मई,3,2024
spot_img

Madhubani के रहने वाले BEO की संदिग्ध मौत, बंद कमरे में मिली एक पैर में रस्सी बंधी खून से लथपथ लाश

spot_img
spot_img
spot_img

गया से मधुबनी के लिए बड़ी खबर है, जहां जिले के इमामगंज प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी और मधुबनी जिले के ककरौल थाना क्षेत्र के फुहरी गांव के रहने वाले रामसेवक राम की संदिग्ध मौत हो गई है। मौत में मर्डर की भी है और सुसाइड की लोच भी। लेकिन, घर अंदर से बंद था फिर पैर में रस्सी और मुंह से निकलता खून कई बातों की ओर इशारा कर रहा है।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप है। पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच चल रही है। वहीं, परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई।

घर में कोहराम मचा है। वहीं, इस मौत के सस्पेंश से अभी तक पर्दा नहीं उठ पाया है कि आखिर उनके पैर में रस्सी कैसी बंधी हुई थी।

यह भी पढ़ें:  Siwan News| आर्केस्ट्रा में गाने की फरमाइश पर बराती की पहले पिटाई, फिर चाकू से गोद हत्या

इमामगंज थाने की पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो पुलिस और साथ में मौजूद शिक्षकों ने देखा कि वह मृतक हाल में पड़े हुए थे। उनके एक पैर में रस्सी बंधी हुई थी। वहीं नाक और मुंह से काफी खून निकला हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, रविवार की सुबह इमामगंज प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामसेवक राम के परिजन उन्हें फोन लगा रहे थे, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना प्रखंड के शिक्षकों को दी।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News|Harlakhi News| भारतीय और नेपाली मुद्रा के साथ India-Nepal Border Post Pipraun पर संदिग्ध धराया

वह किराए के मकान में रह रहे थे। उनके परिजनों ने रविवार की सुबह रामसेवक राम के मोबाइल पर कई बार कॉल कर बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

जानकारी के बाद प्रखंड के शिक्षक रामसेवक राम के कमरे के पास पहुंचे। जब उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद शिक्षकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का जब दरवाजे तोड़ा गया तो रामसेवक राम का शव कमरे में खून से लथपथ अवस्था में बेड के नीचे से मिला। बेड के नीचे पड़े शव के पैरों में रस्सी बंधी हुई थी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather News| बिहार के अगले 24 घंटे@ पश्चिमी विच्छोभ की मुफ़्त डिलीवरी...बारिश के साथ, आकाश से बरसेंगीं आग

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि मौत की वजह क्या है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

शिक्षा पदाधिकारी राम सेवक राम मूल रुप से मधुबनी जिले के रहिका-ककरौल थाना क्षेत्र के फुहरी गांव के रहने वाले थे। वह इमामगंज प्रखंड क्षेत्र में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रूप में तकरीबन तीन सालों से पदस्थापित थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें