spot_img

यह पुल भी ना….ताश के पत्तों की तरह भरभरा कर गिरा निर्माणाधीन पुल

spot_img
- Advertisement -

बिहार में यह पहली बार नहीं हुआ कि पुल धराशाही हुआ है। यह सिलसिला अर्से से चल रहा है कि कभी बनने से पहले कभी बनने के तुरंत बाद कभी बनने के कुछ सालों के बाद पुल टूट जाता है।

- Advertisement -

ताजा मामला पूर्णिया का है जहां पुल बनने से पहले ही गिर गया है। ढलाई के दौरान एक बॉक्स ब्रिज भरभरा कर गिर पड़ा। निर्माणाधीन पुल की लागत 1.13 करोड़ बताई जा रही है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मामला जिले के बायसी थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रगामा पंचायत के मिलिकटोला हाट के पास का है जहां सलीम चौक पर बन रहे बॉक्स ब्रिज ढलाई के दौरान टूट कर गिर गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Sheohar Murder: शिवहर में घर से 500 मीटर दूर झुरमुट में मिली युवक की लाश, खाना खाकर निकला सुबह बुझ गई घर का चिराग

फटकी से बेरिया जाने वाली सड़क पर सलीम चौक के पास बन रहे चार पाया का बॉक्स ब्रिज की ढलाई शनिवार रात हो रही थी। तीन पाया तक ढलाई पहले ही हो चुका था और एक ही पाया का ढलाई होना बाकी था।

सेटरिंग कमजोर होने के कारण अचानक ढलाई के दौरान ही पुल टूट कर गिर गया। पुल टूटने से जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। पढ़िए पूरी खबर

यहां ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा 1 करोड़ 13 लाख की लागत से बॉक्स ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा था। शनिवार देर रात करीब 11 बजे बॉक्स ब्रिज की ढलाई की जा रही थी। तीन पाया तक ढलाई पहले ही हो चुका था और एक ही पाया का ढलाई बाकी रह गया था।

कमजोर सेटरिंग के कारण ढलाई के दौरान ये पुल एकाएक भरभरा कर गिर पड़ा। बायसी प्रखंड स्थित चंद्रगामा पंचायत के मिलिकटोला हाट के सलीम चौक पर यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें:  Munger News: मुंगेर में Mini Gun Factory एसटीएफ का बड़ा एक्शन, हथियार निर्माण के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 तस्कर गिरफ्तार

वहां अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही पुल ध्वस्त हुआ, वहां मौजूद संवेदक, मुंशी और मजदूर फरार हो गए। हालांकि इस हादसे में अब तक किसी के हताहत की खबर नहीं है।

इस मामले में सड़क विभाग के कार्यपालक अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि पुल कैसे टूटा है। बता दें कि इससे पहले भी बायसी के चौन टोला में निर्माणाधीन पुल टूट कर गिर गया था।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: बिहार मंत्रिमंडल विस्तार से पहले 'काल हर, दुख हर, दरिद्र हर'... पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा उज्जैन में, पढ़िए महाकाल, साष्टांग प्रणाम और सियासी भविष्य !

स्थानीय लोगों की माने तो इस पुल के निर्माण में व्यापक अनियमितता हुई है। रात के अंधेरे में पुल की ढलाई और ताश के पत्ते की तरह टूट के गिर जाना इस बात को दर्शाता है। वहीं, पूर्व मंत्री और विधायक हाजी अब्दुस सुबहान मौके पर पहुंचे और टूटी पुल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Railway News: मोतीहारी में ट्रेन पर पथराव: अवध एक्सप्रेस पर हमला, उपद्रवियों ने बी-1 कोच को निशाना बनाया

ट्रेन पर पथराव: बिहार में एक बार फिर चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटना...

Madhubani News: बेनीपट्टी में Illegal Hospitals अवैध अस्पतालों पर बड़ा एक्शन, इमरजेंसी हॉस्पिटल सील

Illegal Hospitals: मधुबनी के बेनीपट्टी में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर प्रशासन...

Smastipur News: समस्तीपुर रेल अस्पताल में मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, DRM ज्योति प्रकाश ने कहा -मकसद शुरुआती दौर में ही बीमारियों...

स्वास्थ्य शिविर: समस्तीपुर मंडल रेल अस्पताल ने रेलकर्मियों और उनके परिवारजनों के लिए एक...

Jamui News जमुई में Excise ASI पर अपहरण का आरोप! वर्दी पर लगा दाग, फिरौती वसूलते रंगे चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, पढ़िए शराबबंदी के...

पुलिस वसूली: बिहार में शराबबंदी को लेकर सरकार चाहे जितने दावे करे, लेकिन हकीकत...