spot_img

केंद्र के खिलाफ विपक्षी पार्टियों का Tiranga March, कांग्रेस के साथ TMC, SP, JDU, RJD और AAP ने मिलाया ‘हाथ’

spot_img
- Advertisement -

कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने आज दिल्ली में संसद के बजट सत्र के समापन पर संसद से विजय चौक तक तिरंगा मार्च (Tiranga March) निकाला। विरोध मार्च के दौरान, विपक्षी दलों के नेताओं ने अडानी समूह मामले की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की मांग उठाई और आरोप लगाया कि सरकार इस मामले पर बहस से बच रही है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

देशभर की विपक्षी पार्टियों इस दिल्ली में आयोजित तिरंगा मार्च में शामिल हुईं। संसद भवन से विजय चौक (Parliament House to Vijay Chowk) तक के लिए निकाले गए इस मार्च में कांग्रेस के साथ TMC, समाजवादी पार्टी, JDU, RJD और आम आदमी पार्टी समेत कई सांसदों ने कदम से कदम मिलाया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार के सबसे बड़े टेंडर घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, 7 IAS अधिकारियों को नोटिस! |रिशु की फॉरेंसिक जांच में आए अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव समेत सात के नाम

संसद के बजट सत्र का आखिरी दिन की कार्यवाही भी हंगामे के चलते नहीं हो पाई। इसके साथ ही राज्यसभा 2 बजे तक और लोकसभा अगले सत्र तक के लिए स्थगित हो गई है। संसद स्थगित होने के बाद कांग्रेस की अगुआई में विपक्षी दलों ने विजय चौक पर तिरंगा मार्च किया।

अडाणी मुद्दे पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की मांग को लेकर अड़ी कांग्रेस और 12 अन्य विपक्षी दलों ने विरोध जताने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की तरफ से रखी गई शाम की चाय की पार्टी का बहिष्कार कर दिया है।

अडानी मुद्दे को लेकर विपक्षी दल संसद के भीतर और संसद के बाहर, केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं। विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद भवन से विजय चौक तक तिरंगा मार्च निकाला और अडानी मुद्दे की जांच के लिए जेपीसी गठित करने की मांग उठाई।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics विधानसभा में जेडीयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की स्पीकर प्रेम कुमार से मुलाकात! | 10 पेज के सबूत| पढ़िए - अनंत सिंह पर JDU का 'विधायकी' वार का क्या है पूरा सच?|क्विक एक्शन

अडाणी-हिंडनबर्ग मामले और राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने को लेकर बजट सत्र के आखिरी दिन विपक्षी दलों ने संसद भवन से विजय चौक तक तिरंगे झंडे के साथ मार्च निकाला। इस मार्च का नेतृत्व राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया। मार्च में अन्य सांसदों के साथ यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी हिस्सा लिया। पढ़िए पूरी खबर

Tiranga March से केंद्र की मोदी सरकार (Modi Goverment) के खिलाफ गुरूवार को देशभर की विपक्षी पार्टियों ने दिल्ली (Delhi) में तिरंगा मार्च निकालते हुए संसद भवन से विजय चौक (Parliament House to Vijay Chowk) तक मार्च किया। इस मार्च में कांग्रेस के साथ TMC, समाजवादी पार्टी, JDU, RJD और आम आदमी पार्टी समेत कई सांसदों ने कदम से कदम मिलाया। खास बात यह है कि विपक्ष के इस मार्च में सभी दल एक जुट नजर आए।

वहीं तिरंगा मार्च में शामिल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि अगर आप लोकतंत्र को जिंदा रखना चाहते हैं तो विपक्ष की भी बात सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में लोकतांत्रिक तरीके से लड़ना हमारा काम है। सरकार अगर नहीं मानती है तो ये हठधर्मी है।

यह भी पढ़ें:  MLC चुनाव परिणाम LIVE: बिहार की इन 8 सीटों पर आज होगा फैसला, कौन बनेगा सिकंदर?

मार्च को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, लोकतंत्र में लोकतांत्रिक तरीके से लड़ना हमारा काम है। सरकार अगर नहीं मानती है तो ये हठधर्मी है। सरकार को हमेशा सकारात्मक रहना चाहिए, प्रतिक्रिया देनी चाहिए। अगर आप लोकतंत्र को जिंदा रखना चाहते हैं तो विपक्ष की भी बात सुननी चाहिए।

वहीं कांग्रेस सांसद और पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, सरकार खुद संसद नहीं चलने दे रही है। वे अडानी घोटाले पर चर्चा क्यों नहीं करना चाहते? कांग्रेस सत्र शुरू होने के दिन से ही अडाणी-हिंडनबर्ग मामले पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की मांग को लेकर सरकार पर हमलावर है।

विपक्षी एकजुटता दर्शाने के लिए मोदी सरकार की नीतियों के विरुद्ध अपना विरोध दर्ज कराने के लिए तमाम विपक्षी दलों के नेताओं ने संसद से विजय चौक तक मार्च निकाला। एक ओर तामाम विपक्ष दल एकजुट होकर मोदी सरकार से अडानी मामले पर जेपीसी के गठन की मांग कर रहा है।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस सहित कई अन्य दल राहुल गांधी को संसद की सदस्यता से अयोग्य करार दिए जाने के मामले पर भी सरकार पर हमलावर हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

हैरान करने वाला किराया! दिवाली-छठ पर पटना आने का हवाई टिकट ₹30,000, सामान्य से 4 गुना महंगा के करीब, कैसे लौटेंगे बिहारी?

Bihar Flight Ticket Price: दिवाली और छठ पर घर लौटने की तैयारी कर रहे बिहारियों की जेब पर भारी पड़ रहा हवाई सफर। बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई से पटना आने वाली फ्लाइट्स के टिकट ₹30,000 तक पहुंच#BiharFlight,#DiwaliChhath,#PatnaAirfare

MLC चुनाव परिणाम LIVE: बिहार की इन 8 सीटों पर आज होगा फैसला, कौन बनेगा सिकंदर?

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद (MLC) की 8 सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से जारी है। 150 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा, जिसमें पटना स्नातक सीट पर JDU के नीरज#BiharMLCElection,#BiharPolitics,#ElectionResults

पटना MLC काउंटिंग में बड़ा बवाल! मतगणना केंद्र में CCTV क्यों नहीं? EC से जनसुराज का सीधा सवाल | क्या बोलीं -दिव्या ज्योति

Bihar MLC Election: पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की MLC मतगणना में CCTV कैमरे न होने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। महागठबंधन और जन सुराज के प्रत्याशियों ने निर्वाचन आयोग से जवाब मा#BiharMLCElection,#PatnaNews,#ElectionCommission

MLC चुनाव में ‘बड़ी गड़बड़ी’ का डर! RJD प्रत्याशी ने CCTV न होने पर मचाया बवाल, कहा- ‘उल्टा-पुल्टा होगा’

Bihar MLC Election: पटना में बिहार MLC चुनाव की मतगणना के बीच बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। RJD प्रत्याशी डॉ. संजीव ने काउंटिंग सेंटर पर CCTV न होने पर 'गड़बड़ी' की आशंका जताई है।#BiharMLCElection,#RJD,#PatnaNews