spot_img

मधुबनी चिकित्सक हड़ताल पर, सभी विभाग पड़े बंद, एक बेड पर पड़े हैं बीमार दो-दो बच्चे, कोहराम

spot_img
- Advertisement -

मधुबनी चिकित्सक हड़ताल पर, सभी विभाग पड़े बंद, एक बेड पर पड़े हैं बीमार दो-दो बच्चे, कोहराम आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स। मधुबनी। चिकित्सकों की हड़ताल के कारण सदर  अस्पताल में सभी आउटडोर बंद रहे। जिससे सभी मरीजों को निराश लौटना पड़ा। आउटडोर केटीबी वार्ड, मेडिकल वार्ड,गाइनिक वार्ड,सर्जिकल वार्ड,डेंटल वार्ड, चर्मरोग विभाग सहित अन्य सभी विभाग बंद रहे।

- Advertisement -

आउटडोर बंद रहने से काफी संख्या में मरीज मायूस रहे। एसएनसीयू में मरीजों का इलाज जारी रहा। शिशु रोग विशेषज्ञ डा.प्रमोद कुमार बच्चों का इलाज कर रहे थे। बेड के अभाव में वो एक बेड पर दो दो बच्चों का इलाज कर रहे थे। तीन बेड खराब रहने के कारण बच्चों को रखने में काफी परेशानी हो रही है।

- Advertisement -

तीन रेडियेंट वार्मर भी काम नहीं कर रहा है।  एसएनसीयू में  एसफेक्सिया  ( सांस लेने की तकलीफ ),कम वजन वाले बच्चे व जौंडिस से पीडि़त बच्चों का इलाज चल रहा है।मधुबनी चिकित्सक हड़ताल पर, सभी विभाग पड़े बंद, एक बेड पर पड़े हैं बीमार दो-दो बच्चे, कोहराम

- Advertisement -

फर्जी शिक्षक मामले में गिरफ्तारी नहीं, आक्रोश,
बीइओ व वेतन विपत्रकर्मी पर दर्ज है एफआईआर

बेनीपट्टी। मधवापुर के फर्जी शिक्षक बहाली व वेतन भुगतान के मामले में अब तक पुलिसिया कार्रवाई नहीं होने से लोगों में रोष व्याप्त हो रहा है।मिथिला स्टूडेंट यूनियन के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी राघवेंद्र रमण के द्वारा इस मांग को लेकर धरना भी दिया जा चुका है। वही अन्य संगठन के द्वारा भीबीइओ व वेतन विपत्र कर्मी के गिरफ्तारी की मांग की जाती रही है। माना जा रहा है कि इस फर्जीवाड़ा का मुख्य सूत्रधार बीइओ उमेश बैठा फरारी केदौरान सारे सबूत को नष्ट कर सकता है। सबूत के नष्ट होने पर पुलिस के समक्ष एक नई चुनौती हो सकती है। बावजूद, अब तक बीइओ की गिरफ्तारीनहीं हो सकी है। हालांकि, गत पांच दिन पूर्व एएसपी कामिनी बाला ने कांड के पर्यवेक्षण के लिए मधवापुर के बीआरसी पहुंची तो कर्मियों से बीइओ केउपस्थित होने की बात कही थी। लेकिन, सूत्रों की माने तो बीइओ गिरफ्तारी के संभावना को देखते हुए भूमिगत हो चुके है। वही, वेतन विपत्र कर्मी भीलगातार गायब नजर आते है। बताया जा रहा है कि वेतन विपत्र कर्मी लगातार क्षेत्र बदल-बदल कर रहते है। गिरफ्तारी के भय से मोबाइल को भी बंदकिये हुए है। बता दे कि करीब 20 दिन पूर्व डीपीओ(स्थापना) राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा 37 फर्जी शिक्षको के खिलाफ सर्टिफिकेट केस बेनीपट्टीअनुमंडल में दायर कर दिए है। सभी शिक्षको पर करीब 78 हजार वसूली के लिए केस दायर किया गया है। इन सब के बीच अभी भी बीइओ व वेतनविपत्र कर्मी के गिरफ्तारी नहीं होने की चर्चा हर जगह की जा रही है। बताया जा रहा है कि बीइओ हाल में ही अवकाशप्राप्त भी करने वाले है। गौरतलबहै कि मधवापुर में शिक्षा माफिया व अधिकारी के गठजोड़ से करीब सवा सौ लोगों को फर्जी शिक्षक में बहाली की गई। इन शिक्षको में रसूखदार करीब39 फर्जी शिक्षको को विभाग के द्वारा नियम-कानून को ताक पर रखकर वेतन भी भुगतान कराए गए है। उक्त फर्जीवाड़ा की खबर जब मीडिया मेंप्रकाशित होने लगी तो पूरे विभाग में हड़कंप मच गया। आवेदक रवि झा ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर जांच की मांग की। जिसके आलोक में गतनौ जनवरी को डीएम ने बेनीपट्टी एसडीएम मुकेश रंजन, डीईओ श्रीराम कुमार व एसडीपीओ पुष्कर कुमार के देखरेख में जांच समिति गठित कररिपोर्ट तलब की। जांच समिति के रिपोर्ट के आधार पर गत 26 मार्च को तत्कालीन डीईओ श्रीराम कुमार ने नगर थाना में बीइओ व वेतन विपत्र कर्मी केखिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Dainik Rashifal News: आज का राशिफल – जानें किन राशियों की खुलेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान!

आज के दैनिक राशिफल में जानें कि ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। करियर, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और संबंधों पर ग्रहों का क्या है प्रभाव, किन राशि#DainikRashifal,#HoroscopeToday,#AstrologyNews

Patna Crime News: हैरान कर देगा पटना का सैलून संचालक मर्डर केस! पढ़िए – बेवफा पत्नी की ‘ देर रात वाली आशिक़ी...

पटना के गोपालपुर में सैलून संचालक पिंटू शर्मा हत्याकांड का खुलासा। पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश सामने आई। मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध।#PatnaCrime,#BiharNews,#MurderMystery

Darbhanga Boat Rescue News: कोसी नदी में नाव पलटी, ‘अब नहीं बचेंगे’ के शोर में रवींद्र बने देवदूत! जानिए

दरभंगा के गौड़ाबौराम में कोसी नदी में नाव पलटने से मचे हड़कंप के बीच, आपदा मित्र रवींद्र यादव ने अपनी जान जोखिम में डालकर सात लोगों को बचाया। प्रशासन उनके इस सा#DarbhangaNews,#BoatAccident,#AapdaMitra

Darbhanga University News: दरभंगा के दोनों विश्वविद्यालयों में चौंकाने वाला खुलासा: 6 सत्र की देरी से छात्रों का भविष्य दांव पर! जानिए इनसाइड रिपोर्ट

दरभंगा के कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय में छह सत्रों और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में एक सत्र की देरी से हजारों छात्रों का भविष्य खतरे में है। युव#DarbhangaNews,#BiharEducation,#UniversitySessionDelay