बीपीएससी की परीक्षा में जिन शिक्षकों ने गुरु बनने का सपना देखा था उनकी धड़कनें अब थमनें वाली है। कारण, बीपीएससी परीक्षा परिणाम देने की तैयारी में अंतिम दौर में पहुंच चुका है। जल्द ही आपके बीच परीक्षा परिणाम का प्रकाश कर दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, जो तैयारी बीपीएससी की ओर से चल रही है उसके अनुसार अगले सप्ताह में किसी भी दिन यह परिणाम सामने आ जाएगा। बिहार में प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षकों के 1.70 लाख पदों के लिए भर्ती परीक्षा के परिणाम का परीक्षार्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।






जानकारी के अनुसार, आयोग ने कहा था कि परीक्षा परिणाम चरणबद्ध तरीक से जारी होगा। इसमें पहले उच्च माध्यमिक शिक्षक और माध्यमिक शिक्षक पदों का रिजल्ट जारी होगा।
अभ्यर्थियों का इंतेजार अब जल्द ही ख़त्म होने वाला है। अगले सप्ताह बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
जानकारी के अनुसार, एक सप्ताह पहले ही बीपीएससी की तरफ से इसको लेकर एक सूचना जारी की गई थी। इसमें बताया गया था कि रिजल्ट अक्टूबर मध्य तक घोषित किया जा सकता है।








