अप्रैल,30,2024
spot_img

Bihar Jawan Commits Suicide: SSB जवान ने की खुदकुशी, ड्यूटी के दौरान दे दी जान, खुद को गोली से उड़ाया

spot_img
spot_img
spot_img

बेतिया से बड़ी खबर है जहां पश्चिम चंपारण के सिकटा के सेनुवरिया एसएसबी कैंप में एसएसबी जवान असम के सोनीतपुर जिले के तेजपुर थाने के कमारवस्ती का रहने वाला स्व. रघुनाथ चौधरी के पुत्र राजकुमार चौधरी ने खुद को गोली मार कर खुदकुशी (SSB jawan committed suicide) कर ली है।

जानकारी के अनुसार,जवान एसएसबी 47वीं बटालियन में तैनात था। एसएसबी कैंप में शुक्रवार शाम संतरी ड्यूटी के दौरान जवान ने खुद को गोली मार ली। कंगली थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर एसएसबी को सौंप दिया है। जवान ने खुद को खुद को गोली क्यों मारी इसका कारण पता नहीं चल सका है। पढ़िए पूरी खबर

इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जवान एसएसबी 47वीं बटालियन में तैनात था।  इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात 47वीं बटालियन के सेनवरिया एसएसबी कैंप मे तैनात सी कंपनी के आरक्षी जीडी राजकुमार चौधरी ने ड्यूटी पर तैनात रहते हुए अपने आप को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हालांकि किस कारण से उसने सुसाइड किया। इसका खुलासा नहीं हो सका है। मामलें में एसएसबी के अधिकारी भी चुप्पी साधे हुए हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar News | Patna High Court News | बिहार में 10 हजार से ज्यादा ANM की होगी बहाली, Patna High Court का Big Decision

एसएसबी कैंप में शुक्रवार शाम संतरी ड्यूटी के दौरान जवान ने खुद को गोली मार ली। कंगली थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर एसएसबी को सौंप दिया है। जवान ने खुद को खुद को गोली क्यों मारी इसका कारण पता नहीं चल सका है। जवान असम के रहने वाले थे, ऐसे में उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। जवान ने इस तरह का कदम क्यों उठाया? क्या वह अवसाद में था? या फिर कोई पारिवारिक विवाद से परेशान था? इन तमाम बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल परिजनों में कोहराम मचा है और अपने साथी को खोने का गम अन्य जवानों के चेहरे पर साफ देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Gaya News | Railway Quarter में रेलकर्मी का मर्डर, लाश मिली नमक के बोरे में पैक, हौज में पड़ी लाश...शौक, शादी के किस्से हजार?

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें