बताये जा रहे हैं जो बगहा के लिए निकले थे। छठ पूजा की छुट्टी में वो अपने घर लौट रहे थे

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Sarkari Karmchari News: बिहार के सरकारी कर्मी हैं, हो जाइए सावधान! अब पिछली गड़बड़ियों पर चलेगा कानूनी डंडा! जानिए क्या है सरकार का नया फैसला

मौके पर सदर थाना पुलिस ने पहुंचकर सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सदर अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी पिंटू कुमार सिंह ने बताया कि यहां आठ घायलों का इलाज चल रहा है।

सदर थाना प्रभारी ने बताया कि बस में 50 से ज्यादा लोग सवार थे। बस पटना से बगहा जा रहा थी। बस पटना राइस मिल में काम करने वाले मजदूरों को छठ पर्व की छुट्टी में घर लेकर लौट रहा थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर Sabour Drug सबौर में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, दो युवक गिरफ्तार, नशा कारोबारियों के सिंडिकेट पर कुल्हाड़ कब?

भागलपुर के सबौर में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान में दो युवक गिरफ्तार हुए, जिनके पास से 10 ग्राम स्मैक बरामद हुई।#SabourDrugNews,#BhagalpurCrime,#DrugTrafficking

Darbhanga CMR News: दरभंगा में सीएमआर आपूर्ति पर अधिकारियों और बेनीपुर, बिठौली, हनुमाननगर, कुशेश्वरस्थान राइस मिलरों को सख्त चेतावनी, बड़ी कार्रवाई का अल्टीमेटम, DM...

दरभंगा में जिलाधिकारी कौशल कुमार ने धान अधिप्राप्ति के समतुल्य चावल आपूर्ति (सीएमआर) की धीमी गति पर नाराजगी जताई। उन्होंने 15 जून तक 200 लॉट और माह के अंत तक शत#DarbhangaNews,#CMRSupply,#BiharAgriculture

Darbhanga News: SSP जगुनाथ रेड्डी का चला तबादला एक्सप्रेस! 8 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, पढ़िए – कौन कहां गए!

, , , , ], "author": "डिजिटल डेस्क, दरभंगा", "published_date": "04 जून 2024", "source": "दरभंगा पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति" }undefined

Saharsa Mid Day Meal News: बिहार के 189 बच्चे मिड डे मील से बीमार: हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, मचा हड़कंप!

सहरसा में मिड डे मील खाने से 189 बच्चों के बीमार पड़ने पर पटना हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने जांच रिपोर्ट में देरी और सरकारी हलफनामे पर नाराजगी जताई।#SaharsaNews,#MidDayMealScam,#PatnaHighCourt