spot_img

प्रेम जाल की ऐसी भयानक मोहपाश वाली दास्तां… Honey Trap में ऐसे फंसा Bihar का युवक, बाद में 40 लाख की थी डिमांड…फंस गई उसकी जान, फिर…

spot_img
- Advertisement -

नवादा से एक बड़ी खबर है जहां एक युवक प्रेेम जाल के ऐसे मोहपाश में फंस गया कि उसकी जान पर बन आई। चालीस लाख की बाद में डिमांड ने उसके होश उड़ा दिए क्योंकि वह युवक अक्षय बिना परिवारवालों को बताए उस प्रेम की दीवानी फ्रॉड महिला के चंगुल में पूरी तरह फंस चुका था।

- Advertisement -

16 जनवरी को महेश कुमार के 25 वर्षीय पुत्र युवक अक्षय कुमार पकरीबरावां थाना क्षेत्र के हथियरी गांव से गायब हुआ था। पिता महेश कुमार ने बेटे के अपहण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया। नवादा से अगवा युवक अक्षय को झारखंड के कोडरमा से बरामद कर दिया गया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

नवादा का युवक अक्षय हनी ट्रैप में ऐसा फंसा कि उसकी जान पर बन आई। जानकारी के अनुसार, अक्षय अपने घर से बाइक बनवाने के नाम से निकला। लेकिन जिस महिला से मिलने गया, उस तक पहुंचने के बाद उसे अगवा कर लिया गया। उसके बाद अज्ञात अपहरणकर्ताओं ने परिवारवालों से 40 लाख की फिरौती की मांग की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Education News: बिहार बोर्ड का छात्रों को बड़ा झटका! APAAR ID अनिवार्य, नहीं तो नहीं दे पाएंगे नौवीं से बारहवीं के छात्र परीक्षा!

 

फिरौती नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। घरवालों ने पुलिस में शिकायत की। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई शुरू की। इसके लिए एक टीम गठित हुई जिसमें पकरीबरावां पुलिस, नरहट पुलिस और डीआईयू के कर्मियों को शामिल किया गया।

 

इन्वेस्टिगेशन के दौरान अक्षय के झारखंड में होने का पता चला। इसके बाद पुलिस झारखंड के कोडरमा से अक्षय को बरामद कर लिया। उसे झुमरीतिलैया शहर में एक घर के कमरे में बंद करके रखा गया था।पुलिस ने इस मामले में रामाशीष प्रसाद, गुलशन कुमार, खुशबु कुमार और जैकी नामक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी ने मीडिया को बताया कि युवक अक्षय का अपहरण किया गया था। यह अपहरण हनी ट्रैप के जरिए किया गया था। उन्होंने बताया कि अक्षय को फोन के जरिए एक महिला ने राजगीर बुलाया। अक्षय और महिला पहले से बात करते थे। अक्षय को उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया हुआ था। महिला के बुलाने पर अक्षय किसी को बताए बिना घर से निकल गया। इसके बाद उसका अपहरण कर लिया गया।

रामाशीष प्रसाद उर्फ राजेश कुशवाहा को जमुई के चंद्रदीप से, गुलशन कुमार को नरहट के खनवा से, खुशबू कुमारी और जैकी को हिसुआ के शांति नगर से गिरफ्तार किया गया है। सभी अपहरणकर्ताओं की उम्र 20 और 24 साल के बीच है। इनके पास से पुलिस ने दो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Monsoon News: बिहार में मानसून का कीजिए स्वागत! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत?

बिहार में IMD ने अगले 4-5 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के और आगे बढ़ने की भविष्यवाणी की है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। कई जिलों में भारी बारिश, गरज और ब#BiharMonsoon,#HeavyRainAlert,#IMDForecast

Bhagalpur Muharram News: भागलपुर में मुहर्रम से पहले कमेटी की अहम बैठक, क्या दूर होंगी ये गंभीर समस्याएं?

भागलपुर में मुहर्रम की तैयारियों को लेकर सेंट्रल मोहर्रम कमेटी की तीसरी बैठक हुई। इसमें पानी जमाव, गंदगी और अतिक्रमण जैसी समस्याओं पर चर्चा की गई। प्रशासन से जल#BhagalpurNews,#MuharramPreparation,#BiharFestival

Darbhanga Dalit News: दरभंगा में दलितों का ‘जन आक्रोश’, गुरुजी के एक आह्वान से बदल सकती है तस्वीर!

दरभंगा में दलितों पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ दलित चेतना मंच ने विशाल जन आक्रोश महासम्मेलन का आयोजन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुजी ने समाज को एकजुट होने और न्याय#DarbhangaNews,#DalitChetnaManch,#BiharPolitics

Darbhanga Yagyopaveet News: दरभंगा में ऐतिहासिक यज्ञोपवीत संस्कार: मंत्री-सांसद होंगे मौजूद, जानें पूरा कार्यक्रम और महत्व!

दरभंगा के पहाड़ी मठ में भव्य सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बिहार सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक शामिल होंगे। यह आयोजन धार्मिक सद्भाDarbhangaNews,YagyopaveetSanskar,BiharReligiousEvent