बिहार की महिला पुलिस इन दिनों फेक और अश्लील कॉल से परेशान हो उठी हैं। मामला भागलपुर से जुड़ा है जहां की महिला पुलिस सिपाहियों से अंजान नंबर से कॉल ऐसे आते हैं जिसे सुनकर महिलाओं का पूरा दिन खराब रह रहा है।
यह खुद को सार्जेंट मेजर बताने वाला अपराधी रात में ही महिला सिपाहियों को तंग करता है उनके पास वीडियो कॉर्लिंग करता है।
अब पहले यह पढ़िए क्या आते हैं कॉल…हैलो, तुम कुंवारी हो या शादीशुदा? खुद को इंस्पेक्टर बता महिला सिपाहियों से फोन पर अश्लील बातें कर रहा यह अपराधी किसी मानसिक बीमारी से परेशान लगता है।
कॉल करने वाला खुद को पुलिस केंद्र का प्रचारी प्रवर (सार्जेंट मेजर) बताते हुए सबसे पहले पूछता है, शादीशुदा हो या कुंवारी। फिर चेहरा दिखाने को कहता है। इसके बाद अश्लील बातें करना शुरू कर देता है। यदि वीडियो कॉल कट गया तो बार-बार करता रिंग कर परेशान करता है।
ऐसे में उन सिपाहियों की जो महिला हैं कि हालत खराब हो रही है।महिला सिपाही फर्जी कॉल्स से परेशान हैं। बड़ी परेशानी ये भी है कॉल करने वाला खुद को इंस्पेक्टर बताता है और वीडियो कॉल उठाने के लिए दबाव डालता है। मामला भागलपुर का है, जहां की आधा दर्जन से अधिक महिला सिपाहियों के साथ ऐसा हो चुका है।
भागलपुर में इशाकचक थाने में एक महिला सिपाही ने इस मामले में केस दर्ज कराया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिपाही ने बताया है कि मोबाइल पर कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताया।
करीब एक दर्जन महिला महिला पुलिसकर्मी हर रात आने वाली वीडियो कॉल से तंग आ चुकी हैं। सबसे पहले इशाकचक थाने की महिला पुलिसकर्मियों ने मुकदमा दर्ज कराया। मामला जैसे ही उजागर हुआ तो कोतवाली थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने भी कहा कि इस तरह की वीडियो कॉल से वे भी परेशान हैं। देर रात वहां भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
आगे उसने पूछा कि कहां हो? जवाब सुनने के बाद बोला वीडियो कॉल कर रहा हूं उठाओ। लेकिन जब महिला सिपाही को शक हुआ तो उसने काउंटर क्वेश्चन किया तो कॉल करने वाला अश्लील बातों पर उतर आया।
सिपाही ने अपनी शिकायत में कहा है कि कॉल करने वाला धमकी भी देता है कि वीडियो कॉल नहीं उठाया तो ऐसी जगह ट्रांसफर कर दूंगा कि दिन-रात ड्यूटी करके परेशान हो जाओगी। बताया जा रहा है कि ऐसे कॉल्स आधा दर्जन से अधिक सिपाहियों को आए हैं।
शिकायतकर्ता महिला सिपाही ने यह भी बताया कि वीडियो कॉल रिसीव करने के बाद कॉल करने वाले ने पूछा कि शादीशुदा हो या कुंवारी। जवाब दिया कि वह शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। इतना सुनने पर शख्स ने अश्लील भाषा का प्रयोग किया और कॉल काट दिया।
अब महिला सिपाही द्वारा केस दर्ज कराने के बाद बिहार पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल ने पता लगाया है कि धमकाने वाला शख्स नवादा जिले का रहने वाला है। यह भी जानकारी मिली है कि उसपर पहले भी कई केस दर्ज हैं।

















