spot_img

पहले किया दुष्कर्म फिर शादी का झांसा देकर एक साल तक यौन शोषण फिर पेट्रोल छिड़कर जिंदा जला दिया…

spot_img
- Advertisement -

विक्रम सिंह, नवादा देशज टाइम्स। यहां दरिंदों ने पहले सोलह साल की लड़की से दुष्कर्म किया फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी। दुष्कर्म के बाद जब वह शिकायत करने दरिंदे के घर गई तो दरिंदे के परिवार वालो ने उसे शादी का झांसा देकर रोक लिया।

- Advertisement -

करीब साल भर उसका यौन शोषण किया। इसी बीच लड़की गर्भवती हो गई। उसने लड़के को शादी की बात कही। लड़के ने मना कर दिया। इसके बाद लड़की इसकी शिकायत उसके घर पहुंच गई। लड़के और परिवार वाले गर्भपात कराने की बात करने लगे लेकिन लड़की इनकार कर दिया। इतने में लड़के और उसके परिवार वालों ने मिलकर लड़की के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर उसे जिंदा जला दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna News: भागलपुर विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त पुल पर बेली ब्रिज और ट्रस ब्रिज का जल्द होगा निर्माण, युद्धस्तर पर काम, पढ़िए -सचिव पंकज पाल की हाई लेबल मीटिंग...मरम्मत, डिजाइन और ट्रैफिक बहाल करने के टाइमलाइन!

इसी बीच लड़की के पिता अपनी बेटी को ढूंढते हुए आरोपी लड़के के घर पहुंचे। देखा कि उनकी बेटी की बुरी तरह झुलसी हुई लाश पड़ी थी। पिता आननफानन में पावापुररी अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लड़की के पिता को हत्यारोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद लड़की का दाह संस्कार कर दिया गया। यह घटना नवादा के रजौली थाना इलाके में 13 मार्च की है।

- Advertisement -

घटना के बाद हत्यारोपियों ने लड़की पक्ष को धमकी दी कि इस मामले को किसी के पास उजागर किया तो पूरे परिवार की हत्या कर दी जाएगी। ठीक 4 दिन बाद यानी शुक्रवार को लड़की के पिता गांव वालों की मदद से पुलिस के पास पहुंचे। उन्होंने गांव के रूपा सिंह के पुत्र सोनू कुमार समेत 4 लोगों पर नामजद FIR दर्ज करवाया और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

मृत लड़की के पिता ने कहा कि हत्यारोपी गांव के दबंग हैं। इस निर्मम हत्या के बाद हमलोग दहशत में जी रहे हैं लेकिन अब हर हाल में बेटी को न्याय दिलाना है। आरोपी सोनू कुमार ने मेरी बेटी का रेप किया। फिर शादी का झांसा देकर गर्भवती कर दिया। शादी की बात पर उसकी उसे जिंदा जलाकर मार डाला। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे।

इस मामले में नवादा पुलिस का कहना है कि रजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक के एक व्यक्ति के द्वारा आरोप लगाया गया कि 13 मार्च को इनकी पुत्री का एक लड़के के साथ 1 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उस लड़के एवं उनके परिजनों के द्वारा मिलकर इनकी पुत्री को जलाकर मार दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Cabinet Expansion : बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, देखें पूरी लिस्ट

पुलिस रेप की बात से इनकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे। इसमें लड़की गर्भवती हो गई। रजौली थानेदार द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: सत्ता का खेल खत्म! राज्यपाल ने विधानसभा भंग की, ममता बनर्जी CM नहीं रहीं

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय लिख...

Nawada News: नवादा पुलिस की बड़ी सफलता: Mobile Recovery से चेहरों पर लौटी मुस्कान

Mobile Recovery: नवादा जिले की रजौली थाना पुलिस ने एक बार फिर जनता का...

Bihar Cabinet Portfolio: बिहार कैबिनेट पोर्टफोलियो: सम्राट चौधरी ने बांटे विभाग, किसे क्या मिला? जानें पूरी लिस्ट

Bihar Cabinet Portfolio: बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में मंत्रालयों...

Darbhanga News: तालाब बचाना है… मगर आप मौन हैं महोदय? पढ़िए – ऐतिहासिक पदयात्रा की अपील… आओ गंगासागर, दिग्घी, हराही समेत दरभंगा के...

तालाब संरक्षण: दरभंगा में ऐतिहासिक गंगासागर तालाब से एक बड़ा अभियान शुरू हो गया...