spot_img

घूसखोर मोबाइल दारोगा, करोड़ों डकारा, अब आवास पर Vigilance की Raid, मिले कैश, कई ATM, LIC और बैंक एकाउंट

spot_img
- Advertisement -

किशनगंज का घूसखोर दारोगा और परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक (आरटीओ) विकास कुमार पर निगरानी का शिकंजा कस गया है। इसके पास से करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। आठ बैंक खाता और निवेश के कागजात मिले हैं।

- Advertisement -
मोबाइल दारोगा विकास कुमार के खिलाफ पटना के निगरानी थाने में मामला दर्ज करवाया गया था। उसके बाद जांच में उनके खिलाफ एक करोड़ 36 लाख का आय से अधिक संपत्ति का मामला बना। इसके लिए निगरानी ने थाना कांड संख्या 19/2023 दर्ज किया। उसके आलोक में न्यायालय से वारंट निर्गत कर शुक्रवार को एक साथ पांच जगहों पर तलाशी लिया जा रहा है।
निगरानी विभाग के डीएसपी शिव कुमार साह ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास कुमार प्रवर्तन अवर निरीक्षक परिवहन विभाग किशनगंज के खिलाफ निगरानी में परिवाद दिया गया था। जांच किया तो एक करोड़ 36 लाख का आय से अधिक संपत्ति का मामला बना। इसके लिए निगरानी थाना कांड संख्या 19/2023 दर्ज किया गया।
निगरानी टीम की ओर से किशनगंज, लखीसराय सहित पांच ठिकानों में छापेमारी की गई है। मामले में प्रवर्तन अवर निरीक्षक विकास कुमार के खिलाफ निगरानी थाने मेंं 1.36 करोड़ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज है।
मोबाइल दारोगा के आवास पर विजिलेंस की छापेमारी में 80 हजार कैश, आठ एटीएम, एलआईसी और बैंक एकाउंट मिले हैं। इसपर एक करोड़ 36 लाख रुपए की आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज है। विजिलेंस की सात सदस्यीय टीम पूछताछ कर रही है। पढ़िए पूरी खबर 
यह भी पढ़ें:  Abhishek Banerjee raid: टीएमसी नेता के घर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मॉनिटर सहित कई सामान जब्त!

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

किशनगंज से मिली जानकारी के अनुसार, परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक (आरटीओ) विकास कुमार के निजी आवास पर पटना से शुक्रवार को आयी निगरानी विभाग की टीम छापेमारी कर रही है।

आरटीओ पर आय से अधिक सम्पति के मामले में छापेमारी हुई है। शहर के हलीम चौक स्थित उनके आवास के अलावा उनके कार्यालय, लखीसराय में उनके पैतृक आवास, देवघर में फ्लैट में भी टीम ने छापेमारी की है।

किशनगंज में उनके आवास पर छापेमारी में 80 हजार रुपये कैश, 8 एटीएम कार्ड बरामद, कई बैंक खाते, एलआईसी के बॉन्ड बरामद किए गये है।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: गंगा में नाव हादसा: बीच धार में ख़राब हुई यात्रियों से भरी नाव, SDRF ने सभी को सुरक्षित बचाया

श्री साह ने बताया कि उसी केस के आलोक में न्यायालय से वारंट निर्गत कर आज एक साथ पांच जगहों पर तलाशी ली जा रही है। इसमें लखीसराय में पैतृक आवास में दो जगह, देवघर में फ्लैट, किशनगंज में उनका किराया का मकान व उनके कार्यालय में तलाशी ली जा रही है।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा के सिमरी में डूबने से मौत: JCB के गड्ढे में डूबकर दो चचेरी बहनों की दर्दनाक मौत

यहां 80 हजार कैश, 08 एटीएम कार्ड, एलआईसी और बैंक एकाउंट मिले है। आगे अनुसंधान किया जा रहा है।

 

टीम में डीएसपी अरुणोदय पांडेय, शिव कुमार साह, इंस्पेक्टर मिथलेश जायसवाल, संजीव कुमार, अवर निरीक्षक अविनाश झा, अवर निरीक्षक दिवाकर कुमार दिनकर व सिपाही सुजीत कुमार शामिल हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा के सिमरी में डूबने से मौत: JCB के गड्ढे में डूबकर दो चचेरी बहनों की दर्दनाक मौत

Darbhanga drowning: बिहार के दरभंगा से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां दो मासूम चचेरी बहनों की पानी से भरे एक गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। यह हृदयविदारक घटन

Patna News: पटना गांधी घाट हादसा: गंगा में डूबे 5 युवक, 3 शव बरामद, बचावकर्मी भी बहा

पटना गांधी घाट हादसा: पटना के गांधी घाट पर मंगलवार को आस्था की डुबकी लगाने गए पांच युवकों के साथ जो हुआ, उसने सबको झकझोर कर रख दिया है। गहरे पानी में उतरते ही व

उन्नाव बस हादसा: गुरुग्राम कोर्ट में पेशी से लौट रहे बिहार पुलिस के दारोगा और कैदी की मौत

उन्नाव बस हादसा: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने सबको हिला दिया है। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह हुए इस भीषण हादसे में बिहार पुल

Jehanabad News: मार्च में लव मैरेज, मई में कफ़न, जहानाबाद में नवविवाहिता की संदिग्ध ‘सुसाइडल टाइप’ Muder!

Jehanabad News: जहानाबाद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। परस बिगहा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद माय