spot_img

पाक कनेक्शन और टेरर फंडिंग को लेकर एक्शन में एनआईए, 8 राज्यों के 70 से ज्यादा गैंगस्टर्स के ठिकानों पर रेड, कई हथियार बरामद

spot_img
- Advertisement -

टेरर फंडिंग केस में एएनआई का एक्शन जारी है। नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने आज यानी मंगलवार को सुबह 8 राज्यों के 70 से अधिक जगहों पर छापेमारी कर रही है। सभी छापेमारी गैंगस्टर और उनके करीबियों के ठिकाने पर हुई है।

- Advertisement -

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) आठ राज्यों के 70 ठिकानों पर छापामारी कर रही है। इसी कड़ी में यमुनानगर में मंगलवार सुबह एक बार फिर से एनआईए ने कारोबारी तनु और मनु के घर पर छापेमारी की है। इससे पहले एनआईए ने काला राणा गैंगस्टर और उसके बाद उसी गैंग के गुर्गे सर्वजीत बाबा के घर पर छापा मारा था। यह तनु और मनु भी उन्हीं लोगों से जुड़े शराब कारोबार में संलिप्त बताए जा रहे हैं।

- Advertisement -

एजेंसी की रेड पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में जारी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रेड में एनआईए को कई हथियार मिले हैं। यह छापेमारी गैंगस्टर और उनके आपराधिक सिंडिकेट से संबंधित है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

नेशनल जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार सुबह लॉरेंस बिश्नोई और नीरज बवाना सहित कई गैंगस्टर्स के ठिकानों पर देश के कई राज्यों में छापेमारी शुरु की। राजस्थान में जोधपुर, सीकर, चूरू, झुंझुनूं, बीकानेर- श्रीगंगानगर और बॉर्डर के इलाकों में सुबह से ही कार्रवाई हो रही है।

गैंगस्टर लॉरेंस से हाल ही में की गई पूछताछ में पाकिस्तान कनेक्शन और उसके बदमाशों द्वारा हथियारों की तस्करी का खुलासा हुआ था। इसी को देखते हुए एनआईए टीम सक्रिय हुई है। आर्म्स सप्लायर और टेरर फंडिंग समेत अन्य मामलों में भी कार्रवाई की जा रही है। पहले भी जब एक माह तक लॉरेंस एनआईए की रिमांड में था, उस दौरान भी उसके नेटवर्क और पाकिस्तान कनेक्शन को लेकर पूछताछ हुई थी। तब भी एनआईए की टीमों ने राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर कई सम्भावित जगहों पर छापेमारी की थी। उस दौरान कई नामी गैंगस्टरों से पूछताछ हुई थी।

सूत्रों के अनुसार जोधपुर में एनआईए की टीम ने बालेसर इलाके में डालीबाई मंदिर के पास छापे मारे हैं। यहां पर गैंगस्टर कैलाश मांजू से जुड़े हुए ठिकानों पर सर्च की जा रही है। इसी तरह गंगानगर में एनआईए की टीम चार जगहों पर सर्च कर रही है। सीकर के फतेहपुर इलाके में गैंगस्टर अनिल पांडिया के गांव में कार्रवाई की जा रही है। एनआईए की कार्रवाई के दौरान फतेहपुर सदर पुलिस और कोतवाली पुलिस के आधा दर्जन से अधिक जवान साथ में मौजूद रहे।

स्मरण रहे कि लॉरेंस बिश्नोई को जयपुर पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर पिछले सप्ताह जयपुर लेकर पहुंची थी, जिसके बाद लॉरेंस बिश्नोई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट ने लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ के लिए एक सप्ताह का रिमांड दिया था। जवाहर सर्किल थाने में कड़ी सुरक्षा के बीच लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दिल्ली में दरभंगा के जीजा -साले की डबल मर्डर, प्रेम प्रसंग में Delhi Double Murder, सिर में चाकू टूटने से भाई कोमा में

रिपोर्ट के मुताबिक एनआईए (NIA) की टीम ने गैंगस्टर और उनके आपराधिक सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में केन्द्रीय एजेंसी की ओर से पंजाब में 30 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की जा रही है। गौरतलब है कि एनआईए की ओर से गैंगस्टर नेटवर्क पर यह चौथे दौर की छापेमारी है।

यह भी पढ़ें:  Siwan News: आर्केस्ट्रा की आड़ में सेक्स रैकेट का खुलासा, 21 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, Madhubani के दो संचालक गिरफ्तार, पढ़िए सीवान में बिहार, यूपी, झारखंड समेत नेपाल से लाई गई थीं ये लड़कियाँ?

टीम पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में 70 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी कर रही है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा यह कार्रवाई गैंगस्टर और उनके आपराधिक सिंडिकेट के खिलाफ दर्ज एक मामले को लेकर की है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में छापेमारी की है। सूत्रों की मानें तो गैंगस्टर और उनके आपराधिक सिंडिकेट के खिलाफ दर्ज मामलों में यूपी के कई शहरों में सुबह से छापेमारी जारी है।

एनआईए ने लखनऊ, प्रतापगढ़, पीलीभीत, बुलंदशहर, नोएडा सहित कई जिलों में छापा मारा है। टीम ने जनपद प्रतापगढ़ के गोडे गांव में छापा मारा, लेकिन जिस नाम के युवक की तलाश में टीम पहुंची थी उसका पता गलत निकला। लोगों का कहना है कि एनआईए ने रात में ही छापा मारा था और टीम के लोग मंगलवार को भी यहां मौजूद हैं।

इसी तरह पीलीभीत जिले के घुंघचाई थाना क्षेत्र स्थित पूरनपुर के अभयपुर माधोपुर गांव में एनआईए की टीम ने कबड्डी खिलाड़ी की हत्या के मामले में पंजाब जेल में बंद आरोपित के घर छापेमारी कर जानकारी जुटाई। घर पर चौकीदार के अलावा कोई मौजूद न होने के कारण टीम बैरंग लौट गई।

यह भी पढ़ें:  Nepal News: काठमांडू में 'भारत-नेपाल जल परियोजनाएं' पर बनी सहमति, कोसी-गंडक के पुराने विवाद सुलझे!

यमुनानगर में एनआईए ने मंगलवार को यमुनानगर पुलिस और महिला पुलिस को साथ लेकर छापा मारा है। सुबह से ही टीमें परिवार के लोगों से घर में ही पूछताछ कर रही है। खबर लिखे जाने तक एनआईए का सर्च अभियान जारी है।

जानकारी के अनुसार, तनु और मनु पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। ऐसे में एनआईए तनु और मनु को गैंगस्टर कला राणा से जोड़कर भी पूछताछ कर सकती है। हालांकि पहले स्थानीय पुलिस ने एक हत्या के मामले में तनु और मनु से पूछताछ की थी। आज फिर स्थानीय पुलिस इस बात का हवाला भी दे रही है। हालांकि एनआईए अंदर क्या पूछताछ कर रही है। इसके बारे में अभी जिला पुलिस उप अधीक्षक प्रमोद कुमार ने कुछ भी बताने से मना कर दिया है।

पंजाबी गायक मूसेवाला मर्डर केस में हथियार की सप्लाई करने वाले के रिश्तेदार याहया पहलवान के घर जनपद बुलंदशहर में खुर्जा में चार टीमों ने छापेमारी की है। यहां पर मौजूद कई लोगों से इस मामले में पूछताछ कर रही है। नोएडा में भी एनआईए की टीम ने छापेमारी की है।

उल्लेखनीय है कि गैंगस्टर-टेरर फंडिंग-आर्म्स सप्लायर नेक्सस मामले में एनआईए ने यूपी, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, चंड़ीगढ़, गुजरात और मध्य प्रदेश में छापेमारी की है। देश भर में कुल 72 जगह एक साथ छापेमारी की कार्यवाही जारी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Munger News: मुंगेर आ रहे CM Samrat, जानिए 5 मई को BJP Training Program अब और भी दक्ष बनेंगे कार्यकर्ता, पढ़िए क्या है शेड्यूल!

BJP Training Program: मुंगेर में भाजपा संगठन को नई ऊर्जा देने की तैयारी है!...