spot_img

दरभंगा में अब लॉ एंड ऑर्डर की नई व्यवस्था, होंगे Darbhanga में अब ग्रामीण एसपी, बिहार के 11 जिलों में नई व्यवस्था

spot_img
- Advertisement -

बिहार के 11 जिलों में एसपी ग्रामीण होंगे। पटना के अलावा फिलहाल एसपी ग्रामीण का पद किसी अन्य जिले में नहीं है। राज्य सरकार की ओर से किए गए पद सृजन के बाद राज्य के 11 जिलों में एसपी ग्रामीण का पद होगा। अपर पुलिस अधीक्षक के आठ पद भी सृजित किए गए हैं।

- Advertisement -

पटना के अलावा फिलहाल एसपी ग्रामीण का पद किसी अन्य जिले में नहीं है। राज्य सरकार की ओर से किए गए पद सृजन के बाद राज्य के दरभंगा समेत 11 जिलों में एसपी ग्रामीण का पद होगा। अपर पुलिस अधीक्षक के आठ पद भी सृजित किए गए हैं। इसके साथ ही बिहार पुलिस सेवा में स्टाफ अफसर के 15, अपर पुलिस अधीक्षक के 12, वरीय पुलिस उपाधीक्षक के 114 और पुलिस उपाधीक्षक स्तर में 40 पदों समेत कुल 181 पदों की स्वीकृति दी गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  अनंत सिंह का राजनीतिक करियर खतरे में! दिल्ली में दिखी सियासी केमिस्ट्री, ललन सिंह का इशारा | संजय झा मौन

इन जिलों में ग्रामीण एसपी का होगा पद गया, रोहतास, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, सारण, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर और बेगूसराय जिले में एसपी ग्रामीण का पद सृजित किया गया है। यहां तैनात होनेवाले अफसर बिहार प्रशासनिक सेवा के स्टाफ अफसर रैंक के अधिकारी होंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  MLC चुनाव परिणाम LIVE: बिहार की इन 8 सीटों पर आज होगा फैसला, कौन बनेगा सिकंदर?

जिलों में होंगे डीएसपी साइबर क्राइम

बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी रैंक के 40 नए पद भी सृजित किए गए हैं। ये पद जिलों में डीएसपी साइबर क्राइम के होंगे। राज्य के 38 जिलों समेत 2 पुलिस जिला (नवगछिया और बगहा) में भी डीएसपी साइबर क्राइम का पद होगा।पुलिस अधीक्षक (विधि-व्यवस्था) बिहार, पटना, सहायक पुलिस महानिरीक्षक (आधुनिकीकरण) बिहार, प्रशिक्षण केन्द्र डुमरांव और प्रशिक्षण केन्द्र सिमुलतला में प्राचार्य के पद बिहार प्रशासनिक सेवा के स्टाफ अफसर रैंक के अधिकारी के होंगे।

यह भी पढ़ें:  बिहार में वोटों की गिनती पर बवाल! कांग्रेस प्रत्याशी बैठे धरना पर | लगाए गंभीर आरोप, डीएम ने दी सफाई | कहां है CCTV

स्टाफ अफसर के अलावा बिहार प्रशासिनक सेवा के अपर पुलिस अधीक्षक के नए पद भी सृजित हुए हैं। नए पदों में अरवल, बगहा, नवगछिया, सीआईडी में 3 व कमजोर वर्ग के अधीन 3, रेल पटना, मुजफ्फरपुर, कटिहार व जामलपुर में भी एएसपी का पद होगा। सीआईडी, मद्यनिषेध, ईओयू, विशेष शाखा, एसएसजी, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, एसटीएफ, एटीएस, गृह विभाग, डीजीपी कार्यालय, पुलिस अकादमी के अलावा बिहार विशेष सशस्त्रत्त् पुलिस में कुल 114 वरीय पुलिस उपाधीक्षक के पद सृजित हुए हैं। नए पद सृजन के बाद बिहार पुलिस सेवा में 1026 पद हो गए हैं। पहले इसकी संख्या 845 थी। 181 नए पदों का सृजित हुए हैं। 740 डीएसपी, 188 वरीय डीएसपी, 74 अपर पुलिस अधीक्षक व 24 स्टाफ अफसर के हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

हैरान करने वाला किराया! दिवाली-छठ पर पटना आने का हवाई टिकट ₹30,000, सामान्य से 4 गुना महंगा के करीब, कैसे लौटेंगे बिहारी?

Bihar Flight Ticket Price: दिवाली और छठ पर घर लौटने की तैयारी कर रहे बिहारियों की जेब पर भारी पड़ रहा हवाई सफर। बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई से पटना आने वाली फ्लाइट्स के टिकट ₹30,000 तक पहुंच#BiharFlight,#DiwaliChhath,#PatnaAirfare

MLC चुनाव परिणाम LIVE: बिहार की इन 8 सीटों पर आज होगा फैसला, कौन बनेगा सिकंदर?

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद (MLC) की 8 सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से जारी है। 150 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा, जिसमें पटना स्नातक सीट पर JDU के नीरज#BiharMLCElection,#BiharPolitics,#ElectionResults

पटना MLC काउंटिंग में बड़ा बवाल! मतगणना केंद्र में CCTV क्यों नहीं? EC से जनसुराज का सीधा सवाल | क्या बोलीं -दिव्या ज्योति

Bihar MLC Election: पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की MLC मतगणना में CCTV कैमरे न होने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। महागठबंधन और जन सुराज के प्रत्याशियों ने निर्वाचन आयोग से जवाब मा#BiharMLCElection,#PatnaNews,#ElectionCommission

MLC चुनाव में ‘बड़ी गड़बड़ी’ का डर! RJD प्रत्याशी ने CCTV न होने पर मचाया बवाल, कहा- ‘उल्टा-पुल्टा होगा’

Bihar MLC Election: पटना में बिहार MLC चुनाव की मतगणना के बीच बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। RJD प्रत्याशी डॉ. संजीव ने काउंटिंग सेंटर पर CCTV न होने पर 'गड़बड़ी' की आशंका जताई है।#BiharMLCElection,#RJD,#PatnaNews