spot_img

घर से बुलाकर ले गया, पहले जमकर पीटा, हजारों कैश भी छीने और पुल से नीचे फेंका, मौत पर कोहराम

spot_img
- Advertisement -

नवादा से एक बड़ी खबर है जहां एक युवक कामेश्वर चौधरी के 28 वर्षीय पुत्र अरुण चौधरी की पीट पीटकर हत्या कर दी गई है। हत्या के पीछे लेन देन और आपसी विवाद है। मामला पकरीबरामा थाना क्षेत्र के छोटकी गुलनी गांव का है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, अरुण चौधरी की जेब में करीब छह हजार रुपए थे। गांव के ही एक युवक ने पहले उससे पैसे छीन लिए और फिर पीट पीटकर उसे पुल के नीचे धकेल दिया।

- Advertisement -

गांव के लोग पुल के नीचे से अधमरा हालत में अरुण को उठाकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उक्त युवक उसे घर से बुलाकर ले गया था। पैसा छिनतई कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में उसे मरा समझ पुल के नीचे फेंक दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Kharif Mahabhiyan News: सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! किसानों के लिए शुरू हुआ महाभियान, बदल जाएगी खेती की तस्वीर?

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है। पुलिस तहकीकात में जुटी है। वहीं, परिजनों में कोहराम मचा है।

इससे पहले भी छह सितंबर को नवादा जिले के हिसुआ थाना इलाके के मलूका बीघा गांव के एक युवक की हत्या पीट- पीटकर कर दी गई थी। ठीक इसी तरह घर से बुलाकर घटना को उसके दो दोस्तों ने अंजाम दिया था। मृतक युवक मलूका बीघा का गोरे कुमार (27) पिता स्व सत्येंद्र यादव बताया गया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime News: बिरौल की सुरक्षा अब 24 CCTV के जिम्मे, सुपौल बाजार – डुमरी जीरो माइल चौक से होगी निगहबानी

Darbhanga Crime News: दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सार्वजनिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करना शुरू क#DarbhangaNews,#BiharPolice,#CCTVIndia

Bihar Prohibition News: मंत्री मदन सहनी का तीन मिस्ड कॉल…DGP ने नहीं उठाया फोन! बिहार में हड़कंप, शराबबंदी पर नया मोड़… पुलिस...

बिहार के मद्य निषेध मंत्री मदन सहनी ने राज्य में शराबबंदी के कार्यान्वयन पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने दावा किया कि DGP ने तीन दिन तक उनके फोन का जवाब नहीं द#BiharProhibition,#MadanSahni,#BiharPolice

Bhagalpur Police News: भागलपुर पुलिस में बड़ी कार्रवाई: 9 पुलिसकर्मी निलंबित, क्यों उठा महकमे पर सवाल?

भागलपुर में ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में एक थानाध्यक्ष समेत नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। अवैध वसूली और बालू तस्करी के मामले में यह कार्र#BhagalpurPolice,#BiharNews,#PoliceSuspension

Bhagalpur Surya Ghar Yojana News: मुफ्त बिजली से रोशन होंगे ढाई लाख घर! जानें कैसे बदलेगी आपकी जिंदगी

भागलपुर में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत ढाई लाख घरों को सौर ऊर्जा से रोशन किया जाएगा। इस पहल से बिजली बिल में कमी आएगी और स्वच्छ ऊर्जा को ब#BhagalpurNews,#SuryaGharYojana,#BiharElectricity