spot_img

Uttar Pradesh News| Samajwadi Party के संस्थापक धाकड़ नेता DP Yadav ने आवास पर खुद को गोलियों से उड़ाया@Suicide

spot_img
- Advertisement -

Uttar Pradesh News| Samajwadi Party के संस्थापक धाकड़ नेता DP Yadav ने आवास पर खुद को गोलियों से उड़ाया@Suicide| यूपी से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे डीपी यादव ने अपने आवास पर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। बड़ी खबर,मुरादाबाद से है। यहां, समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव व पूर्व जिलाध्यक्ष बिजनौर निवासी डीपी यादव ने अपने आवास पर खुदकुशी कर ली है।

- Advertisement -

Uttar Pradesh News|अपने आवास पर शनिवार सुबह डीपी यादव ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली

वारदात थाना मझोला क्षेत्र का है जहां,अपने आवास पर शनिवार सुबह डीपी यादव ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम घटना की जांच कर रही है। अभी खुदकुशी के कारण स्पष्ट नहीं है। डीपी यादव पुराने सपाई थे। हाल ही में लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें जिलाध्यक्ष पद से हटाया गया था।

- Advertisement -

Uttar Pradesh News| डीपी यादव का संदिग्ध परिस्थितियों में उनके आवास के ग्राउंड फ्लोर के कमरे में शव

पूर्व जिला अध्यक्ष डीपी यादव का संदिग्ध परिस्थितियों में उनके आवास के ग्राउंड फ्लोर के कमरे में शव मिलने से हड़कंप मचा है। फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए हैं। पहली मंजिल पर ही परिवार रहता है, जैसे ही परिवार को डीपी यादव के आत्महत्या की खबर मिली परिवार में कोहराम मच गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  हैरान करने वाला किराया! दिवाली-छठ पर पटना आने का हवाई टिकट ₹30,000, सामान्य से 4 गुना महंगा के करीब, कैसे लौटेंगे बिहारी?

Uttar Pradesh News| फिलहाल, पुलिस ने परिवार के अलावा किसी के भी अंदर जाने पर रोक

फिलहाल, पुलिस ने परिवार के अलावा किसी के भी अंदर जाने पर रोक लगाई हुई है। फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस पूछताछ कर रही है। घर वा आसपार लगे सीसीटीवी की फुटेज भी एकत्र की जाएगी। अभी आशंका जताई जा रही है की गोली मारकर आत्महत्या की गई है।

यह भी पढ़ें:  बिहार के सबसे बड़े टेंडर घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, 7 IAS अधिकारियों को नोटिस! |रिशु की फॉरेंसिक जांच में आए अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव समेत सात के नाम

Uttar Pradesh News| समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे

जानकारी के अनुसार, वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। पूर्व में सपा के प्रदेश सचिव, जिला महसचिव, जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके थे। वर्ष 2021 अगस्त माह में पंचायत चुनाव में पार्टी में गुटबाजी के चलते डीपी यादव के साले और सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव को पद से हटाकर उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया गया था। तब से वह सपा के जिलाध्यक्ष के रूप में काम कर रहे थे।

Uttar Pradesh News| लोकसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी ने मौजूदा सांसद का टिकट काटकर

हाल ही में लोकसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी ने मौजूदा सांसद का टिकट काटकर बिजनौर निवासी पूर्व विधायक रुचि वीरा को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद डीपी यादव ने उनका विरोध किया और चुनाव प्रचार में भी शामिल नहीं हुए थे।

यह भी पढ़ें:  बिहार में वोटों की गिनती पर बवाल! कांग्रेस प्रत्याशी बैठे धरना पर | लगाए गंभीर आरोप, डीएम ने दी सफाई | कहां है CCTV

Uttar Pradesh News| सपा नेताओं ने इसकी शिकायत सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से कर दी थी

स्थानीय सपा नेताओं ने इसकी शिकायत सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से कर दी थी। इसके बाद दो माह पूर्व अप्रैल 2024 में लोकसभा चुनाव के बीच में डीपी यादव को जिलाध्यक्ष पद से हटाकर फिर से उनके साले जयवीर सिंह यादव को जिलाध्यक्ष बना दिया था। जिलाध्यक्षी जाने के बाद डीपी यादव लोकसभा चुनाव से पूरी तरह दूरी बना ली थी।

Uttar Pradesh News| कमरे में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली

सपा नेता धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि आज सुबह नौ बजे के लगभग डीपी यादव ने बुद्धि विहार स्थित अपने आवास की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उनके पड़ोस में रहने वाले पूर्व राज्यसभा सांसद व भाजपा नेता वीर सिंह ने पुलिस को फोन करके घटना कर सूचना दी। जिसके बाद थाना मझोला पुलिस टीम और फारेंसिक टीम मौके पर पहुंचीं और घटना की जांच कर रही है। घटना के बाद से सपा नेताओं का जमावड़ा उनके आवास पर लग हुआ है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

हैरान करने वाला किराया! दिवाली-छठ पर पटना आने का हवाई टिकट ₹30,000, सामान्य से 4 गुना महंगा के करीब, कैसे लौटेंगे बिहारी?

Bihar Flight Ticket Price: दिवाली और छठ पर घर लौटने की तैयारी कर रहे बिहारियों की जेब पर भारी पड़ रहा हवाई सफर। बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई से पटना आने वाली फ्लाइट्स के टिकट ₹30,000 तक पहुंच#BiharFlight,#DiwaliChhath,#PatnaAirfare

MLC चुनाव परिणाम LIVE: बिहार की इन 8 सीटों पर आज होगा फैसला, कौन बनेगा सिकंदर?

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद (MLC) की 8 सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से जारी है। 150 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा, जिसमें पटना स्नातक सीट पर JDU के नीरज#BiharMLCElection,#BiharPolitics,#ElectionResults

पटना MLC काउंटिंग में बड़ा बवाल! मतगणना केंद्र में CCTV क्यों नहीं? EC से जनसुराज का सीधा सवाल | क्या बोलीं -दिव्या ज्योति

Bihar MLC Election: पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की MLC मतगणना में CCTV कैमरे न होने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। महागठबंधन और जन सुराज के प्रत्याशियों ने निर्वाचन आयोग से जवाब मा#BiharMLCElection,#PatnaNews,#ElectionCommission

MLC चुनाव में ‘बड़ी गड़बड़ी’ का डर! RJD प्रत्याशी ने CCTV न होने पर मचाया बवाल, कहा- ‘उल्टा-पुल्टा होगा’

Bihar MLC Election: पटना में बिहार MLC चुनाव की मतगणना के बीच बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। RJD प्रत्याशी डॉ. संजीव ने काउंटिंग सेंटर पर CCTV न होने पर 'गड़बड़ी' की आशंका जताई है।#BiharMLCElection,#RJD,#PatnaNews