मई,10,2024
spot_img

बेटे और बहू ने मिलकर मां की गला रेतकर कर दी हत्या…पहले पिता को भी जिंदा जलाकर कर चुका है मर्डर

spot_img
spot_img
spot_img

मधेपुरा में मां चिरैया देवी की हत्या का एक सनसनीखेज वारदात सामने है। यहां एक सनकी बेटे संतोष यादव ने अपनी पत्नी  रूबी देवी के साथ मिलकर मां की गला रेत हत्या कर दी है। मामला मधेपुरा सदर अनुमंडल क्षेत्र के मुरलीगंज प्रखंड का है। यहां के नाढी पंचायत वार्ड नंबर 11 के रहटा गांव में यह वारदात हुई है।

जानकारी के अनुसार, सदर अनुमंडल क्षेत्र के मुरलीगंज प्रखंड अंर्तगत नाढी पंचायत वार्ड नंबर 11 के रहटा गांव में 2007 में संतोष यादव की शादी हुई थी। यह शादी घरवालों की पसंद से हुई थी। लेकिन अगले ही साल 2008 में आरोपी ने दूसरी लड़की से लव मैरिज कर ली।

इसके बाद संतोष की पहली पत्नी पिता के साथ ही रहने लगी। संतोष के पिता देवेन यादव पूर्व में पीएचईडी में सरकारी नौकरी करते थे। इसलिए बेटे ने 2011 में पेट्रोल छिड़ककर पिता को भी जिंदा जला दिया। यह मामला वर्ष 2011 का है जब पिता की मौत हो गई थी। अब मां को मारने के बाद पति-पत्नी दोनों फरार हैं।

यह भी पढ़ें:  Arvind Kejriwal Bail Hearing LIVE | Kejri के लिए खुला तिहाड़ का Wall, निकले बाहर, Supreme Court से Supreme राहत

परिजनों ने बताया कि पिता की मौत के बाद बेटे उनकी सरकारी नौकरी और संपत्ति हड़पना चाहता था। पिता की जगह अनुकंपा पर सरकारी नौकरी पाने की लालच में उसने पत्नी के साथ मिलकर मां की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के बगल में ही फेंका हुआ खून लगा कचिया (धारदार हथियार) बरामद किया है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें