spot_img

महाराष्ट्र में मिले आज 8010 नए कोरोना संक्रमित, 170 कोरोना मरीजों की मौत

spot_img
- Advertisement -

मुंबई। महाराष्ट्र में गुरुवार को राज्य में 8010 कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले हैं तथा 24 घंटे में 170 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। सूबे में आज कोरोना के कुल 107205 कोरोना मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 10925 एक्टिव कोरोना मरीज शामिल हैं। नागपुर मंडल में आज 116 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और 00 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

- Advertisement -

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में आज 7391 कोरोना मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। राज्य में अब तक 44824211 लोगों की कोरोना जांच की गई और इनमें से 6189257 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 5952192 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

राज्य में अब तक 126560 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सूबे में कोरोना से ठीक होने का प्रमाण 96.17 फीसदी और कोरोना मौत का प्रमाण 2.04 फीसदी है। राजेश टोपे ने कोरोना नियमों का कठोरता से पालन करने की अपील नागरिकों से की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Rajgir Tourism News: राजगीर के जंगलों में बनेगा अद्भुत इको-रिसॉर्ट! जानिए कब मिलेगा प्रकृति के करीब रहने का मौका?

राजगीर में पर्यटकों के लिए बिहार सरकार का वन विभाग एक शानदार इको-रिसॉर्ट बना रहा है। इसमें 200 पर्यटक ठहर सकेंगे और यह स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देगा। ज#RajgirTourism,#BiharNews,#EcoResort

Bihar OBC News: बिहार में OBC आरक्षण पर CM Samrat का बड़ा ऐलान! अब इन्हें नहीं मिलेगा लाभ, जानें क्यों?

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ओबीसी आरक्षण को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। अब 8 लाख रुपये से अधिक वार्षिक आय वाले परिवारों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा, जि#BiharNews,#OBCReservation,#SamratChaudhary

Nalanda BPSC AEDO News: BPSC AEDO परीक्षा: माफिया ने कैसे बिछाया था भ्रष्टाचार का जाल? EOU ने किया बड़ा खुलासा

बिहार में BPSC AEDO परीक्षा रद्द होने के बाद EOU की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। माफिया के प्रभाव में पूरा सिस्टम था, अभ्यर्थी ही बायोमेट्रिक कर्मी बने और जैमरो#NalandaNews,#BPSCSCam,#BiharExamFraud

Patna Metro News: पटना मेट्रो: बेली रोड पर बदलेगा ट्रैफिक, आपकी आवाजाही पर क्या होगा असर? जानें यहां!

पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के काम में तेजी लाई गई है। जू, विकास भवन और इनकम टैक्स गोलंबर पर स्टेशन निर्माण के कारण बेली रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन होगा। अधिकारियों ने ज#PatnaMetro,#BiharNews,#TrafficDiversion