spot_img

बिहार में अब आंगनबाड़ी केंद्रों की Aangan App से शुरू हुई निगरानी, सीधी मिलेगी बच्चों को सुविधा, बिचौलिए,लूटेरों के लद गए दिन

spot_img
- Advertisement -

बिहार में अब आंगनबाड़ी केंद्रों की आंगन एप से निगरानी शुरू (Monitoring started with Aangan App) हो गई है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से नौनिहालों के शारीरिक एवं बौद्धिक विकास, गर्भवती महिलाओं के पोषण और अन्य कार्यों की निगरानी के लिए आईसीडीएस ने आंगन एप लांच किया है।

- Advertisement -

आईसीडीएस ने अत्याधुनिक तकनीकी का सहारा लेते हुए आंगन एप के द्वारा जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों की निगरानी का कार्य शुरू कर दिया है। आंगनबाड़ी केंद्रों में केंद्र सरकार की महिलाओं एवं बच्चों से जुड़ी कई जनकल्याणकारी योजनाओं की लूटखसोट की लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए अब आईसीडीएस ने यह एप लांच किया है।

- Advertisement -

इस एप से आंगनबाड़ी केंद्रों की सतत निगरानी की जाएगी जिससे महिलाओं और बच्चों को केंद्र से मिलने वाले सहायता का सीधा लाभ उनतक पहुंच सकेगा।

- Advertisement -

आईसीडीएस के निदेशक ने पत्र के माध्यम से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को नल से शुद्ध जल उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया है। बच्चों को दूषित जल से होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए शुद्ध नल का जल उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए आईसीडीएस के निदशक ने कहा है कि आंगन एप के द्वारा मेन्यू के अनुसार पोषाहार वितरण और संसाधनों की उपलब्धता के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति की सीधी जानकारी वरीय अधिकारियों तक पहुंच जाएगी।

आंगन एप के माध्यम से सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिका बच्चों की उपस्थिति एवं संसाधनों की निगरानी कर सकेंगी और उसकी रिपोर्ट आईसीडीएस के वरीय अधिकारियों तक पहुंचा सकेंगी।

आंगन एप पर आंगनबाड़ी सेविका एवं पर्यवेक्षिका को बच्चों की दैनिक उपस्थिति और मेन्यू के अनुसार पोषाहार वितरण की वास्तविक जानकारी उसी दिन फीड करनी होगी।इससे आंगनबाड़ी केंद्रों में संसाधनों की उपलब्धता और बच्चों की उपस्थिति की सीधी जांच विभागीय स्तर पर आईसीडीएस के द्वारा की जा सकेगी।

आंगन एप के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों के आंकड़े जैसे ही फीड होकर इंटरनेट के संपर्क में आएगा वैसे ही सभी सूचनाएं आईसीडीएस के सर्वर में प्रेषित हो जाएंगी।इससे सभी तरह की जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों तक मिल जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion